नागपुर : बच्चे देश का भविष्य हैं। एकल अभियान इन बच्चों के शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेल कौशल को विकसित कर उनके विकास में बड़ी भूमिका निभा रहा है। राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के प्र-कुलपति प्रा. संजय दुधे ने विश्वास व्यक्त किया कि एकल अभियान के इस समर्पित कार्य के माध्यम से देश जल्द ही विश्व गुरु बन जाएगा।

वे अमरावती मार्ग स्थित राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज विश्वविद्यालय क्रीड़ांगन में एकल अभियान अभ्युदय यूथ क्लब की ओर से आयोजित राष्ट्रीय खेल-कूद  प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर बोल रहे थे। कार्यक्रम में एकल अभियान के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी श्री माधवेन्द्र सिंह, राष्ट्र सेविका समिति की अखिल भारतीय सह संयोजिका श्रीमती चित्रा जोशी उपस्थित थीं। 

इस अवसर पर प्र-कुलपति संजय दुधे ने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। वहीं एकल अभियान के इतने बड़े आयोजन की भी काफी सराहना करके राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के आयोजन के इस कठिन कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए एकल को बधाई दी। खेल के माध्यम से कई प्रतिभाओं को मंच मिलता है। उन्होंने यह भी कहा कि नागपुर विश्वविद्यालय द्वारा कई जरूरतमंद प्रतिभावान खिलाड़ियों को गोद लिया गया है। 

अध्यक्षीय भाषण में चित्राताई जोशी ने सभी को अयोध्या में आयोजित श्रीराम प्राणप्रतिष्ठा समारोह की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा – भारत स्वर्ग से भी ज्यादा खूबसूरत है। भारत मिट्टी का टुकड़ा नहीं बल्कि माँ है। भारत माता हमारे लिए तरह-तरह के भोजन बनाती है। मनुष्य की तीनों आवश्यकताएं हमारी मातृभूमि से पूरी होती हैं। इसलिए इस मिट्टी में खेलकर खेल के माध्यम से खुद को विकसित करने का लक्ष्य रखें। उन्होंने खिलाड़ियों से अपने हित के लिए नहीं बल्कि देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने के लक्ष्य के साथ खेलने की अपील की। श्रीमती चित्रा जोशी ने एथलीटों को मीराबाई चानू का उदाहरण देकर प्रोत्साहित किया। 

इस समय चित्राताई जोशी ने इस दूसरे राष्ट्रीय खेल-कूद प्रतियोगिता के समापन की घोषणा करके तीसरे राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता की भी घोषणा की। एकल अभियान का तीसरा राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता की मेजबानी ओडिशा करेगा ऐसा उन्होंने कहा। 

खिलाड़ियों ने की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की अनुभूति 

पुरस्कार वितरण के बाद विश्वविद्यालय के खेल मैदान में अयोध्या में चल रहे श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण किया गया। इस अभूतपूर्व समारोह के साक्षी बने देशभर के खिलाड़ियों ने इस मौके पर जय श्री राम’ का नारा लगाकर अपनी प्रसन्नता प्रकट की। पूरे कार्यक्रम का संचालन प्रमोद अग्निहोत्री ने किया तथा आभार दीपाली गाडगे ने किया।

इस खेल प्रतियोगिता की सफलता के लिए एकल ग्राम संगठन की अध्यक्ष श्रीमती अरुणा पुरोहित, सचिव दीपाली गाडगे, कोषाध्यक्ष बागेश महाजन, रामचन्द्र माताडे, निखिल गाडगे, वनबंधु परिषद के अध्यक्ष दिलीप जाजू, मनिदीदी गोयनका, दत्ता फड़नवीस, श्रीमती रेखा आमटे, विदुला पाठक, नीलिमा पौनिकर, ममता केडिया, शकुंतला अग्रवाल, उदय दामले, सुप्रिया मंगलुरकर, शुभदा तेलंग, स्वप्ना कुलकर्णी, कविता खेमका, सीमा अग्रवाल, सुनीता खानोरकर आदि ने कठिन परिश्रम किया।

