समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, कलेक्टर रजत बंसल ने आज जिला खनिज निधि न्यास, नैगेमिक सामुदायिक उत्तरदायित्व और विशेष केंद्रीय योजना से स्वीकृत महत्वपूर्ण विकास कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर ने कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वीकृत कार्यों का निर्माण पूर्ण कर संबंधित विभाग को हस्तांतरित करने तथा कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र प्रदाय करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों की धीमी गति पर नाराजगी जाहिर करते हुए कलेक्टर श्री बंसल ने नगर निगम के कार्यपालन अभियंता एके दत्ता, लोक निर्माण विभाग संभाग एक के तीनों…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
कलेक्टर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं वनमण्डलाधिकारी ने सरगीपाल पहुंचकर ट्रांसपोर्ट नगर के लिए प्रस्तावित स्थान का किया निरीक्षण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, कलेक्टर रजत बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र मीणा ने वनमण्डलाधिकारी के साथ आज जगदलपुर शहर के समीपस्थ ग्राम सरगीपाल में पहुंचकर ट्रांसपोर्ट नगर के लिए प्रस्तावित का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जगदलपुर शहर में बड़ रहे यातायात की दवाब को शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु सरगीपाल में प्रस्तावित इस ट्रांसपोर्ट नगर के लिए भूमि चिन्हांकन आदि की कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया।
Read Moreजगदलपुर बस स्टैंड में यात्रियों को शीघ्र मिलेगी बेहतर सुविधाएं, बस स्टैंड के सुचारू संचालन के लिए किया जाएगा प्रबंधन समिति का गठन, कलेक्टर ने लिया आम लोगों से सुझाव, व्यवस्थाओं में सुधार करने का दिया आश्वासन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, कलेक्टर रजत बंसल के मंशानुरूप जिला प्रशासन के विशेष प्रयासों से बस्तर के हृदय स्थली जगदलपुर बस स्टैण्ड के व्यवस्थाओं में सुधार के साथ-साथ शीघ्र ही यहां आने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलने लगेगी। जगदलपुर बस स्टैण्ड के देखरेख एवं सुचारू संचालन के लिए आयुक्त नगर निगम श्री प्रेम पटेल की अगुवाई में प्रबंधन समिति का गठन किया जाएगा। इस प्रबंधन समिति में जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, नगर निगम, परिवहन विभाग के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों एवं समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगाी। कलेक्टर…
Read Moreबिरगांव नगर निगम चुनाव : भारतीय जनता पार्टी ने जारी किया संकल्प पत्र
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, बिरगांव नगर निगम चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूरत प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा जिला प्रभारी खूबचंद पारख जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ग्रामीण विधानसभा पूर्व विधायक नंदकुमार साहू पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव अग्रवाल महापौर अंबिका यादु सुभाष तिवारी महामंत्री द्व ओंकार बैस रमेश ठाकुर एवं अन्य भाजपा नेताओं की उपस्थिति में अपना संकल्प पत्र जारी किया पत्रकारों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि बीरगांव नगर निगम बनने के पश्चात…
Read Moreवनांचल क्षेत्र स्थित आदिवासी विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय नगरी में देशभक्ति की भावना का संचार करने शुरू हुआ राष्ट्रगान
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नगरी/धमतरी, वनांचल क्षेत्र स्थित आदिवासी विकास खण्ड नगरी ,जिला धमतरी के विकास खण्ड शिक्षा कार्यालय में बीईओ सतीश प्रकाश सिंह की प्रेरणा से शासकीय कार्य दिवसों में प्रतिदिन प्रातः10:30 बजे “राष्ट्रगान” प्रारंभ किया गया हैं । विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने नवपहल कर कार्यालय में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों के मन में देशभक्ति की भावना का संचार करने , समयबद्धता का पालन करने तथा अपने शासकीय दायित्वों को निष्ठापूर्वक संपादित करने के दृष्टिकोण से शासकीय कार्यदिवसों पर प्रतिदिन प्रातः 10:30 बजे कार्यालय परिसर में “राष्ट्रगान” का…
