भाग अम्बिकापुर के अंचल-कुनकुरी में हुआ प्रथम आयोजन

एकल अभियान की पंचमुखी शिक्षा गुणवत्ता बढाने पर हुआ मंथन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी

एकल अभियान भाग अंबिकापुर के अंचल कुनकुरी के ग्राम लोरो स्थित मुख्यालय में दो दिवसीय आचार्य स्नेह सम्मलेन का आयोजन किया गया. 1 मई 2022 को सम्मलेन के समापन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग अध्यक्ष राजीव नंदे द्वारा अपने उद्बोधन में मार्ग-दर्शन दिया गया. समापन समारोह में आये अतिथियों, समिति पधाधिकारियों का स्वागत गीत से अभिनन्दन किया गया. सम्मलेन में भाग ले रहे महिला पुरुष आचार्यों के द्वारा बहुत सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रस्तुतिकरण हुआ। समोरोह का समापन भारत माता की आरती के उपरान्त जय-घोष एवं शांति पाठ के साथ किया गया.

आचार्य स्नेह सम्मेलन के समापन कार्यक्रम में भाग अध्यक्ष राजीव नंदे, भाग संवाद प्रभारी विष्णु नारायण जोशी, भाग अध्यक्ष हरि कथा केवल अग्रवाल, शारदा धाम संरक्षक कालेश्वर सिंह, संगठन प्रभारी अंचल कुनकुरी विश्वनाथ सिंह, अंचल अध्यक्ष भुवनेश्वर सिंह, अंचल सचिव अरविंद मिश्रा, भाग आरोग्य प्रभारी शीतल प्रसाद गुप्ता, अंचल विचार क्रांति प्रभारी राजकुमार सिंह, करनैल सिंह, अंचल समिति कोषाध्यक्ष अशोक मिश्रा, शिक्षा समिति अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता जी, अंचल शिक्षा समिति सचिव गौरी शंकर, भाग अभियान प्रमुख भागवत लाल नायक, अंचल अभियान प्रमुख कुनकुरी  पवन कुमार सिंह एवं समस्त सेवाव्रती 150 आचार्यों की उपस्थिति में यह आचार्य स्नेह सम्मेलन सुचारू रूप से सम्पन्न हुआ।

भाग अम्बिकापुर के अंतर्गत  एकल अभियान अंचल कुनकुरी के द्वारा आयोजित आचार्य स्नेह सम्मेलन का दो दिवसीय कार्यक्रम दिनांक 30 अप्रैल 2022 से 1 मई 2022 तक अंचल कार्यालय लोरो में विधिवत 30अप्रैल शाम 4 बजे अंचल कुनकुरी कार्यालय लोरो में माननीय जिला संघचालक विद्याधर सिंह, अंचल अध्यक्ष कुनकुरी भुवनेश्वर सिंह, शिक्षा समिति अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, शिक्षा समिति सचिव गौरी शंकर सिंह, अंचल समिति सचिव अरविंद मिश्रा जी, अंचल कुनकुरी संवाद प्रभारी बिहारी नायक, भाजपा मंडल अध्यक्ष दुलदुला कपिल साहू, अंचल विचार क्रांति प्रभारी राजकुमार सिंह, अंचल कार्यालय प्रभारी राजेंद्र सिदार आदि की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इस दो दिवसीय स्नेह सम्मलेन में आचार्यों को अभियान के कार्यों से अवगत कराया गया तथा साथ ही सभी आचार्यों के साथ व्यक्तिगत समिति के पदाधिकारियों ने विद्यालय के गुणवत्ता, समिति सक्रियता, विद्यालय ग्राम में उत्सव मनाना, अभियान के कार्यों के विस्तार पर आचार्यों के साथ विस्तृत चर्चा समिति के पदाधिकारियों ने किया। प्रभात शाखा एवं शारीरिक कार्यक्रम मे माननीय खण्ड संघ चालक चन्द्रुप्रसाद प्रसाद गुप्ता का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ.

error: Content is protected !!