संसदीय सचिव यू.डी. मिंज को माँ गंगा मैया स्व सहायता समूह कोरनो की महिलाओं ने उपहार में दिए क्रिसमस कैंडल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, क्रिसमस के अवसर पर आज माँ गंगा मैया स्व सहायता समूह कोरनो की महिलाओं ने संसदीय सचिव यूडी मिंज को क्रिसमस कैंडल उपहार में दिया ।  माँ गंगा मैया स्व सहायता समूह कोरनो के द्वारा गोठान में रोजगारोन्मुख गतिविधियों को बढ़ावा दे रही है दीपावली के अवसर पर भी उनके द्वारा गोबर से दिए बना कर बेचे थे ।इस क्रिसमस में उन्होंने विशेष रूप से कैंडल बना कर रोजगार सृजन करने की कोशिश की है, जिससे उनके स्वसहायता समूह को आर्थिक आमदनी हो। संसदीय सचिव यूडी…

Read More

रोजगार के साथ ही कुपोषण को मात देने का काम, आंगनबाड़ियों में अंडों की आपूर्ति, मनरेगा, डीएमएफ और 14वें वित्त आयोग के अभिसरण से सामुदायिक मुर्गीपालन, परंपरागत मुर्गीपालन को व्यावसायिक रूप देकर महिलाओं ने कमाए 25 लाख रूपए

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. आदिवासी अंचल की महिलाएं घर पर किए जाने वाले परंपरागत मुर्गीपालन को व्यावसायिक रूप देकर अपने पैरों पर खड़ी हो रही हैं। अलग-अलग स्वसहायता समूहों की ये महिलाएं स्वरोजगार के साथ ही कुपोषण को मात देने का भी काम कर रही हैं। मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम), डीएमएफ (जिला खनिज न्यास निधि) और 14वें वित्त आयोग के अभिसरण से सुदूर वनांचल बीजापुर जिले की 43 समूहों की महिलाएं सामुदायिक मुर्गीपालन कर अंडा उत्पादन कर रही हैं। स्थानीय जिला प्रशासन महिला एवं बाल विकास…

Read More

गुरूकृपा इन्फ्रा रियाल्टी इंडिया के नाम से संचालित चिटफंड कंपनी का तीसरा डायरेक्टर आरोपी अलिसमा सोना को जशपुर पुलिस की टीम ने बिजुरी जिला छिंदवाड़ा (मध्य प्रदेश) से किया गिरफ्तार

आरोपी के विरूद्ध थाना पत्थलगांव में अप.क्र. 42/19 धारा 420, 120 (बी) भा.द.वि. एवं छ.ग. निक्षेपकों का हित संरक्षण अधिनियम् की धारा 9, 10 के तहत् अपराध पंजीबद्ध, समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जशपुर.  मिली जानकारी के अनुसार विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 25.09.2021 को प्रार्थी देवकुमार यादव निवास कुमेकेला ने थाना पत्थलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि इसे गुरूकृपा इन्फ्रा रियाल्टी इंडिया लिमिटेड शाखा पत्थलगांव के संचालक गुरूप्रीत सिंह के द्वारा कंपनी में पैसा जमा करने पर दुगुना होकर मिलेगा कहकर प्रलोभन देकर पत्थलगांव क्षेत्र के लोगों से कुल…

Read More

जशपुर जिले के विभिन्न थाना व चौकी क्षेत्र में शराब पीकर वाहन चलाने, तेज गति से वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के अन्तर्गत की गई कार्यवाही

शराब पीकर वाहन चलाने वाले 4 वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही कर प्रकरण माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया  मोटर व्हीकल एक्ट के अन्तर्गत 22 वाहन चालकों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही करते हुये कुल 5100 रू. समन शुल्क वसूल की गई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरों, जशपुर. आगामी त्यौहार एवं नव वर्ष को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जशपुर विजय अग्रवाल के निर्देशन में जिले के सभी थाना व चौकी क्षेत्र में शराब पीकर वाहन चालन, तेज रफ्तार पर अंकुश लगाने कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 22 दिसम्बर…

Read More

मोदी सरकार पेट्रोल-डीजल में मुनाफाखोरी कर रही – कांग्रेस

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के द्वारा राज्यसभा में दिये गये जवाब से मोदी सरकार की पेट्रोल-डीजल में मुनाफाखोरी की मंशा स्पष्ट हो गई है। वन नेशन वन टैक्स का राग अलापने वाली मोदी सरकार पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने के पक्ष में नहीं है। न ही जीएसटी काउंसिल के द्वारा भी पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने के लिए किसी भी प्रकार का प्रस्ताव बनाया गया। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी…

