सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में नियमित गश्त, वाहन चेकिंग, और मुखबिर तंत्र को किया जाएगा मजबूत. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 12 अगस्त 2024 / छत्तीसगढ़ और ओडिशा के सीमावर्ती जिलों के पुलिस अधीक्षकों ने आज वर्चुअल मीटिंग कर अवैध आर्म्स, मादक पदार्थों, और पशु तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए महत्वपूर्ण रणनीतियों पर चर्चा की। इस बैठक में रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छत्तीसगढ़) और झारसुगुड़ा, सुंदरगढ़, बरगढ़ (ओडिशा) के पुलिस अधीक्षक सम्मिलित हुए। मीटिंग का मुख्य एजेंडा दोनों राज्यों में अवैध तस्करी के मूल स्रोतों का पता लगाना और उन पर इंड-टू-इंड प्रभावी कार्यवाही…
Read MoreTag: सारंगढ़-बिलाईगढ़
कनकबीरा के छिचपानी जंगल में आबकारी विभाग का छापा : महुआ मदिरा जप्त
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सारंगढ़-बिलाईगढ़ कलेक्टर डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी के निर्देश और आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील के बाद आबकारी विभाग द्वारा प्रतिदिन लगातार अवैध मदिरा भंडारण और बिक्री पर कार्यवाही किया जा रहा है। आबकारी उप निरीक्षक जितेश नायक और विकास साण्डे के नेतृत्व में बाजार मूल्य 1 लाख 10 हजार 250 रुपए का मदिरा और लहान जप्त हुआ है। आबकारी टीम को सारंगढ़ विकासखंड के कनकबीरा जंगल क्षेत्र के ग्राम छिचपानी में छापा के दौरान 15-15 लीटर क्षमता वाले 4 प्लास्टिक जरिकेन में कुल 60 लीटर महुआ मदिरा, चार…
Read Moreकलेक्टर डॉ सिद्दीकी ने संपत्ति विरूपण संबंधी आदेश जारी किया
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सारंगढ़-बिलाईगढ़ कलेक्टर डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी ने जिले में आदर्श आचरण संहिता के दौरान संपत्ति विरूपण के संबंध में आदेश जारी किया है। इसके अंतर्गत विधानसभा निर्वाचन के दौरान राजनैतिक दलों एवं उनके अभ्यर्थियों द्वारा चुनाव प्रचार.प्रसार करने के लिए शासकीय, अशासकीय भवनों पर नारे लिखे जाते हैंए तथा विद्युत एवं टेलीफोन के खम्भों पर चुनाव प्रचार से संबंधित झंडिया लगाई जाती है, जिसके फलस्वरूप शासकीय, अशासकीय संपत्ति का स्वरूप विकृत हो जाता है। छत्तीसगढ़ संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 1994 की धारा 03 में निहित प्रावधानानुसार कोई…
Read Moreअवैध परिवहनकर्ताओं और उत्खननकर्ताओं के विरूद्ध की जा रही दण्डात्मक कार्यवाही, खनिज परिवहन में लिप्त 14 अवैध वाहन हुए जब्त
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सारंगढ़-बिलाईगढ़ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने राज्य के मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन के आदेशानुसार जिले में अवैध ढंग से हो रहे खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर प्रभावी रोकथाम के लिए खनिज अधिकारी को निर्देशित किया था। इसके परिपालन में जिले में 4 और 5 सितंबर को खनिज विभाग के अधिकारियों ने सघन चेकिंग कर कार्रवाई कराई, जिसमें अवैध परिवहन में संलिप्त 14 वाहन पकड़े गए। निरीक्षण के दौरान इन वाहनों में गौण खनिज रेत और चूना पत्थर का अवैध परिवहन करते…
Read Moreकलेक्टर डॉ सिद्दीकी ने जनदर्शन में समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सारंगढ़-बिलाईगढ़ कलेक्टर डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी ने जनदर्शन के माध्यम से लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी। कलेक्टर डॉ सिद्दीकी ने जनदर्शन में गंभीर बीमारी के इलाज में सहायता हेतु आए हितग्राहियों के आवेदन पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को सूचित कर निराकरण करने के निर्देश दिए, साथ ही सुनने की समस्या को लेकर एक हितग्राही ने फरियाद की जिस पर कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग को सूचित कर तत्काल निराकरण हेतु निर्देशित किया। जनदर्शन में आवास, अवैध निर्माण, राशन कार्ड, जलभराव समस्या, संपत्ति बंटवारा, विकलांग पेंशन,…
