समदर्शी न्यूज़, कुनकुरी: अयोध्या में 22 जनवरी को श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रामभक्तों में अपूर्व उत्साह और हर्ष का माहौल है। जैसे जैसे प्राण प्रतिष्ठा की तारीख नजदीक आ रही है पूरा देश प्रभु राम की भक्ति में राममय हो चुका है, इसी क्रम में कुनकुरी नगर के सभी मंदिरों में साफ सफाई व सजावट की जा रही है जिसमें आमजन सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में योगदान दिया जा रहा है। पूरे कुनकुरी नगर के प्रमुख मार्गों में राम ध्वज लगाये जा रहे है। प्रमुख चौक चोराहों में स्थलों में विशेष सजावट की जा रही है। नगर के जय स्तंभ चौक, बस स्टैण्ड आदि स्थानों पर आयोजन समिति द्वारा प्रभु राम का भव्य कटआऊट लगाये गये हैं। आयोजन समिति द्वारा राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए नगर के सभी वार्डों में जाकर आयोजन का आमंत्रण पत्र, श्री राम ध्वज वितरण भी किया गया है। शहर में स्वच्छता अभियान चलाकर प्रत्येक वार्डों की साफ-सफाई की जा रही है, क्या आम और क्या खास सभी सनातनी अपने अराध्य प्रभु राम के आगमन को लेकर हर्षित नजर आ रहे हैं पूरा नगर श्री राम की भक्ति में राममय हो चुका है।

22 जनवरी को रामलला की जन्मभूमि अयोध्या में राम मंदिर के भव्य प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरा देश राममय हो चुका है। श्री राम ध्वज चारों तरफ लहरा रहें हैं, वहीं कुनकुरी नगर सहित पूरे अंचल में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। कुनकुरी नगर के मंदिर परिसर सहित सभी मंदिरों में 22 जनवरी को अनुष्ठान को लेकर जोर शोर से तैयारी चल रही है। शहर के हर चौक में भगवान राम के ध्वज लहराए जा रहे है। रामभक्तों द्वारा घरों में भी राम ध्वज फहराया जा रहा है। लाउड स्पीकर में अभी से ही राम के अलग अलग भजन भी कानों में मिश्री घोल रहे है। लोग आस्था के साथ 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा को लेकर श्री राम ध्वज के साथ दीपक भी खरीद रहें हैं। इतना ही नही बड़े बड़े राम होर्डिंग्स भी शहर में लगाए जा रहे है। कई स्थानों पर लाइट के माध्यम से भी साज सज्जा की जा रही हैं। तो श्री राम के कटआउट भी रामभक्तो द्वारा चौक में लगाया जा रहा है।

कुनकुरी नगर में निकालेगी शोभा यात्रा

आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भगवान श्रीराम की प्रतिमा का प्राण-प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जायेगा. इसे लेकर देश में खासा उत्साह है. 22 जनवरी को विभिन्न मंदिर व धार्मिक स्थलों में कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. श्री रामलला मंदिर स्थापना उत्सव समिति कुनकुरी के तत्वावधान में 22 जनवरी को प्रातः 7 बजे कुनकुरी नगर में शोभा यात्रा निकाली जायेगी। शोभा यात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण के उपरांत वापस परिसर पहूंचेगी। जिसके बाद अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।

मंदिर परिसर में आयोजित होंगें सभी कार्यक्रम

आगामी 22 जनवरी को कुनकुरी नगर में विशेष पूजा का आयोजन किया जायेगा। पूजा के बाद लोगों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जायेगा। मंदिरों की साफ सफाई के साथ सजावट भी की जा रही है। नगरवासियों व पुरोहितों द्वारा हवन, पूजन, भजन कीर्तन किया जायेगा। भण्डारा के बाद बाईक व कार रैली नगर में निकाली जायेगी। रात्री में भजन संध्या का आयोजन भी किया जायेगा।

error: Content is protected !!