कुश्ती में महाराष्ट्र का रहा दबदबा : वरघड़े भाइयों ने जीता स्वर्ण

एकल अभियान अभ्युदय यूथ क्लब द्वारा आयोजित राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में कुश्ती में महाराष्ट्र का दबदबा रहा। भावेश और अर्जुन वरघड़े दोनों भाइयों ने 45 और 48 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। कुश्ती में 45 किलोग्राम भार वर्ग में महाराष्ट्र के भावेश अर्जुन वरघड़े ने दक्षिण उत्तर प्रदेश के सूरज को हराकर स्वर्ण पदक जीता। 48 किलोग्राम वर्ग में गौरव अर्जुन वरघडे ने साउथ झारखंड के रोहित कुमार को हराकर जीत हासिल की।

कबड्डी में महाकौशल, उत्तराखंड बने विजेता 

एकल अभियान अभ्युदय यूथ क्लब की ओर से आयोजित राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के फाइनल कबड्डी मैच में बालक वर्ग का खिताब महाकौशल और बालिका वर्ग का खिताब उत्तराखंड की टीम ने जीता। बालक वर्ग में महाकौशल की टीम ने ब्रजमंडल की टीम को 32-20 से हराया। महाकौशल टीम के सुखदेव सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने। बालिकाओं में उत्तराखंड ने पूर्वी उत्तर प्रदेश को 49-23 से हराकर खिताब जीता। इसी टीम की भूमिका सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनी।

प्रतियोगिता के अंतिम परिणाम –

कुश्ती :-

45 किलोग्राम भार वर्ग: विजेता – भावेश अर्जुन वरघड़े (महाराष्ट्र), उपविजेता – सूरज (मध्य उत्तर प्रदेश)

48 किलोग्राम भार वर्ग: विजेता – गौरव वरघड़े (महाराष्ट्र), उपविजेता – रोहित कुमार (दक्षिण झारखंड)

51 किलोग्राम भार वर्ग: विजेता – देवा (पश्चिमी उत्तर प्रदेश), उपविजेता – कुलदीप यादव (मध्य उत्तर प्रदेश)

55 किलोग्राम भार वर्ग: विजेता – धर्मराज (पूर्वी उत्तर प्रदेश), उपविजेता – मोलायम कुमार (उत्तरी बिहार)

बालिका वर्ग : ऊँची कूद

सिखामोनी पेगु (पूर्व उत्तर पूर्व) 1.35 मीटर, नेहा कुमारी (दक्षिण बिहार) 1.33 मीटर, प्रियंका कोराम (छत्तीसगढ़) 1.30 मीटर

बालक वर्ग : ऊंची कूद

आर्यन कौशल (उत्तरी हिमाचल) 1.63 मीटर, भुबन इंगटी (पश्चिम उत्तर पूर्व) 1.59 मीटर, करण कुमार (पूर्वी उत्तर प्रदेश) 1.59 मीटर.

बालिका वर्ग: 200 मीटर दौड़

सौमिका घोष (पश्चिम बंगाल) 27.48 सेकंड, रिशा सैकिया (पूर्व उत्तर) 28.35 सेकंड, दिव्यांशी (पश्चिम उत्तर प्रदेश) 28.66 सेकंड।

बालक : 200 मीटर दौड़

राहुल पेगु (पूर्व उत्तर) 23.60 सेकंड, उज्जवल कुमार (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) 23.92 सेकंड, अनुज सिंह (मध्य उत्तर प्रदेश) 24.11 सेकंड।

बालिका : 400 मीटर दौड़

आरती यादव (पूर्वी उत्तर प्रदेश) 1.04.51 मीटर, सौमिका घोष (पश्चिम बंगाल) 1.08.60 मीटर, रागिनी (दक्षिणी उत्तर प्रदेश) 1.09.13 मीटर।

बालक: 400 मीटर दौड़

लवलेश सरोज (दक्षिणी उत्तर प्रदेश) 53.11 सेकेंड, अरुण कुमार (पश्चिमी उत्तर प्रदेश), 53.48 सेकेंड, बालचंद बेदिया (दक्षिणी झारखंड) 54.07 सेकंड.

योग

पुरुष : हर्षित कुमार गौर (छत्तीसगढ़) 50, आशीष कुमार नामदेव (महाकौशल) 49.05, आशीष कुमार (मध्य उत्तर प्रदेश) 49।

महिला : डिंपी गोगोई हंडिके(पूर्वी उत्तर प्रदेश) 49.05, पुष्पा देवी(दक्षिणी उत्तर प्रदेश) 49, सुप्रिया भारती(उत्तर बिहार) 48.05.

You missed

error: Content is protected !!