शुष्क दिवस घोषित : जशपुर जिले में 18 दिसम्बर गुरु घासीदास जयंती को  सम्पूर्ण देशी व विदेशी मदिरा दुकाने पूर्णतः बन्द रहेंगे

समदर्शी न्यूज़, जशपुर राज्य शासन द्वारा 18 दिसम्बर 2023 को गुरु घासीदास जयंती को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इसी तरह कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने जशपुर  जिले की सम्पूर्ण देशी,  विदेशी मदिरा दुकानो को 18 दिसम्बर, 2023 गुरु घासीदास जयंती को अर्थात 17 दिसंबर 2023 की रात्रि 10.00 बजे से दिनांक 19 दिसंबर 2023 को दिन के 09.00 बजे तक पूर्णतः बन्द रखे जाने हेतु आदेशित किया है। साथ ही  शासन के उक्त आदेश का कडाई से पालन सुनिश्चित करने की बात कही है।

Read More

विधानसभा निर्वाचन 2023 : जशपुर जिला में मतदान एवं मतगणना के मददेनजर शुष्क दिवस घोषित

मतदान समाप्ति के 48 घण्टे अर्थात् 15 नवम्बर को सायं 5.00 बजे से 17 नवम्बर तक मंदिरा का सम्पूर्ण संव्यवहार प्रतिबंधित मतगणना तिथि 3 दिसम्बर को नगरपालिका परिषद जशपुर क्षेत्र में स्थित मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: कलेक्टर व जिला दण्डाधिकारी जशपुर डॉ. रवि मित्तल ने विधानसभा निर्वाचन 2023 को निर्विध्य एवं निष्पक्षता पूर्वक सम्पन्न कराने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन, वाणिज्यिक कर आबकारी विभाग के निर्देश के परिपालन में छत्तीसगढ़ अधिनियम की धार 24 की उप धार (1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते…

Read More