Author: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)

  • जशपुर : शादी से बौखलाया एकतरफा प्रेमी, नई नवेली दुल्हन पर चाकू से जानलेवा हमला कर भागा, रायगढ़ से हुआ गिरफ्तार

    जशपुर : शादी से बौखलाया एकतरफा प्रेमी, नई नवेली दुल्हन पर चाकू से जानलेवा हमला कर भागा, रायगढ़ से हुआ गिरफ्तार

    मामला जशपुर जिले के चौकी कोतबा क्षेत्र का

    आरोपी नूतन सिदार, उम्र 27 वर्ष के विरुद्ध चौकी कोतबा में बी एन एस की धारा 296,115,351(2),331(6) व 118(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध।

    जशपुर, 3 मई 2025 : शादी… एक ऐसा पवित्र बंधन जिसमें दो दिलों के साथ दो परिवार जुड़ते हैं। लेकिन जशपुर के कोतबा क्षेत्र में इस पवित्र रिश्ते को उस वक्त खून से रंग दिया गया, जब एकतरफा प्यार में पागल युवक ने सुहागरात के दिन ही नवविवाहिता पर चाकू से हमला कर दिया। यह घटना न सिर्फ भयावह है, बल्कि समाज के उस विकृत चेहरे को उजागर करती है, जहाँ अस्वीकृत प्रेम, जुनून और बदले की भावना में बदलकर हिंसा का रूप ले लेता है। जशपुर पुलिस ने तेजी से कार्यवाही करते हुए आरोपी को रायगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है।

    दिनांक 01.05.25 को चौकी कोतबा क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम के प्रार्थी ने चौकी कोतबा में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 30.04.25 को उसका विवाह जिला रायगढ़, क्षेत्रांतर्गत एक युवती से हुआ था, शाम को जब प्रार्थी की बारात वापस लौटी, तब प्रार्थी की नवविवाहित दुल्हन, प्रार्थी की बहन व प्रार्थी की साली के साथ एक कमरे में सो रही थी, तभी रात्रि करीबन 01.00 बजे के आसपास एक व्यक्ति, बिना बताए उस कमरे में घुस गया, जहां प्रार्थी की दुल्हन व उसकी बहने सो रही थी, और अचानक सोती हुए नवविवाहित दुल्हन के दोनो हाथों में चाकू से हमला कर दिया, दुल्हन के चिल्लाने पर, मां बहन के गाली व जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया, हमला करने वाले आरोपी को उसकी नवविवाहित पत्नी पहचानती है, जो कि जिला रायगढ़, क्षेत्रांतर्गत रहने वाला नूतन सिदार है।

    रिपोर्ट पर चौकी कोतबा में आरोपी नूतन सिदार के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही करते हुए बीएनएस की धारा 296,115,351(2),331(6) व 118(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।

    चूंकि मामला नव विवाहिता पर हमले से संबंधित था, जो कि अत्यंत संवेदनशील होने से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के द्वारा आरोपी नूतन सिदार की गिरफ्तारी हेतु एक पुलिस टीम गठित की गई, जो कि फरार आरोपी नूतन की पता साजी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस की सक्रिय मुखबिरी तंत्र व पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद से आरोपी नूतन सिदार को जिला रायगढ़ क्षेत्र से हिरासत में लेकर लाया गया है।

    पुलिस की पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि वह नवविवाहित दुल्हन से एक तरफा प्यार करता था, दुल्हन की शादी कहीं और होने,से क्षुब्ध होकर, नवविवाहिता के ससुराल जाकर उस पर हमला किया था। आरोपी के कब्जे से हमले में प्रयुक्त चाकू व मोटर साइकल को भी पुलिस के द्वारा जप्त कर लिया गया है,

    आरोपी नूतन सिदार, उर्फ 27 वर्ष के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

    मामले की विवेचना व आरोपी की गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी कोतबा उप निरीक्षक राकेश सिंह, प्रधान आरक्षक अजय खेस, आरक्षक दीपक एक्का, उपेंद्र सिंह व प्रवीण खलखो की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

  • मोबाइल झपटमार गैंग का भंडाफोड़ : वारदात में एक्टिवा और तूफान बना हथियार, मोबाइल छीनने के बाद एक्टिवा से भागे, CCTV से बच निकले… लेकिन पुलिस की पकड़ से नहीं, तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.

