साइंस पार्क एवं साइंस म्यूजियम : विद्यार्थी खेल-खेल में सीखेंगे विज्ञान के कठिन सिद्धांत, छत्तीसगढ़ में विज्ञान के लोकव्यापीकरण योजना के तहत पाटन के मर्रा में तैयार किया गया है साइंस पार्क

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर विद्यार्थियों को खेल-खेल में ही विज्ञान के कठिन सिद्धांतो को समझाने के लिए पाटन के ग्राम मर्रा साइंस पार्क एवं साइंस म्यूजियम तैयार किया गया है। साईस पार्क में आउटडोर एवं इनडोर साइंस विज्ञान प्रादर्श लगाये गये हैं। 10 हजार वर्गफीट में बने आउटडोर साइंस पार्क में 29 विज्ञान प्रादर्श तथा 2 हजार 500 वर्गफीट में स्थापित  इनडोर साईस म्यूजियम में 32 विज्ञान प्रादर्श स्थापित किए गए हैं। यह साइंस पार्क छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के विज्ञान लोकव्यापीकरण योजना के तहत तैयार किया गया है।…

Read More