समदर्शी न्यूज़, कुनकुरी : श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कुनकुरी नगर सोमवार को पूरी तरह राम भक्ति में डूबा रहा। प्रातः से ही राम नाम के संगीत के साथ दिन भर अनेक प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन चलता रहा। रविवार शाम से ही आयोजन का शुभारंभ भजन कीर्तन के साथ प्रारंभ कर दिया गया था। अयोध्या में सोमवार 22 जनवरी को श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रामभक्तों में अपूर्व उत्साह और हर्ष का माहौल है। पूरा देश प्रभु राम की भक्ति में राममय हो चुका है।

आज सोमवार की प्रातः से ही आयोजनों का सिलसिला प्रारंभ हो गया। प्रातः लगभग नौ बजे वृहद एवं भव्य शोभायात्रा जय श्री राम के जय घोष के साथ निकली। मंदिर परिसर से प्रारंभ हुई यह शोभायात्रा पुरे नगर का भ्रमण कर वापस मंदिर परिसर पहूंची। जिसके बाद मंदिर परिसर में प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण एलईडी के माध्यम से राम भक्तों द्वारा देखा गया। प्राण प्रतिष्ठा के दौरान मंदिर परिसर स्थित सभी मंदिरों एवं नगर के भी अन्य मंदिरों में पुरोहितों द्वारा पूजन एवं पाठ किया गया।

मंदिर परिसर सहित नगर में विशेष स्थानों पर एलईडी के माध्यम से श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण देखने की व्यवस्था बनाई गई थी। प्रसारण के बाद भजन कीर्तन का आयोजन किया गया जिसके बाद भण्डारें के रूप में प्रसाद वितरण किया गया। दोपहर बाद श्रद्धालुओं द्वारा बाईक व कार रैली निकाली गई। सायं में लोगों ने अपने घरांे में दीप जलाये। रात्री में मंदिर परिसर में भजन संध्या का भी आयोजन किया जा रहा है। दिन भर चले आयोजन में पुरे नगर के व्यावसायिक प्रतिष्ठान स्वेच्छापूर्वक बंद रहे। सभी लोग राम भक्ति में डूबे रहे।

पूरे कुनकुरी नगर के प्रमुख मार्गों में राम ध्वज लगाने के साथ प्रमुख चौक चौराहों व विशेष स्थलों में अपूर्व सजावट की गई। नगर के जय स्तंभ चौक, बस स्टैण्ड आदि स्थानों पर आयोजन समिति द्वारा प्रभु राम का भव्य कटआऊट लगाया गया जो प्रमुख आकर्षण का केन्द्र रहा। क्या आम और क्या खास सभी सनातनी अपने अराध्य प्रभु राम के आगमन पर हर्षित नजर आ रहे हैं।

कुनकुरी नगर में वृहद रूप में निकली शोभा यात्रा व बाईक रौली

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भगवान श्रीराम की प्रतिमा का प्राण-प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया गया। श्री रामलला मंदिर स्थापना उत्सव समिति कुनकुरी के तत्वावधान प्रातः लगभग 9 बजे कुनकुरी नगर में शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण के उपरांत वापस परिसर पहूंची। सायं में बाईक व कार रैली निकाली गई जिसने भी पुरे नगर का भ्रमण किया। शोभायात्रा व बाईक रैली से पूरा नगर राममय हो गया।

You missed

error: Content is protected !!