    मोबाइल झपटमार गैंग का भंडाफोड़ : वारदात में एक्टिवा और तूफान बना हथियार, मोबाइल छीनने के बाद एक्टिवा से भागे, CCTV से बच निकले… लेकिन पुलिस की पकड़ से नहीं, तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.

    रायपुर. 03 मई 2025 : रायपुर के भाटागांव में आंधी-तूफान के दौरान हुई मोबाइल लूट की सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए थाना पुरानी बस्ती पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से लूटा गया मोबाइल और सफेद एक्टिवा वाहन जब्त किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई से रायपुर में बढ़ते झपटमारी के मामलों पर करारा प्रहार हुआ है। उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉक्टर श्री लाल उम्मेद सिंह के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री दौलत राम पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश देवांगन के पर्यवेक्षण में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अकुंश लगाने हेतू चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुरानी बस्ती पुलिस के कार्य से मोबाइल चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।

    मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 01 मई 2025 को प्रार्थी राजेंद्र कुमार साहू पिता सुरेंद्र कुमार साहू उम्र 49 वर्ष निवासी रावतपुरा कॉलोनी फेस 1 थाना टिकरापारा जिला रायपुर छत्तीसगढ़ थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 01 मई 2025 की रात्रि 08:00 बजे छुट्टी होने के बाद अपनी मोटर साइकिल क्रमांक सीजी 04 केएफ 2349 में चंगोराभाठा से अपने कॉलोनी रावतपुरा जा रहा था, वर्धमान शोरूम के पास भाटागांव में पहुंचा था कि आंधी तूफान आने से प्रार्थी अपना मोटर साइकिल को रोका, वहीं पर तीन लड़के खड़े थे। तभी तीनों लड़के इसके पास आए एक लड़का इसके शर्ट की जेब में रखे मोबाइल फोन को निकाल लिया और तीनों लड़के सफेद रंग के एक एक्टिवा वाहन में बैठ कर भाग गए। आरोपीगण को भागते हुए प्रार्थी मोटर साइकिल नंबर को देख लिया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पुरानी बस्ती में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 173/2025 धारा 303(2),3(5) भारतीय न्याय संहिता पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    विवेचना के दौरान घटना-स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी को चेक किया गया, किंतु पता नहीं चला, जिससे अज्ञात आरोपियों के पता तलाश हेतु थाना क्षेत्र में मुखबिर लगाई गई। मुखबिर से सूचना मिला था कि तीन लड़के मोटर साइकिल क्रमांक सीजी 04 एच.एल. 9675 पर सवार होकर भाटागांव में घूम रहा है। जिसकी सूचना पर तत्काल पुलिस टीम घटना-स्थल पर रवाना हुआ, आरोपियों को थाना लाकर कड़ाई से पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया गया। आरोपीगण के विरुद्ध पर्याप्त सबूत पाए जाने व चोरी गई माल मशरूका को जब्त कर आरोपी को विधिवत दिनांक 01 मई 2025 को गिरप्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

  • दुर्गम बसाहट में शासन की सेवा का संकल्प: जशपुर जिले के महनई में 53 कोरवा मरीजों को मिला इलाज, आयुष्मान कार्ड से जुड़कर अब स्वास्थ्य होगा निशुल्क

    दुर्गम बसाहट में शासन की सेवा का संकल्प: जशपुर जिले के महनई में 53 कोरवा मरीजों को मिला इलाज, आयुष्मान कार्ड से जुड़कर अब स्वास्थ्य होगा निशुल्क

    शासकीय वाहन से नेटवर्क स्थल पर लाकर 8 हितग्राहियों का बनाया गया आयुष्मान कार्ड

    जशपुर, 03 मई 2025/ बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य शिविर लगाकर दुर्गम बसाहट क्षेत्र महनई के पहाड़ी कोरवा परिवार के कुल 53 मरीजों का इलाज किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा नेटवर्क और नेट की समस्या को देखते हुए शासकीय वाहन से नेट जगह पर लाकर 8 हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया।

    विदित हो कि राज्य शासन और जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि सभी का आयुष्मान कार्ड बनाना, संस्थागत प्रसव को बढ़ावा, सभी बच्चों का टीकाकरण एवं योजनाओं का समाज के अंतिम छोर पर बसे ग्रामीणों को लाभान्वित करना है। इसी उददेश्य से स्वास्थ्य विभाग के द्वारा दुर्गम पहाड़ी इलाकों में बसे विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों के लोगों शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। ताकि उनका जीवन स्तर में सुधार आए।