Read Moreसरिया में निकली मतदाता जागरूकता रैली
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सारंगढ़-बिलाईगढ़ कलेक्टर डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी के निर्देश पर नगर पंचायत सरिया सीएमओ खान के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली में स्कूली छात्र-छात्राएं, राष्ट्रीय सेवा योजना और एनसीसी के कैडेटो ने शहर के मुख्य मार्गों में मतदाता जागरूकता के लिए मतदान नारा लगाया। इस रैली में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, आंगनबाड़ी कर्मियों और नागरिकों ने भी भाग लिया।
Read Moreस्कूली छात्राओं ने खास सहेलियों को बांधा स्वीप फ्रेंडशिप डे का धागा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सारंगढ़-बिलाईगढ़ भारत निर्वाचन आयोग के मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) के तहत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारंगढ़ के सभागार में स्कूली छात्राओं ने जिले में 6 अगस्त को मनाए जा रहे स्वीप फ्रेंडशिप डे का कार्यक्रम शनिवार को मनाया। जहां छात्राओं ने स्कूल में अपने खास सहेलियों को स्वीप फ्रेंडशिप डे का धागा बांधी। इस धागा के माध्यम से अपने दोस्तों, परिवार और दैनिक दिनचर्या से जुड़े सभी लोगों को जानकारी देकर जन जन तक मतदान के लिए जागरूकता का प्रसार किया जाएगा।
Read Moreकलेक्टर डॉ सिद्दीकी ने सारबिला कोचिंग के शिक्षकों और स्कूल शिक्षा विभाग की बैठक ली
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सारंगढ़-बिलाईगढ़ कलेक्टर डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में निशुल्क सारबिला कोचिंग सारंगढ़, बरमकेला, भटगांव के शिक्षकों और स्कूल शिक्षा विभाग की बैठक ली। कलेक्टर ने कोचिंग के संचालन से जुड़े गतिविधियों के बारे में चर्चा की और शिक्षकों ने कलेक्टर को कोचिंग से जुड़े मांग, सुझाव की जानकारी दी। डॉ सिद्दीकी ने सभी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग को निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले के स्कूलों में शिक्षकों की व्यवस्था के लिए जिला शिक्षा अधिकारी डेजी रानी जांगड़े को निर्देश दिया।…
Read Moreसारंगढ़ में यूनिवर्सिटी के लिए स्वीकृति और फंड देंगे : नंदकुमार बघेल
नंदकुमार बघेल का सारंगढ़ प्रवास समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सारंगढ़-बिलाईगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता और अखिल भारतीय कुर्मी किसान मजदूर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदकुमार बघेल का जिले के प्रवास के दौरान शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारंगढ़ में विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े सहित अन्य प्रतिनिधियों ने पुष्प माला से स्वागत किया। विद्यालय सभाकक्ष में स्कूली छात्र-छात्राओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से श्री बघेल जी का स्वागत किया। यहां आयोजित समारोह में विधायक श्रीमती जांगड़े ने कहा कि सभी स्कूली छात्राएं प्रतिदिन स्कूल आएं और पढ़ाई करें। अब रायपुर-बिलासपुर…
Read Moreग्रामीणों और महिलाओं ने किया वोटिंग का ट्रायल मतदान
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सारंगढ़-बिलाईगढ़ राजस्व अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसील कार्यालय सारंगढ़ में ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ की महिला सदस्यों ने मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत ई.व्ही.एम. एवं वीवीपैट मशीन की जानकारी लेकर वोट का परीक्षण की। इसीप्रकार कलेक्ट्रेट आये ग्रामीणों ने भी ई.व्ही.एम. एवं वीवीपैट मशीन में ट्रायल वोटिंग की। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत जिले के राजस्व अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसील कार्यालय में कोई भी नागरिक मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत ई.व्ही.एम. एवं वीवीपैट मशीन का प्रयोग कर वोटिंग का परीक्षण कर सकते हैं।
Read More