समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के मार्गदर्शन एवं सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव के दिशा निर्देश में जिले ने जलदूत एप के माध्यम से कुओं के जल स्तर मापने के कार्य को निर्धारित समयावधि में लक्ष्य पूर्ण कर राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिला पंचायत कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जलदूत एप के माध्यम से जिले के 757 गांवो के कुल 1514 कुओं का जल स्तर मापने हेतु चयन किया गया था। उक्त कार्य पूर्ण कराने हेतु 31 अक्टूबर 2022 अंतिम तिथि निर्धारित है। जिले ने 30 अक्टूबर 2022 की स्थिति में चयनित 1514 कुओं के एवज में 1504 कुओं के जल स्तर का मापन कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उक्त कार्य में जिले का उपलब्धि प्रतिशत 99.34 प्रतिशत रही है। 

गौरतलब है कि केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पूरे देश के गांवों के चयनित कुओं के जल स्तर को मापने के लिए जलदूत मोबाइल एप का शुभारंभ किया गया है। इसका उपयोग देश के किसी भी गांव के चयनित कुओं के जल स्तर पता लगाने के लिए किया जाएगा। जलदूत एप में स्थानीय अधिकारियों द्वारा मानसून से पहले तथा बाद में साल में दो बार चयनित कुओं के जल स्तर को मापने का कार्य किया जाना है। इस हेतु इस ऐप का इस्तेमाल कर प्रत्येक गांव में दो या तीन चयनित कुओं के जल स्तर को मापने का कार्य किया जा रहा है। यह एप चयनित कुओं के जल स्तर को मापने में सक्षम बनाएगा। यह एप पंचायतों को मजबूत डेटा के साथ सहायता प्रदान करेगा, जिसका उपयोग आगे कार्यों की बेहतर योजना के लिए किया जा सकता है। भूजल डेटा का उपयोग ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) और महात्मा गांधी नरेगा के अंतर्गत नरवा उपचार के रूप में साथ ही विभिन्न प्रकार के अनुसंधान और अन्य उद्देश्यों के लिए भी किया जा सकता है।

error: Content is protected !!