  • जशपुर में सुशासन तिहार बना समाधान की मिसाल : नीमगांव के भैया राम की शिकायत पर क्रेडा विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोलर पंप किया पुनः चालू

    जशपुर में सुशासन तिहार बना समाधान की मिसाल : नीमगांव के भैया राम की शिकायत पर क्रेडा विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोलर पंप किया पुनः चालू

    सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जा रहा प्राथमिकता से,

    जशपुर, 03 मई 2025/ जिले में सुशासन तिहार 2025 में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की कार्यवाही निरंतर जारी है। विभिन्न विभागों द्वारा आमजनों के प्राप्त मांगों और समस्याओं को निराकरण पश्चात् संबंधितों को पत्राचार के माध्यम किए गए समस्याओं के समाधान और निराकरण की जानकारी दी जा रही है।

    इसी कड़ी में क्रेडा विभाग द्वारा जशपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत नीमगांव निवासी श्री भैया राम के शिकायत का समाधान किया गया है। सुशासन तिहार 2025 में श्री भैया राम ने नीमगांव में सोलर ड्यूल पंप के अकार्यशील होने का आवेदन दिया था। जिससे विगत दिवस 29 अप्रैल 2025 को कलस्टर टेक्निीशियन द्वारा नया पंप का स्थापना कर संयंत्र को पूर्ण रूप से कार्यशील किया गया है और किए गए समाधान की सूचना कार्यालयीन पत्र के माध्यम से संबंधित आवेदक श्री भैया राम को विभाग द्वारा दी गई है।

    विदित हो कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप कलेक्टर रोहित व्यास ने सुशासन तिहार में जिले के सभी विभागों को प्राप्त आवेदनों को निराकरण प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए हैं साथ ही किए गए कार्यवाही से संबंधितों को अवगत कराने के लिए भी कहा गया है। आदेश के परिपालन में क्रेडा विभाग द्वारा निराकरण की कार्यवाही करते हुए आवेदक को अवगत करा दिया गया है।

  • गांजा तस्करी करते उड़ीसा के दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार : 1 लाख 75 हजार मूल्य का 18 किलो 210 ग्राम गांजा किया गया है जप्त

    गांजा तस्करी करते उड़ीसा के दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार : 1 लाख 75 हजार मूल्य का 18 किलो 210 ग्राम गांजा किया गया है जप्त

    थाना गंज क्षेत्रांतर्गत फाफाडीह चौक पास तस्करों को पकड़ा गया गांजा के साथ रंगे हाथ।

    एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम की कार्यवाही।

    आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 112/25 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।

    रायपुर, 3 मई 2025 : पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश मिश्रा एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार रायपुर पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

    इसी तारतम्य में दिनांक 01.05.25 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि आटो में सवार दो व्यक्ति अपने पास बैग में गांजा रखें है तथा न्यू बस स्टैण्ड से रेलवे स्टेशन की ओर आ रहे है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संदीप मित्तल, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संजय सिंह तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री केशरी नंदन नायक द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी गंज को आरोपियों की पतासाजी कर गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा आरोपियों को पकड़ने हेतु फाफाडीह चौक में नाकेबंदी पाईंट लगाया गया। इसी दौरान टीम के सदस्यों द्वारा मुखबीर द्वारा बताये आटो वाहन को आता देखकर आटो को रोकवाकर उसमें सवार दोनों व्यक्तियों से पूछताछ करने पर व्यक्तियों ने अपना नाम लक्ष्मण भतरा एवं पगनू समरथ निवासी उडीसा का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया।  

    जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी लक्ष्मण भतरा एवं पगनू समरथ को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 18 किलो 210 ग्राम गांजा कीमती लगभग 1,75,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 112/25 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है।   

    गिरफ्तार आरोपी

    01.   लक्ष्मण भतरा पिता कमलू भतरा उम्र 26 साल निवासी  ग्राम डोंगरी पोस्ट कोटपाड थाना कोटपाड़ जिला कोरापुट उड़ीसा।

    02.   पगनू समरथ पिता कार्तिक समरथ उम्र 21 साल निवासी ग्राम डोंगरी पोस्ट कोटपाड थाना कोटपाड़ जिला कोरापुट उड़ीसा।

