जशपुर में युवाओं को मिलेगी उच्च गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री, नालंदा परिसर की तर्ज पर लाइब्रेरी का निर्माण जल्द, विधायक और कलेक्टर ने किया भूमि का निरीक्षण

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 08 अगस्त 2024/ विधायक श्रीमती रायमुनी भगत और कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने राजधानी रायपुर स्थित नालंदा परिसर की तर्ज पर नगर पालिका परिषद जशपुर नगर अंतर्गत 500 सीटर लाईब्रेरी निर्माण के लिए शासकीय भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने जशपुर निकाय क्षेत्र अंतर्गत् रणजीता स्टेडियम के पास, पुराना जशपुर क्लब, जिला संग्राहालय के पास एवं टिकैतगंज रोड़ में स्थित शासकीय भूमि का अवलोकन कर जायजा लिया। विधायक एवं कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान आर्कीटेक्ट द्वारा पुस्तकालय निर्माण हेतु तैयार किया गया मॉडल डिजाईन का भी अवलोकन किया।…

Read More