“स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” और राष्ट्रीय पोषण माह का होगा शुभारंभ, छत्तीसगढ़ में 7,500 स्वास्थ्य शिविर आयोजित होंगे : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले – स्वस्थ नारी ही सशक्त समाज की नींव, पोषण माह बनेगा जन आंदोलन

रायपुर, 16 सितम्बर 2025/  भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही, राष्ट्रीय पोषण माह 2025 का भी आयोजन 17 सितम्बर से 16 अक्टूबर तक पूरे देश में किया जाएगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 17 सितम्बर को मध्यप्रदेश के इंदौर से इस अभियान और पोषण माह का राष्ट्रव्यापी शुभारंभ करेंगे। छत्तीसगढ़ में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन राजधानी रायपुर में कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम…

Read More

‘पोषण से प्रगति’ : जशपुर के आंगनबाड़ी केंद्रों में गर्भवती माताओं और किशोरियों को मिला जीवन बदलने वाला संदेश, शिक्षक दिवस पर आंगनबाड़ी दीदियों का सम्मान, पोषण माह के आयोजन में दिखा ग्रामीण जागरूकता का नया रूप.

अंकिरा में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव अंतर्गत पोषण माह का हुआ आयोजन आंगनबाड़ी केंद्र गिरजाटोली में शिक्षक दिवस पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का हुआ सम्मान जशपुर. 06 सितम्बर 2025 : छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव अंतर्गत जशपुर जिले के अंकिरा और गिरजाटोली आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण माह का आयोजन किया गया। इस दौरान माताओं, गर्भवती महिलाओं और किशोरी बालिकाओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में आयरन फोलिक एसिड गोलियों का वितरण, हीमोग्लोबिन जांच, स्तनपान का महत्व, तथा पारंपरिक पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी ने विशेष आकर्षण बटोरा। साथ ही,…

Read More

65 वर्षीय महिला का जीवन संकट में, सिम्स के डॉक्टरों ने पेट से निकाला 10 किलो से ज्यादा का ट्यूमर, सफल ऑपरेशन से मिली नई जिंदगी

बिलासपुर, 9 जुलाई 2025/ कबीरधाम निवासी 65 वर्षीय लक्ष्मी चौहान, जो पिछले दो वर्षों से पेट में सूजन और लगातार बढ़ती शारीरिक परेशानियों से जूझ रही थीं, को सिम्स के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में भर्ती किया गया। मरीज को पिछले 10 दिनों से लगातार उल्टियां हो रही थीं और भोजन ग्रहण करने व मल-मूत्र त्याग में भी असमर्थता थी। परिजनों द्वारा उन्हें सिम्स लाया गया, जहाँ उनकी जांच डॉ. नेहा सिंह के द्वारा की गई। मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल भर्ती कर रक्त, मूत्र…

Read More

जशपुर : जिले में पोषण पखवाड़े की हुई शुरुआत, पोषण के प्रति महिलाओं को किया गया जागरूक

जशपुर, 08 अप्रैल 2025/  कुपोषण और एनीमिया की रोकथाम के उद्देश्य से आज से पूरे छत्तीसगढ़ सहित जशपुर जिले में पोषण पखवाड़े की शुरुआत की गई। यह कार्यक्रम 08 से 22 अप्रैल तक कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित किया जाएगा। जिले में पोषण पखवाड़ा की शुरुआत पोषण शपथ के साथ की गई। पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत पोषण जागरूकता के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय शर्मा के निर्देशानुसार किया जाएगा। इनमें गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं, बच्चों और किशोरियों को…

Read More

1 करोड़ 20 लाख से अधिक महिलाओं का बन चुका आयुष्मान कार्ड : विष्णु देव साय सरकार के गठन के बाद बने 15 लाख से ज्यादा आयुष्मान कार्ड

रायपुर 7 मार्च 2025/ छत्तीसगढ़ में 13 दिसंबर 2023 को विष्णु देव साय सरकार के शपथ ग्रहण  से लेकर अब तक 15 लाख 31 हजार 857 महिलाओं के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। यदि आँकड़ों को देखें, तो राज्य में हर महीने औसतन 1 लाख से अधिक महिलाओं के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। यह निरंतर जारी प्रयास राज्य की महिलाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने और उन्हें चिकित्सा सेवाओं से जोड़ने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। आयुष्मान कार्ड पंजीयन पूर्णतः निःशुल्क योजना के तहत…

Read More