    कार्यवाही में निरीक्षक यशवंत सिंह थाना प्रभारी गंज, एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, सउनि. मंगलेश्वर सिंह परिहार, आर. अजय चौधरी, प्रवीण मौर्य एवं गौरीशंकर साहू तथा थाना गंज से उपनिरीक्षक पी.आर. साहू, म.प्र.आर. दुर्गा बघेल, राजेश निषाद तथा आर. अशोक राठौर की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

  • अंधे कत्ल का खुलासा: कुछ घंटों में पुलिस ने किया हत्यारे को गिरफ्तार, आरोपी विकास विश्वकर्मा ने चाकू से की थी निर्मम हत्या

    अंधे कत्ल का खुलासा: कुछ घंटों में पुलिस ने किया हत्यारे को गिरफ्तार, आरोपी विकास विश्वकर्मा ने चाकू से की थी निर्मम हत्या

    रायपुर, 3 मई 2025 : प्रार्थी कृष्णा वर्मा निवासी खमतराई रायपुर ने दिनांक 01.05.2025 को थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कराया कि रावांभाठा खदान तालाब मैदान के पास सागर उर्फ ठाकुर सिंह मृत अवस्था में पड़ा है जिसके शरीर मे चोट के निशान है तथा खुन से लथपथ है, कि सूचना मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया जिसकी सूचना एफएसएल टीम को दी गई एफएसएल टीम द्वारा उक्त मृतक सागर उर्फ ठाकुर सिंह के घटना स्थल के आसपास सुक्ष्मता से छानबीन कर मृतक की किसी धारदार वस्तु से हत्या होना जाहिर किये। मृतक सागर उर्फ ठाकुर सिंह मर्ग पंचनामा तैयार पीएम कराने मेकाहारा रायपुर भेजा गया जंहा पर डॉक्टर द्वारा शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में मृतक की मृत्यु धारदार हथियार से हमला करने अत्यधिक खून बहने से होना बताया।

    प्रथम दृष्टंया किसी अज्ञात आरोपी द्वारा मृतक सागर उर्फ ठाकुर सिंह के शरीर में धारदार हथियार प्राण घातक हमला कर हत्या करना पाये जाने से थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 387/25 धारा 103 बीएनएस दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

    घटना को पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक उरला पूर्णिमा लामा, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह, प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी खमतराई को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया।

    वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी, मृतक के परिजन सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में मुखबीर लगाने के साथ ही घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेज का बारिकी से अवलोकन किया गया।

    इसी दौरान टीम के सदस्यों को आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई जिस पर टीम द्वारा रावाभांठा निवासी विकास विश्वकर्मा को पकड़कर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया।

    पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दिनांक 30.04.25 की रात्रि मृतक आ रहा था, इसी दौरान वह मृतक को रोककर पैसे की मांग करने लगा जिस पर दोनों के मध्य विवाद हो गया। इसी दौरान आरोपी विकास विश्वकर्मा अपने पास रखें चाकू से मृतक सागर उर्फ ठाकुर सिंह पर वार कर उसकी हत्या कर दिया।

    आरोपी विकास विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

    गिरफ्तार आरोपी – विकास विश्वकर्मा पिता अमर विश्वकर्मा उम्र 20 साल निवासी सरदा देवरी थाना बेरला जिला बेमेतरा। हाल पता – साहू का मकान रावभाठा थाना खमतराई रायपुर।

    कार्यवाही में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, उपनिरीक्षक सतीश पुरिया, प्र.आर. कुलदीप द्विवेदी, आर. अविनाश देवांगन, संदीप सिंह, हिमांशु राठौड़ तथा थाना खमतराई से उपनिरीक्षक प्रहलाद राठौर, सउनि. रमेश यादव, आरक्षक सुमित वर्मा, सुहैल अहमद, नरेन्द्र वर्मा, सनथ जयसवाल एवं थानेश्वर वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।

  • रायपुर में 31 लाख की ठगी का खुलासा : शेयर ट्रेडिंग ऐप बना फंसाने का जाल, फर्जी फर्म, फर्जी बैंक खाता और झूठे मुनाफे का सपना, रायपुर साइबर सेल की दबिश में दो ठग पकड़ाए.

