समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर/कुनकुरी, भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मण्डल कुनकुरी के कार्यकर्ताओं के साथ भेंट मुलाकात कर सांसद श्रीमती गोमती साय के कार्यों से प्रभावित होकर शुक्रवार को उनके जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत लोधमा के पूर्व जनपद सदस्य केदार नाथ सन्यासी, खुटगांव से विनोद बड़ा एवं जीवन एक्का सांसद गोमती साय के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

सांसद गोमती साय ने शुक्रवार को अपने जनसंपर्क कार्यक्रम में फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंचायत झारमुंडा में ग्रामीण टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता से समापन समारोह में शामिल हुई। यंहा उन्होंने खिलाड़ियों की मांग पर खेल मैदान समतली करण की घोषणा की। विकासखंड दुलदुला के ग्राम पंचायत करडेगा, मकरीबन्धा सिमडा, विकासखंड कुनकुरी के ग्राम पंचायत लोधमा एवं विकासखंड कांसाबेल के बारांगजोर में ग्रामीणों से जनसपंर्क कर उनसे कई विषयों पर चर्चा की व उनके हालचाल से अवगत हुई।

इस जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष रोहित साय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेंद्र यादव, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता चरित दास, सुनील राय, वरिष्ठ भाजपा नेत्री उमा देवी एवं भाजपा कार्यकर्तागण साथ मे रहे।

error: Content is protected !!