बच्चों को कौन-सा स्पर्श सुरक्षित और कौन-सा असुरक्षित? स्कूलों में लगा जागरूकता शिविर, POCSO से साइबर सुरक्षा तक दी गई अहम जानकारी! जशपुर में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत न्यायिक अधिकारियों ने बच्चों को बाल अधिकारों और संरक्षण के प्रति किया जागरूक

सुरक्षित बचपन अभियान के अंतर्गत जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन’

जशपुर : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर के मार्गदर्शन में सुरक्षित बचपन अभियान के अंतर्गत जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर पैरालीगल वॉलिंटियर्स, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर के माध्यम से होली क्रॉस इंग्लिश मीडियम स्कूल घोलेंग जशपुर एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय जशपुर में आयोजित किया गया।

 उक्त शिविर कार्यक्रम में होली क्रॉस इंग्लिश मीडियम स्कूल घोलेंग जशपुर में माननीय श्री जनार्दन खरे, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश (एफ.टी.सी.) जशपुर तथा श्रीमती सरोजनी जर्नादन खरे, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश महोदय जशपुर एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय जशपुर में माननीय श्रीमती सुमन सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महोदय जशपुर उपस्थित रहे।

 जागरूकता शिविर के माध्यम से बच्चों को पॉक्सो एक्ट, गुड टच बैड टच, बाल अधिकार एवं संरक्षण, सायबर सुरक्षा, उनके अधिकारों तथा सुरक्षित बचपन के महत्व के संबंध में जागरूकता प्रदान की गई।

Related posts