अधिकारियों को लोगों की समस्याओं का गंभीरता से निराकरण करने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

सरगुजा संभाग के आयुक्त जी. आर.चुरेन्द्र ने आज दुलदुला विकास खंड के गोठान का निरीक्षण किया और स्व सहायता समूह की महिलाओं और विकास खंड स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर गोठान में किए जा रहे अनेक गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने गोबर खरीदी और वरमी कम्पोस्ट खाद बनाने की प्रगति की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए गोठान को स्वावलंबी बनाना जा रहा। ताकि गोठान से जुड़कर महिलाएं अनेक गतिविधियां कर सके। सरगुजा संभाग के आयुक्त ने महिलाओं से उनके कार्यों के संबंध में जानकारी ली महिलाओं ने बताया कि महिलाएं मुर्गी पालन बकरी पालन आचार बनाने, साबुन, ईंट निर्माण के साथ अनेक गतिविधियों में शामिल हो कर कार्य कर रही है।

   उन्होंने विकास खंड अधिकारियों की बैठक लेकर लोगों की समस्या को गंभीरता से सुनने और निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की ग्राम पंचायत में ग्राम सभा के माध्यम से मूलभूत आवश्यकताओं को भी रखें और प्रस्ताव पारित करके लोगों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री के एस मंडावी कुनकुरी एसडीएम श्री रवि शंकर दुलदुला जनपद सीईओ संजय सिंह उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!