जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, उप स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं स्टॉफ आवास का होगा निर्माण स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत बनाने की दिशा में शासन द्वारा कारगर पहल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो राजनांदगांव, राजनांदगांव जिले में स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत बनाने की दिशा में शासन द्वारा कारगर पहल की जा रही है। इसी कड़ी में आज जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, उप स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं स्टॉफ आवास निर्माण के लिए 5 करोड़ 96 लाख 19 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
एनसीसी कैडेटों का सात दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 26 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जगदलपुर, छत्तीसगढ़ गर्ल्स बटालियन एनसीसी कन्या शिक्षा परिसर परचनपाल के यूनिट में शामिल विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के एनसीसी कैडेटों का सात दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 26 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक कन्या शिक्षा परिसर परचनपाल में किया जाएगा। इस संयुक्त प्रशिक्षण शिविर में इस यूनिट में शामिल बस्तर, कोण्डागांव, कांकेर, दन्तेवाड़ा एवं नारायणपुर जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के एनसीसी गर्ल्स कैडेट शामिल होंगे। कमाण्ड अधिकारी कर्नल संजय चावला ने बताया कि इस शिविर के दौरान एनसीसी कैडेटों को एनसीसी का सैन्य प्रशिक्षण…
Read Moreमुख्यमंत्री आज करेंगें राजीव युवा मितान क्लब योजना का शुभारंभ
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज 18 सितंबर शनिवार को दोपहर 12:00 बजे अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राजीव युवा मितान क्लब का शुभारंभ करेंगे। श्री बघेल इसके बाद 12:40 बजे अपने निवास में तृतीय लिंग समुदाय के व्यक्तियों के लिए आयोजित सम्मान कार्यक्रम में शामिल होंगे।
Read Moreराज्य शासन की विशेष पहल : घर-घर जाकर स्वास्थ्य जांच के साथ ही लोगों को कर रहे हैं जागरूक
विशेष पिछड़ी जनजाति बाहुल्य 21 गांवों में लगा वृहद स्वास्थ्य शविर 516 लोगों को जांच कर दी गई दवाईयां समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, राज्य शासन की विशेष पहल पर जिला प्रशासन द्वारा बलरामपुर जिले के पण्डो व पहाड़ी कोरवा बाहुल्य विकासखण्डों में विशेष स्वास्थ्य शिविर के साथ-साथ समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस तारतम्य में आज बलरामपुर जिले में प्रमुख रूप से विशेष पिछड़ी जनजातियों के बसाहटों में 21 स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से 516 लोगों की जांच कर निःशुल्क दवाईयां दी गई तथा 8 लोगों को…
Read Moreदिल्ली भाजपा प्रवक्ता अनुजा कपूर ने बच्चों के साथ मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो नई दिल्ली/रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनमदिन के अवसर पर भाजपा देश भर में 20 दिन का एक राष्ट्रव्यापी अभियान चला रही है, जिसे ‘सेवा और समर्पण अभियान’ का नाम दिया गया है. ये अभियान 7 अक्टूबर तक चलेगा. प्रधानमंत्री के जन्मदिन को पूरे देश में उतसाह के साथ मनाया जा रहा है और इसी कड़ी में दिल्ली प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अनुजा कपूर ने दिल्ली के आज़ादपुर इलाक़े में लाल बाग बस्ती में आम जनता के साथ प्रधानमंत्री का जन्म दिवस मनाया। अनुजा कपूर ने झुग्गी में…
Read Moreपॉवर कंपनी में लाईन परिचारकों के आवेदन की अंतिम तिथि 20 सितंबर
अब तक एक लाख से अधिक आवेदन हो चुके हैं प्राप्त छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों से भरे जायेंगे रिक्त पद-न्यूनतम योग्यता 10वीं पास समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी में परिचारक (लाईन) के पदों के लिये अंतिम तिथि 20 सिंतबर है। कंपनी ने पदों की संख्या दोगुनी कर दी है। 3000 पदों पर भर्ती के लिये आनलाईन आवेदन सोमवार 20 सितंबर को रात्रि 11.59 बजे तक ही जमा किये जा सकेंगे। छत्तीसगढ़ बनने के बाद बिजली विभाग में पहली बार एकसाथ इतने अधिक पदों पर सीधी भर्ती की…
Read Moreप्रदेश की स्वास्थ्य संस्थाओं में राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) के क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को पूरे देश में मिला द्वितीय पुरस्कार
जिला अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, दोनों ही श्रेणी में मिला द्वितीय पुरस्कार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर. रोगी सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री मनसुख मंडाविया द्वारा प्रदेश में राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) के क्रियान्वयन में जिला अस्पतालों व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, दोनों ही श्रेणी में वर्ष 2018-19 से 2020-21 के बीच प्रदेश के अस्पतालों के हुए राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) के क्रियान्वयन में पूरे देश में छत्तीसगढ़ राज्य को द्वितीय पुरस्कार…
Read Moreब्रेकिंग: राज्य सेवा परीक्षा 2019 के परिणाम घोषित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आज 17 सितम्बर को लिखित परीक्षा तथा साक्षात्कार के उपरांत राज्य सेवा परीक्षा 2019 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। राज्य सेवा परीक्षा 2019 की समेकित मेरिट सूची आयोग के वेबसाईट http://psc.cg.gov.in/ पर अपलोड कर दी गई है।
Read Moreगणेश पंडाल में आरती कर मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन
समदर्शी न्यूज़ जशपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर संगम चौक जशपुर में विघ्नहर्ता श्री गणेश पंडाल में उनकी आरती कर बिलासपुर संभाग के संगठन प्रभारी कृष्ण कुमार राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की, इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रायमुनि भगत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा नरेश नंदे, दीपक मिश्रा, राहुल गुप्ता, आशु राय एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Read Moreमुख्यमंत्री ने राज्य सेवा परीक्षा में सभी सफल अभ्यर्थियों को दी बधाई
समदर्शी न्यूज़ रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा – 2019 में सफल सभी अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आज 17 सितम्बर को लिखित परीक्षा तथा साक्षात्कार के उपरांत राज्य सेवा मुख्य परीक्षा – 2019 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि परीक्षा में असफल हुए अभ्यर्थी किसी तरह निराश न हो, अधिक लगन तथा उत्साह के साथ सफलता के लिए निरंतर प्रयास में जुटे रहें।
Read More