समदर्शी न्यूज़ डेस्क  

पटना :  राजकीयकृत उर्दू मध्य विद्यालय नरकट घाट, गुलजारबाग, पटना में विश्व वन्य जीव दिवस के अवसर पर विद्यालय के स्नातक विज्ञान शिक्षक सूर्य कान्त गुप्ता के नेतृत्व में दुनिया भर में विलुप्त हो रहे जंगली जीव-जंतुओं के विभिन्न प्रजातियों के संरक्षण की मुहिम को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से वन्य जीव संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

श्री गुप्ता ने वर्ग – 4 की ईवीएस की पाठ्य पुस्तक पर्यावरण और हम के अध्याय – 18 के पाठ जंगल में पिकनिक, वर्ग – 5 के ईवीएस की ही पाठ्य पुस्तक पर्यावरण और हम के अध्याय – 11 के पाठ जंतु जगतः सुरक्षा और संरक्षण एवं अध्याय – 15 के पाठ हमारा जंगल वर्ग – 8 के भूगोल की पाठ्य पुस्तक हमारी दुनिया के अध्याय -1  के पाठ संसाधन की इकाई वन एवं वन्य जीव संसाधन एवं वर्ग आठ की ही विज्ञान विषय के अध्याय – 12 के पाठ पौधों और जंतुओं का संरक्षणः जैव विविधता से विश्व वन्यजीव दिवस को जोड़ते हुए छात्र-छात्राओं को विविध प्रकार के वन्य प्राणियों के बारे में जानकारी प्रदान की तथा विलुप्तप्राय जंतुओं, पक्षियों, पेड़-पौधों, जलीय जीव इत्यादि के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हर वर्ष 3 मार्च को इन प्रजातियों के संरक्षण हेतु जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विश्व वन्यजीव दिवस मनाया जाता है।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने प्रतीकात्मक रूप से विभिन्न जीव जंतुओं का प्रतिनिधित्व करते हुए उनके संरक्षण करने की अपील की। जागरूकता कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक एस इब्तेशाम हुसैन काशिफ, नसरीन परवीन, कनिज तैय्यबा की भूमिका सराहनीय रही है

You missed

error: Content is protected !!