    रायपुर में 31 लाख की ठगी का खुलासा : शेयर ट्रेडिंग ऐप बना फंसाने का जाल, फर्जी फर्म, फर्जी बैंक खाता और झूठे मुनाफे का सपना, रायपुर साइबर सेल की दबिश में दो ठग पकड़ाए.

    रायपुर. 03 मई 2025 : पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा द्वारा रेंज साइबर थाना रायपुर को साइबर अपराध कारित करने वालों के विरुद्ध साक्ष्य एकत्र कर गिरफ्तार करने निर्देश दिया गया है, प्राप्त निर्देश के अनुसार रेंज साइबर थाना रायपुर द्वारा कार्यवाही की जा रही है। प्रार्थी इंद्रमोहन सिंगल पिता बैजनाथ सिंगल उम्र 70 वर्ष निवासी अशोका रतन रायपुर ने उनसे शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के नाम से फर्जी ऐप इंस्टॉल कराकर, छद्म मुनाफा दिखा कर 31 लाख रुपए की ठगी होने की रिपोर्ट मोवा थाना में दर्ज कराई थी। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 39/25 धारा 318(4) बी.एन.एस पंजीबद्ध कर विवेचना रेंज साइबर थाना रायपुर को सौंपी गई।

    विवेचना क्रम में अपराध में शामिल आरोपी मज़ाहिर और नीतीश को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मज़ाहिर ने मौदहापारा में आदर्श ट्रेडर्स के नाम से फर्जी फर्म बनाकर बंधन बैंक में करंट बैंक अकाउंट खुलवाया था, उक्त बैंक खाता में ठगी की रकम जमा करवाया जाता था। नीतीश शर्मा कमीशन लेकर बैंक खातों में जमा राशि का आहरण करने का कार्य करता था। आरोपी द्वारा प्रयुक्त बैंक खातों के विरुद्ध 22 अलग-अलग थाना, साइबर सेल में रिपोर्ट दर्ज है।

    1 – मोहम्मद मज़ाहिर हुसैन पिता मेहंदी हुसैन, उम्र 43 वर्ष पता 16/408 तात्या पारा रायपुर,

    2 – नीतीश शर्मा पिता नंदकिशोर शर्मा उम्र 28 वर्ष जगन्नाथ हार्डवेयर के पास, भगत सिंह वार्ड, दीपका कोरबा.

  • रायगढ़ में चल रही थी बड़ी साजिश : देशी कट्टा, बड़ी बंदूक और कारतूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तार, रायगढ़ पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा.

    रायगढ़ में चल रही थी बड़ी साजिश : देशी कट्टा, बड़ी बंदूक और कारतूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तार, रायगढ़ पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा.

    रायगढ़.  2 मई  2025 : रायगढ़ जिले में पुलिस की सक्रियता ने एक बार फिर बड़ी वारदात को होने से रोक लिया। जूटमिल थाना क्षेत्र में ट्रांसपोर्टनगर से दो शातिर बदमाशों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया है। देशी कट्टा, जिंदा कारतूस और बड़ी नाली वाली बंदूक की बरामदगी से मामले की गंभीरता बढ़ गई है। पुलिस अब आरोपियों के नेटवर्क और अन्य जिलों में कनेक्शन की जांच कर रही है। जिले में पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के निर्देशन पर बिना सूचना अवैध तरीके से निवासरत संदिग्धों की धर-पकड़ का अभियान जारी है। इस संबंध में थाना प्रभारीगण द्वारा मुखबीर सक्रिय कर संदिग्ध गतिविधियों पर निगाह रखी जा रही है। इसी कड़ी में जूटमिल थाना पुलिस को कल बड़ी सफलता मिली, जब ट्रांसपोर्टनगर इलाके से अवैध हथियारों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और एक बड़ी नाली वाली सिंगल बैरल बंदूक बरामद की गई है। नगर पुलिस अधीक्षक श्री आकाश शुक्ला के सुपरविजन में पुलिस ने हथियारों के इस्तेमाल, वैधता और आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।

    कल शाम थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव ने मुखबिर से मिली सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल सहित वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और उनके मार्गदर्शन में एक टीम गठित कर ट्रांसपोर्टनगर की ओर रवाना हुए। अमलीभौना रोड पर मुखबिर के बताए हुलिए के आधार पर दो संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उनकी पहचान मिथलेश महतो और नितेश राय, दोनों निवासी जूटमिल, के रूप में हुई। तलाशी लेने पर आरोपी मिथलेश महतो से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस तथा नितेश राय के मेमोरेंडम पर एक बड़ी नाली वाली बंदूक जब्त की गई।

    आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला गया, जिसमें आरोपी मिथलेश महतो, हत्या, आगजनी और अवैध शराब तस्करी मामले में आरोपी रहा है, जिस पर जूटमिल पुलिस द्वारा समय-समय पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। आरोपियों के अन्य जिलों में अपराध तथा अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियों को खंगाल रही है। थाना जूटमिल में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 155/2025 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

    नाम आरोपी –

    1 – मिथलेश महतो पिता स्व. फुलेना महतो उम्र 33 वर्ष निवासी टिकरापारा सहदेवपाली संतोषी मंदिर के पास थाना जूटमिल, जिला रायगढ़ मूल निवास ग्राम दरौंदा थाना दरौंदा जिला सिवान (बिहार).

    02 नितेश राय पिता वृंदालाल राय उम्र 28 वर्ष निवासी टिकरापारा सहदेवपाली थाना जूटमिल जिला रायगढ़ (छ.ग.) मूल निवास ग्राम बनियापुर थाना बनियापुर जिला छपरा (बिहार).

  • ब्राम्हण समाज ने किया है ज्ञान और संस्कार देने का कार्य – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    ब्राम्हण समाज ने किया है ज्ञान और संस्कार देने का कार्य – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल

    रायपुर 2 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के डंगनिया में भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने भगवान परशुराम मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ब्राम्हण समाज ने सदैव समाज को ज्ञान और संस्कार देने का कार्य किया है। उन्होंने भगवान परशुराम जन्मोत्सव की सभी को शुभकामनाएं दीं और कहा कि भगवान परशुराम विष्णु के छठवें अवतार हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ भगवान श्रीराम का ननिहाल है और प्रभु श्रीराम हमारे भाँचा हैं। रामलला मंदिर निर्माण छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए गौरव और आस्था का विषय है। ‘श्रीरामलला दर्शन योजना’ के अंतर्गत अब तक 22,000 श्रद्धालु अयोध्या में रामलला के दर्शन कर चुके हैं। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना भी प्रारंभ की गई है, जिसमें श्रद्धालु सरकारी व्यय पर विभिन्न तीर्थ स्थलों की यात्रा कर सकेंगे।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध राज्य है, जिसे धान का कटोरा कहा जाता है और 44 प्रतिशत भूभाग वनों से आच्छादित है। नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी जा रही है। हमारी सरकार ने 31 मार्च 2026 तक राज्य को नक्सलवाद से पूर्णतः मुक्त कराने का संकल्प लिया है।

    उन्होंने बताया कि सरकार ने विकास के लिए एक सशक्त ‘विजन डॉक्यूमेंट’ तैयार किया है और नई औद्योगिक नीति लागू की गई है। डिजिटलीकरण के माध्यम से भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण किया जा रहा है, और दोषियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘2047 तक विकसित भारत’ के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए, हम ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस दिशा में ब्राम्हण समाज की भागीदारी भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने डेढ़ वर्ष के अल्पकाल में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को धरातल पर उतारा है। चाहे वह प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत घर देने की बात हो या किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान का मूल्य दिलाना—हमने हर वर्ग की भलाई के लिए काम किया है। बस्तर और सरगुजा में जनजातीय समाज के लिए 5500 रुपये प्रति मानक बोरा तेंदूपत्ता की खरीदी कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

    उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में प्रक्रियाओं, संस्थाओं और क्रियाओं के शुद्धिकरण का कार्य जारी है। राज्य निवेश के लिए एक पसंदीदा गंतव्य के रूप में उभर रहा है। कौशल उन्नयन, पारदर्शिता और सुशासन की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। पीएससी में भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच चल रही है, और कई दोषी जेल की सलाखों के पीछे हैं। उन्होंने कहा कि ब्राम्हण समाज एक प्रगतिशील समाज है, जिसने हमेशा विमर्श और विचारों का स्वागत किया है।

    इस अवसर पर महंत श्री वेदप्रकाशाचार्य, विधायक श्री मोतीलाल साहू, श्री अनुज शर्मा, श्री सुशांत शुक्ला, रायपुर महापौर श्रीमती मीनल चौबे, बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा, साहित्य अकादमी अध्यक्ष श्री शशांक शर्मा, श्रीमती सुमन अशोक पांडेय, छत्तीसगढ़ प्रगतिशील ब्राम्हण समाज अध्यक्ष श्री शिवांजल शिव गोविंद शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

  • छत्तीसगढ़ में तूफानी तबाही : 1000 से ज्यादा बिजली के पोल टूटे, बिजली कंपनी का संकट में त्वरित कार्य, तेज़ तूफान के बाद भी बिजली आपूर्ति की बहाल, सीएम ने रखी नज़र.

