अब स्कूलों के चक्कर लगाने की परेशानी होगी कम, सेवा सेतु पोर्टल से ऑनलाइन मिलेगी विद्यार्थियों की टीसी! जशपुर में प्राचार्यों और शिक्षा अधिकारियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण, डिजिटल सिग्नेचर से होगा अनुमोदन; प्रक्रिया बनेगी तेज, सरल और पारदर्शी

सेवा सेतु पोर्टल से अब ऑनलाइन जारी होंगे विद्यार्थियों के स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी) जशपुर में प्राचार्यों एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न जशपुर : शासन की पारदर्शी एवं डिजिटल सेवा प्रणाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग द्वारा सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों के विद्यार्थियों के स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी) ऑनलाइन जारी करने की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। इससे विद्यार्थियों को समय पर टीसी उपलब्ध कराने में सुविधा होगी और प्रक्रिया अधिक पारदर्शी…

Read More

दिव्यांगजन राज्य स्तरीय पुरस्कार पाने का मौका, आवेदन के लिए सिर्फ 30 अक्टूबर तक का समय! जशपुर में उत्कृष्ट दिव्यांग कर्मचारियों, संस्थाओं और नियोक्ताओं से मांगे गए आवेदन; दस्तावेज अधूरे रहे तो नहीं मिलेगा पुरस्कार के लिए विचार का अवसर

दिव्यांगजन राज्य स्तरीय पुरस्कार वर्ष 2026 हेतु 30 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित जशपुर : समाज कल्याण संचालनालय, छत्तीसगढ़ समाज कल्याण परिसर, माना कैम्प, रायपुर के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग जशपुर द्वारा दिव्यांगजन राज्य स्तरीय पुरस्कार वर्ष 2026 हेतु आवेदन 30 अक्टूबर 2026 तक आमंत्रित किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष 03 दिसम्बर को आयोजित अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर दिव्यांगजनों के संरक्षण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न श्रेणियों में दिव्यांगजन राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। निर्देशानुसार जनपद पंचायत क्षेत्रांतर्गत उत्कृष्ट दिव्यांग कर्मचारियों, दिव्यांगता के…

Read More

बच्चों को कौन-सा स्पर्श सुरक्षित और कौन-सा असुरक्षित? स्कूलों में लगा जागरूकता शिविर, POCSO से साइबर सुरक्षा तक दी गई अहम जानकारी! जशपुर में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत न्यायिक अधिकारियों ने बच्चों को बाल अधिकारों और संरक्षण के प्रति किया जागरूक

सुरक्षित बचपन अभियान के अंतर्गत जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन’ जशपुर : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर के मार्गदर्शन में सुरक्षित बचपन अभियान के अंतर्गत जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर पैरालीगल वॉलिंटियर्स, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर के माध्यम से होली क्रॉस इंग्लिश मीडियम स्कूल घोलेंग जशपुर एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय जशपुर में आयोजित किया गया।  उक्त शिविर कार्यक्रम में होली क्रॉस इंग्लिश मीडियम स्कूल घोलेंग जशपुर में माननीय श्री जनार्दन खरे, जिला एवं अपर सत्र…

Read More

आखिर क्यों हो रहे हैं सड़क हादसे, किन गलतियों से जा रही जान? अब IIT मद्रास की तकनीक से खुलेगी वजह! जशपुर में सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष प्रशिक्षण, कलेक्टर रोहित व्यास ने दुर्घटना के आंकड़ों के सही विश्लेषण और संवेदनशील क्षेत्रों में सुधार के दिए निर्देश

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तकनीक एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण का प्रभावी उपयोग जरूरी : कलेक्टर रोहित व्यास आईआईटी मद्रास की टीम ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण, दुर्घटनाओं के आंकड़ों के विश्लेषण और iRAD पोर्टल पर सही प्रविष्टि करने पर दिया जोर जशपुर : सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा सड़क सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, जशपुर में DDHI Program (IIT Madras) के अंतर्गत जिला स्तरीय बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत…

Read More

CM साय से मिली सारंग टीम, अब 2 नवंबर को नवा रायपुर के आसमान में होने जा रहा है बड़ा रोमांच! राज्योत्सव में 5 स्वदेशी ‘ध्रुव’ हेलीकॉप्टरों का भव्य एयर शो, मुख्यमंत्री ने बताया कैसे यह प्रदर्शन युवाओं में देशभक्ति और राष्ट्रसेवा का जज्बा बढ़ाएगा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने की सौजन्य मुलाकात राज्योत्सव में आसमान पर दिखेगा भारतीय वायु सेना के शौर्य, साहस और अद्भुत उड़ान कौशल का रोमांचक नजारा 2 नवंबर को नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा भव्य एयर शो, सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब मुख्यमंत्री श्री साय ने सारंग टीम का किया आत्मीय स्वागत, कहा – युवाओं में देशभक्ति और राष्ट्रसेवा का संकल्प मजबूत करेगा यह आयोजन दो महिला पायलटों की सहभागिता प्रदेश की बेटियों को…

