जशपुर 27 जनवरी 2025/ राज्य शासन द्वारा शासकीय कर्मचारियों द्वारा वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट लगना अनिवार्य किया गया है। इस संबंध में कलेक्टर रोहित व्यास ने समस्त शासकीय एवं अर्द्धशासकीय कर्मचारियों को उनकी सुरक्षा हेतु सीट बेल्ट और हेल्मेंट लगाने के निर्देश भी जारी किए हैं। साथ ही उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को इस आदेश का सख्ती से पालन कराने के लिए कहा है। इसी आदेश के परिपालन में कलेक्टोरेट कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों के आवगमन पर कड़ी नजर रखी जा रही है।…
Read More