Read More

हसदेव अरण्य और लेमरू हाथी अभ्यारण्य पर भाजपा को कुछ भी बोलने का नैतिक अधिकार नहीं – कांग्रेस

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि हसदेव अरण्य और लेमरू हाथी अभ्यारण्य पर भाजपा को कुछ भी बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है। कांग्रेस सरकार की प्राथमिकता में वन और वन्य जीवों की रक्षा है। भाजपा की पूर्ववर्ती सरकार ने कोयला उत्खन्न को प्राथमिकता में रखा था। भाजपा के लिये वन क्षेत्र के निवासी और वन्यप्राणियों के हित दूसरे पैदान पर थे, कांग्रेस सरकार ने इसीलिये लेमरू हाथी अभ्यारण्य के दायरे में जिसे रमन सरकार ने घटाकर 450 वर्ग किमी कर दिया था उसे…

Read More

रमन बताएं कि उसना चावल क्यों नहीं ले रही मोदी सरकार, किसानों की समस्या भीगा चावल नहीं उसना चावल है – कांग्रेस

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह द्वारा पाखड़ धान की ख़रीदी को लेकर लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि रमन सिंह पाखड़ धान खरीदने की मांग करके किसानों के लिये घड़ियाली आंसू बहा रहे छत्तीसगढ़ के किसानों की समस्या भीगा धान नहीं है। किसानों की समस्या केंद्र द्वारा उसना चावल नहीं लेना है। रमन सिंह केंद्र द्वारा उसना चावल नहीं लेने के मामले में क्यों मौन है? रमन सिंह भीगे धान खरीदी की…

Read More

छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद् की द्वितीय अर्धवार्षिक बैठक होगी आयोजित, वर्तमान स्थिति सहित अन्य विषयों पर संबंधित विभागों द्वारा किये गये कार्यो की समीक्षा की जावेगी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद् की द्वितीय अर्धवार्षिक बैठक दिनांक 23.12.2021 केा दोपहर 02ः00 बजे से मंत्रालय नवा रायपुर अटल नगर के सभाकक्ष – एस 012 में माननीय मोहम्मद अकबर मंत्री परिवहन विभाग छ0ग0 शासन की अध्यक्षता में आयोजित की गई हैं। इस बैठक में परिवहन, स्वास्थ्य पुलिस, शिक्षा, लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग, नगरीय प्रषासन एवं विकास विभाग, आबकारी तथा महिला बाल विकास सहित अन्य विभागों द्वारा सड़क सुरक्षा से संबंधित कार्यो की समीक्षा की जायेगी। इस बैठक में मुख्यतः पूर्व में चिहिन्त ब्लैक स्पॉट…

Read More

पावर कंपनी में 3707 पदों पर भर्ती के लिये परीक्षा जनवरी में, जेई व डाटा एंट्री आपरेटर की परीक्षा 5 से 14 जनवरी तक, परिचारक (लाइन) के दस्तावेजों का सत्यापन एवं कौशल परीक्षा 18 जनवरी से

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर,  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने 3707 पदों की भर्ती के लिए परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी हैं। जूनियर इंजीनियर (कनिष्ठ अभियंता) व डाटा एंट्री आपरेटर की ऑनलाइन भर्ती परीक्षा 5 से 14 जनवरी तक होगी। अभ्यर्थियों को 23 दिसम्बर से प्रवेश पत्र उनके ई-मेल आई.डी. पर भेजे जाएंगे। इसी तरह परिचारक (लाइन) के लिए दस्तावेजों का सत्यापन व शारीरिक दक्षता परीक्षा 18 जनवरी से होगी। शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिये कट आफ मार्क्स (न्यूनतम अंक) के आधार पर डाक से बुलावा पत्र भेजे जा रहे…

Read More

27 दिसंबर को शासकीय उ.मा.वि.कन्या नगरी में लर्निंग लाइसेंस शिविर आयोजित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नगरी-धमतरी, शासकीय उमावि कन्या नगरी में 27 दिसंबर 2021 को लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए शिविर आयोजित किया गया है | विकासखंड शिक्षा अधिकारी नगरी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि, जिला मुख्यालय से दूर निवास करने वाले  एवं ग्रामीण क्षेत्र की जनता को लाइसेंस बनवाने के लिए बहुत दूर धमतरी जाकर लाइसेंस बनवाना पड़ता है | कई लोग जानकारी के अभाव में लाइसेंस नहीं बनवा पाते | लोगों की दिक्कतों को देखते हुये परिवहन आयुक्त के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर पी.एस.एल्मा के मार्गदर्शन में जिला परिवहन अधिकारी…

Read More