राष्ट्रपति द्वारा स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल के प्राचार्य डॉ. बृजेश पाण्डेय राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा आज 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित गरिमामय समारोह में स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल ब्रम्हपारा अम्बिकापुर के प्राचार्य डॉ. पाण्डेय को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया। राष्ट्रपति द्वारा समारोह में 75 चयनित शिक्षकों को वर्ष 2023 के राष्ट्रपति पुरस्कार प्रदान किए गए। सरगुजा जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के प्राचार्य डॉ. बृजेश पाण्डेय को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर यह पुरस्कार प्राप्त हुआ।…

Read More