Read More

जशपुर के 194 श्रद्धालुओं को मिला रामलला के दर्शन का अवसर, अब तक 3,062 से अधिक पहुंचे अयोध्या! श्री रामलला दर्शन योजना के तहत 16वें चरण की यात्रा शुरू, श्रद्धालुओं को निःशुल्क दर्शन का लाभ

जशपुर के 194 श्रद्धालु अयोध्या में प्रभु श्री रामलला का करेंगे दर्शन श्री रामलला दर्शन योजना से श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क दर्शन का लाभ जशपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला के निःशुल्क दर्शन कराए जा रहे हैं। इस योजना के माध्यम से जशपुर जिले के अब तक 3062 से अधिक श्रद्धालु अयोध्या पहुंचकर प्रभु श्रीरामलला के दर्शन कर चुके हैं। इसी कड़ी में योजना के 16वें चरण के तहत…

Read More

वर्षों का इंतजार खत्म, दीपावली पर मिली खुशखबरी! कलेक्टर रोहित व्यास ने 13 कर्मचारियों को दी समयमान वेतनमान वृद्धि की सौगात, जानिए किन कर्मचारियों की चमकी किस्मत

कलेक्टर रोहित व्यास ने कर्मचारियों को दिया दीपावली का तोहफा जिला कार्यालय में कार्यरत् तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को मिला समयमान वेतनमान वृद्धि का लाभ जशपुर : कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने एक बार फिर कर्मचारी हित में संवेदनशीलता दिखाई है। जिला कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा में लंबे समय से सेवा दे रहे 13 तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को समयमान वेतनमान वृद्धि का लाभ दिया गया है। कलेक्टर श्री व्यास ने जिला स्तरीय समिति की अनुशंसा के बाद तत्काल इस पर स्वीकृति प्रदान की। 10 और 20…

Read More

‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर होगा जशपुर राज्योत्सव 2026! सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लेकर योजनाओं की प्रदर्शनी तक, 2 नवंबर को रणजीता स्टेडियम में जुटेगा उत्सव का रंग—कौन-कौन सी होंगी खास गतिविधियां?

जशपुर में 2 नवंबर को मनाया जाएगा राज्योत्सव 2026 रणजीता स्टेडियम में लगेगी विभागीय योजनाओं की प्रदर्शनी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल होंगे मुख्य अतिथि जशपुर : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव 2026 का आयोजन किया जाएगा। इसी कड़ी में जशपुर के रणजीता स्टेडियम में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय राज्योत्सव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर मंगलवार को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार ने जिला अधिकारियों…

Read More

जशपुर में 3.45 करोड़ का बड़ा प्रोजेक्ट! पंडरीपानी में बन रहा छात्रावास, आखिर क्यों इस निर्माण पर टिकी हैं आदिवासी विद्यार्थियों की उम्मीदें?

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छात्रावास भवन निर्माण कार्य में तेजी 3 करोड़ 45 लाख रुपये की मिली है मंजूरी, फरसाबहार तहसील के पंडरीपानी में बन रहा प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट-मैट्रिक छात्रावास भवन अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं, बेहतर शैक्षणिक वातावरण में पढ़ाई करने का मिलेगा अवसर जशपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छात्रावास भवन निर्माण कार्य को गति दी जा रही है। इसी कड़ी में जशपुर जिले के फरसाबहार तहसील क्षेत्र अंतर्गत…

Read More

करम राजा की पूजा, सुख-समृद्धि की कामना और फिर बड़ा ऐलान! CM साय ने करम परब में ऐसी कौन-सी सौगात दी, जिसकी चर्चा अब गनोद तक होगी?

करम परब हमारी समृद्ध जनजातीय संस्कृति और पूर्वजों की अमूल्य धरोहर, इसका संरक्षण एवं संवर्धन हम सभी का नैतिक दायित्व : मुख्यमंत्री श्री साय प्रकृति के प्रति आस्था, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं का जीवंत प्रतीक है करम परब : मुख्यमंत्री श्री साय ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय करम पूजा परब 2026 में हुए शामिल मुख्यमंत्री ने करम राजा की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की रायपुर…

Read More