    छत्तीसगढ़ में तूफानी तबाही : 1000 से ज्यादा बिजली के पोल टूटे, बिजली कंपनी का संकट में त्वरित कार्य, तेज़ तूफान के बाद भी बिजली आपूर्ति की बहाल, सीएम ने रखी नज़र.

    रायपुर. 02 मई 2025 : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में 1 मई को आए तेज़ आंधी-तूफान से भारी नुकसान हुआ, लेकिन छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में युद्धस्तर पर कार्य करते हुए 1000 से अधिक टूटे खंभों और 1217 क्षतिग्रस्त लाइनों को दुरुस्त कर, ज्यादातर आबादी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी है।

    1 मई की शाम अनायास तेज आंधी-तूफान के कारण रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव तथा जगदलपुर क्षेत्र में पेड़ गिरने तथा तेज हवा के कारण 1000 से अधिक बिजली के खम्भे टूटे, 1217 लाइनें क्षतिग्रस्त हुई जिससे ज्यादातर फीडरों से विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा तेजी से सुधार तथा आपूर्ति सामान्य करने के निर्देश दिये गये तथा किये जाने वाले कार्याें पर लगातार नजर रखी गई। ऊर्जा सचिव की निगरानी में मैदानी विद्युत अमले ने दिन-रात एक करके विद्युत प्रदाय सामान्य बनाने का कार्य युद्धस्तर पर किया। प्रबंध निदेशक, वितरण कंपनी श्री भीमसिंह कंवर ने बताया कि आज की स्थिति में आंधी-तूफान प्रभावित ज्यादातर आबादी क्षेत्रों में आपूर्ति सामान्य हो गई हैं। आज भी रात भर कार्य किया जायेगा। वहीं खेतों तथा वन क्षेत्रों में दूसरे चरण में शीघ्र ही सुधार कार्य कर स्थिति को सामान्य बनाया जायेगा। 

    वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार विभिन्न जिलों में 01 मई 2025 को आये तेज आंधी-तूफान के कारण विद्युत लाइनों पर पेड़, फ्लेक्स, शेड, होर्डिंग्स तथा अन्य स्ट्रक्चर्स गिरने के कारण 33 के.व्ही. एवं 11 के.व्ही. विद्युत नेटवर्क ट्रिप हुआ व आपूर्ति बाधित हुई। प्रभावित क्षेत्रों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सर्वप्रथम ग्राउंड पेट्रोलिंग करते हुए लाईनों पर गिरे हुए पेड़, फ्लेक्स, शेड, होर्डिंग्स को हटाने की त्वरित कार्यवाही की गई। अनेक स्थानों पर स्थानीय निकायों तथा जिला प्रशासन की मदद भी लाइन पर गिरी चीजें हटाने में ली गई।

    रायपुर ग्रामीण क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक श्री संदीप वर्मा ने बताया कि रायपुर ग्रामीण बलौदाबाजार-भाटापारा, धमतरी, महासमुंद एवं गरियाबंद जिला में बड़े पैमाने पर पेड़ आदि के गिरने के कारण लाईनों के तार, क्रॉसआर्म, इन्सुलेटर तथा कई पोल क्षतिग्रस्त होकर टूट गए। 33 के.व्ही. लाइन में 03 नग पोल टूटने के कारण, 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र हथबंध की सप्लाई पूर्ण रूप से बाधित हो गई थी, जिसे 24 घंटों के अंदर पोल खड़े कर चालू कर दिया गया। इसी प्रकार 11 केवी तथा निम्नदाब लाइनों के 807 खम्भे भी क्षतिग्रस्त हुये हैं। 11 के.व्ही. के 27 नग फीडर की सप्लाई बाधित हुई है। 350 आबादी बस्तियों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई थी, जिसमें से मात्र 45 बस्तियों में कार्य शेष हैं। शेष सभी में आपूर्ति नियमित कर दी गई हैं।

