पार्टी में दिये योगदान का स्मरण करते हुए दी श्रद्धांजलि

सागर जोशी, समदर्शी न्यूज ब्यूरो,

जशपुर, पूर्व संसदीय सचिव व चंद्रपुर से पूर्व भाजपा विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव के असामयिक निधन पर उनकी अंतिम यात्रा में सम्मिलित होने आये भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष तथा पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने उनकों श्रद्धांजलि देते हुए उनके बारे में अपने विचार एवं संस्मरण व्यक्त किये।

युद्धवीर सिंह जूदेव जी को खोना हम सबके लिए अपूरणीय क्षति- धरमलाल कौशिक

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि यह पल हम सबके लिये अत्यंत दुःखद पल है। हमने एक उम्मीद व युवा नेतृत्व को असमय खोया है। स्वर्गीय युद्धवीर सिंह जूदेव हमेशा पार्टी को मजबूत करने के लिये जुटे रहें। उनके असमय निधन से हम सबको अपूरणीय क्षति हुई है। जिसकी भरपाई संभव नहीं है। नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते कहा कि वे पिता पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की तरह हमेंशा मानव कल्याण के लिए समर्पित रहें है। वे सदैव हमारी स्मृतियों में बनें रहेंगे।

अपने पिता की वैचारिक विरासत को आगे बढ़ा रहे थे युद्धवीर सिंह जूदेव- बृजमोहन अग्रवाल

पूर्व मंत्री व वरिष्ठ भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल पूर्व संसदीय सचिव व पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि युद्धवीर सिंह जूदेव का अल्पायु में जाना हम सबके लिए बेहद ही दुःखद है। वह अपने पिता स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की वैचारिक विरासत को आगे बढ़ा रहे थे।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह, सांसद अरुण साव, सांसद गोमती साय, प्रदेश महामंत्री नारायण चंदेल, सांसद गुहाराम अजगले,  बिलासपुर संभाग संगठन प्रभारी कृष्ण कुमार राय, राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम, पूर्व सांसद नंदकुमार साय, पूर्व मंत्री गणेश राम भगत, पूर्व मंत्री भैया लाल राजवाड़े, सत्यनारायण शर्मा, पूर्व मंत्री मेघा राम साहू, विधायक सौरभ सिंह, अनुराग सिंह देव, जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनि भगत, गुरूपाल भल्ला, रोहित साय, नरेश नंदे, ओमप्रकाश सिन्हा, सुनील गुप्ता, रजनीश सिंह सहित भाजपा के बड़े नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में स्व. युद्धवीर सिंह जुदेव की अंतिम यात्रा में शामिल हुए और अपनी श्रद्धांजलि दी।

You missed

error: Content is protected !!