समदर्शी न्यूज़ – कुनकुरी : हिंदू कुल तिलक,युवा ह्रदय सम्राट, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के कुनकुरी विधानसभा अंतर्गत कुनकुरी ग्रामीण भाजपा मंडल के जोकारी शक्ति केंद्र में महतारी वंदन सम्मेलन कार्यकम में सम्मिलित हुए।

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने नारी शक्ति को सम्बोधित करते हुए कहा कि मेरे पिताजी ने शुरू से ही क्षेत्र की विकास,जल जंगल और जमीन की अंतिम समय तक रक्षा की है। उन्होंने निःस्वार्थ भाव से क्षेत्र की रक्षा की है, जिसके फलस्वरूप लोग आज भी पिताजी के द्वारा किये कार्यों को याद करते हैं। अभी लोकसभा का चुनाव चल रहा है हमें मोदी जी को आने वाले समय में तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना है। हमें भारत को सशक्त और विकसित होते देखना है। आज किसी ने सोचा नहीं था करोड़ों हिंदुओं की आस्था के केंद्र श्रीराम जी वर्षों तक टेंट में रहे, लेकिन मोदी जी के आने के बाद श्रीराम लला भव्य मंदिर में विराजित हुए। हम कैसे भूल सकते हैं धारा 370 को, जिसके चलते आज कश्मीर की आबो हवा बदल सा गया है, लोग कितने खुश हैं कश्मीर की प्रगति देख रहे हैं, वहां होता विकास देख रहे हैं। ऐसे प्रधानमंत्री मोदी जी को आज दुनिया देख रही है, देश के लिये कई अहम फैसले लिये देश में टेरेरिज्म को सबक सिखाया, देश में सैन्य शक्ति को बढ़ावा मिला, दूसरे देशों के मुकाबले देश में रक्षा के क्षेत्र में कई घातक हथियार हैं, विमान हैं, आज हमको हर कोई आंख दिखाने से कतराता है। प्रबल ने हिंदुत्व को लेकर भी कई उदाहरण दिए कांग्रेस को जमकर कोसा भी और जनता को कांग्रेस की 5 साल के कार्यकाल का स्मरण भी कराया जिसमें जनता के साथ अत्याचार और छलावा किया गया है।

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव

श्री जूदेव जी ने कहा कि प्रदेश में हमारे जशपुर के माटीपुत्र, आपके विधायक विष्णुदेव साय प्रदेश के मुखिया है और उन्होंने मोदीजी की गारंटी को पूरा करते हुए प्रदेश की माताओं बहनों को महतारी वंदन योजना के अंतर्गत उनके खाते में 1000/- रुपये प्रति माह जमा कराया। पूर्व की कांग्रेस सरकार ने गरीबों के पीएम आवास को रोक दिया था, उसे तत्काल बनवाना शुरू कर दिया। हमें प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनाये रखना है। हमारे रायगढ़ लोकसभा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया जी को कमल के निशान पर वोट देकर विजयी बनाना है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संतोष सहाय, जोकारी शक्ति केंद्र संयोजक शिव शंकर सिंह, सुनील राय सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!