    संचारण-संधारण निकाय के अतिरिक्त लाईनों के संधारण एवं मॉनिटरिंग कार्य हेतु सतर्कता, एस.टी.एम., परियोजना संकाय के अधिकारी-कर्मचारी एवं ठेकेदारों की टीम गठित कर त्वरित सुधार कार्य में सम्पूर्ण विद्युत अमला लगा दिया गया है, जिसके परिणामस्वरूप शहरी क्षेत्रों में रात्रि में ही विद्युत सप्लाई बहाल कर दी गई है तथा ग्रामीण क्षेत्रों के बस्तियों में पेयजल आपूर्ति को देखते हुए प्राथमिकता के तौर पर टूटे पोल बदले जा रहे है, जिसे चालू करने का कार्य युद्धस्तर पर किया गया। इसके साथ ही कृषि कनेक्शनों की लाइनों का भी संधारण अतिशीघ्र पूर्ण कर सप्लाई पूर्ण रूप से सामान्य करने हेतु सार्थक प्रयास जारी हैं।

    रायपुर शहर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक श्री एम.जामुलकर ने बताया कि रायपुर शहर अंतर्गत 33 तथा 11 केवी के 36 खम्भे टूटे थे। 126 लाइनें बाधित हुई थी। वहीं निम्न दाब की 430 लाइनें भी बाधित हुई थी। 93 उपकेन्द्रों विद्युत आपूर्ति बंद हो गई थी। रात भर तथा आज दिन भर सुधार का काम चला। हांलाकि रायपुर शहर में 1 मई की शाम 7:00 बजे से ही विद्युत आपूर्ति आंशिक रूप से प्रारंभ कर दी गई थी, लेकिन जैसे-जैसे सुधार होता गया, आधी रात तक 33 केवी के सभी कार्य पूर्ण कर लिये गये। सुबह तक 11 केवी के 49 फीडर भी शुरू कर दिये गये। टीएमसी के 276 तथा एफओसी के 1344 प्रकरणों पर कार्य जारी हैं, जो 2 मई की रात तक पूरा हो गया। इस तरह आज रायपुर शहर में शत-प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित कर ली गई है। व्यक्तिगत शिकायतों का निराकरण भी तेजी से किया जा रहा हैं।

    जगदलपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक श्री एसके ठाकुर ने बताया कि तेज आंधी-तूफान से कांकेर में 15, भानुप्रतापपुर में 18, पखांजूर में 33, नारायणपुर में 23, कोन्डागांव में 6, बीजापुर में 6 खम्भें एवं सुकमा में 10 खम्भे क्षतिग्रस्त हुये थे, जो 33 तथा 11 किलोवॉट के थे। इसी तरह कांकेर में 36, भानुप्रतापपुर में 56, पखांजूर में 99, नारायणपुर में 29, कोन्डागांव में 15, दंतेवाड़ा में 3, सुकमा में 13 एवं बीजापुर में 14 लाइनें क्षतिग्रस्त हुई थी। अधिकांश लाइनों में सुधार पूर्ण हो चुका हैं तथा विद्युत आपूर्ति सामान्य की गई हैं। वहीं शेष क्षेत्रों में आज रात को भी सुधार कार्य चालू रहेगा जिससे कल तक आपूर्ति सामान्य होने की संभावना हैं।

    राजनांदगांव क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक श्री शिरीष सेलट ने बताया कि राजनांदगांव, खैरागढ़ तथा मानपुर-मोहला जिलों में 33 केवी के 2 तथा 11 केवी के 53 खम्भें क्षतिग्रस्त हुये थे, वहीं निम्नदाब के 74 लाइनें भी क्षतिग्रस्त हुई थी। पूरे क्षेत्र में आबादी इलाके में विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी गई हैं। खेतों तथा जंगलों में हुई क्षति का आंकलन अभी नहीं हो पाया है, जिसे शीघ्र ही आंकलित कर विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जायेगी। 

    दुर्ग क्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री एस.आर.बी.खण्डेलवाल ने बताया कि दुर्ग तथा भिलाई में 22 निम्नदाब लाइनों पर विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई थी, जिन्हें सुधार कर चालू कर दिया गया हैं। ग्रामीण अंचलों में खेतों की लाइनों में हुई क्षति का आंकलन किया जा रहा हैं, शीघ्र ही इसे भी सुधार लिया जायेगा।