समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर

सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित मोदी सरकार के विकास और विश्वास के 8 वर्ष पूर्ण होने पर भाजयूमो जिला जशपुर द्वारा भाजयुमो के राष्ट्रीय मंत्री रवि भगत के नेतृत्व में आज शत्रुंजय प्रताप सिंह जूदेव हॉकी स्टेडियम से विकास तीर्थ यात्रा (बाइक रैली) को बिलासपुर संभाग के संगठन प्रभारी एव पूर्व प्रदेश महामंत्री भाजपा कृष्ण कुमार राय एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा नरेश नंदे ने पार्टी का झंडा दिखा कर रवाना किया।

मौके पर बिलासपुर संभाग के संगठन प्रभारी कृष्ण कुमार राय ने कहा कि आज कांग्रेस सहित पूरे विपक्ष का एक मात्र एजेंडा है मोदी हटाओ जबकि हमारी सरकार का उद्देश्य गरीबों का उत्थान।

पीएम के नेतृत्व में भारत एक नये स्वरूप व नये सामर्थ्य के साथ विश्व के सामने खड़ा है। पिछले 8 वर्षों में भारत के प्रगति ने विकास के कई अवरोधों को पार किया है, और हज़ारों अंधेरे गाँव बिजली से रोशन हुए है लाखों रोजगार के अवसर उत्पन्न हुए, स्वरोजगार के लिए बैंक से कर्ज लेना आसान हुआ, करोडों लोगों को 5 लाख तक के मुफ्त इलाज 2024 तक सभी को आवास, पीएम किसान संम्मान निधि के दायरे में 9 करोड़ 50 लाख से ज्यादा किसानों के खाते में लाखों करोड़ रुपये से अधिक राशि जमा कराई गई। करोडों ग्रामीणों के घरों में पाइप से पीने की शुद्ध पानी मिले इसके लिए जल जीवन मिशन की शुरुआत के साथ शौचालय निर्माण व मुफ्त रसोई गैस व चूल्हे देने जैसे उल्लेखनीय कार्य किये गये।

उन्होंने कहा कि 2014 में जहाँ देश मे 7 एम्स थे आज 22 है उसी तरह 387 की जगह 606 मेडिकल कॉलेज, 16 की जगह 23 आईआईटी 720 की जगह 1043 विश्विद्यालय तो 13 के वनिस्पत 20 आईआईएम विकास की गति को दर्शाता है, तो राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए चुनौती बने धारा 370 को कश्मीर से खात्मा कर सदियों पुराने सँघर्ष के सुखद परिणाम अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का शुभारंभ हो या आधुनिक समाज व्यवस्था में रुकावट तीन तलाक की समाप्ति, भारत के करूणा के प्रतीक नागरिकता संशोधन कानून बनाने की बात हो या फिर भारत केंद्रित राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करना ये सभी कार्य मोदी सरकार में हुए।

जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने जानकारी देते हुए बताया की विकास तीर्थ यात्रा (बाईक रैली) में मुख्य रूप से शहर मण्डल अध्यक्ष संतोष सिंह, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नितिन राय, भाजयुमो अध्यक्ष अमन शर्मा, जनपद उपाध्यक्ष राजकपूर भगत, शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, श्याम भगत,  दीपक गुप्ता, गोपाल कश्यप ,अभिषेक मिश्रा, आशु राय,  राजा सोनी, राहुल गुप्ता, अभ्युदय मिश्रित सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!