समदर्शी न्यूज़, जशपुर : तहसील कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत फरसाकानी एन एच में टोल प्लाजा हेतु भूमि का संयुक्त निरीक्षण एन एच तथा राजस्व विभाग द्वारा किया गया।एन एच 43 में कुनकुरी एवं बंदरचुंआ के बीच ग्राम फरसाकानी में टोल प्लाजा हेतु खसरा क्रमांक 11/12 रकबा 0.3240 हे. में टोल प्लाजा बनाया जाएगा।

पत्थलगांव से कुनकुरी तक एनएच 43 सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर है। कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने एनएच सहित अन्य सड़क निर्माण कार्य में प्रगति लाकर कार्य पूर्ण करने की निर्देश दिए हैऔर कार्यों के प्रगति के संबंध में निरंतर समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कार्यपालनअभियंता, एसडीएओ, उप अभियंता, ठेकेदार को समय पर सड़क निर्माण के कार्य को पूर्ण करने के निर्देश है साथ ही सड़क निर्माण के कार्यो में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के लिए कहा है। एनएच सड़क निर्माण कार्य कार्य प्रगति पर है।

निरीक्षण में एनएच के कार्यपालन अभियंता नितेश तिवारी, एसडीओ मनोज सिन्हा, तहसीलदार मुखदेव प्रसाद यादव, हल्का पटवारी यशवंत स्वर्णकार थे।

You missed

error: Content is protected !!