Read Moreराज्य में 25.08 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी, प्रदेश में 7.06 लाख किसानों ने बेचा धान, किसानों को भुगतान के लिए 4465.02 करोड़ रूपए जारी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए एक दिसम्बर से शुरू हुए धान खरीदी के बीते 15 दिनों में आज शाम साढ़े 6 बजे तक 7 लाख 6 हजार 217 किसानों से 25 लाख 07 हजार 858 मीटरिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की गई है। किसानों से 2482 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है। खरीदी के पश्चात् बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत इन किसानों को 4465 करोड़ 02 लाख रूपए की राशि मार्कफेड द्वारा अपैक्स बैंक…
Read Moreरिकॉर्ड संधारण में अनियमितता के चलते सोनोग्राफी सेंटर में सीलबंदी की कार्रवाई, संचालक को कारण बताओ नोटिस भी जारी, पीसीपीएनडीटी अधिनियम के तहत तुमगांव में सोनोग्राफी सेंटर को सील किया गया
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. रिकॉर्ड संधारण में अनियमितता पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा महासमुंद जिले के तुमगांव के साईं नमन नर्सिंग होम के सोनोग्राफी सेंटर को सीलबंद करने की कार्रवाई की गई है। साथ ही सेंटर के संचालक को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। पीसीपीएनडीटी अधिनियम (PCPNDT – पूर्व गर्भाधान और प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम) के तहत गठित स्वास्थ्य विभाग की राज्य एवं जिला स्तरीय टीम के द्वारा सोनोग्राफी सेंटर में रिकॉर्ड संधारण में अनियमितता पाए जाने के कारण यह सीलबंद की कार्रवाई…
Read Moreराष्ट्रीय कार्यक्रमों के संचालन के लिए केन्द्रीय मद की राशि में कटौती से राज्यों पर आर्थिक बोझ : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़ सरकार का 2108.62 करोड़ रूपए का द्वितीय अनुपूरक बजट पारित माल और सेवा कर संशोधन विधेयक, इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक, छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग संशोधन विधेयक, सिगरेट और अन्य तंबाखू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापार तथा वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण का विनियमन) संशोधन विधेयक भी ध्वनिमत से पारित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र में आज छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तुत 2108 करोड़ 62 लाख 84 हजार 389 रूपए का द्वितीय अनुपूरक बजट ध्वनिमत से पारित हो गया। विधानसभा में आज माल…
Read Moreमोदी के नेतृत्व में देश आगे नहीं बल्कि तेजी से पीछे जा रहा है, महंगाई 30 साल में सर्वाधिक और बेरोजगारी 45 वर्ष पीछे खड़ी है, मोदी-भाजपा राज में जनता की बदहाली, भुखमरी, गरीबी और असमानता में रच रहे नित नए कीर्तिमान – कांग्रेस
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने राइटर्स की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि मोदी के नेतृत्व में देश आगे नहीं बल्कि तेजी से पीछे जा रहा है। देश महंगाई के मामले में 30 साल के सर्वाधिक स्तर पर है और बेरोजगारी के मामले में पिछले 45 वर्षों में सबसे बदत्तर हालत में खड़ी है। मोदी सरकार की नीतियां केवल चंद पूंजीपतियों के मुनाफे पर केंद्रित है। पिछले माह में जो थोक महंगाई दर 12.54 प्रतिशत थी वह बढ़कर 14.2 फ़ीसदी हो…
Read Moreपांचवी कक्षा के छात्र की पिटाई के मामले में कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को जांच कर कार्यवाही करने दिया निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कुनकुरी विकास खंड के नारायणपुर से लगे मटासी माध्यमिक शाला में शिक्षक के द्वारा 5 वी क्लास में पढ़ने वाले बच्चे के साथ मारपीट घटना को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को जांच करने के निर्देश दिए हैं और संबंधित शिक्षक के ऊपर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। नारायणपुर के समीप स्थित मटासी ग्राम की माध्यमिक शाला के शिक्षक शशि कुमार सिंह द्वारा पांचवीं कक्षा के बच्चों को पढ़ाते समय उच्चारण में गलती कर दी गई थी जिस पर…
Read More