Author: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)

  • राम मंदिर में शंखनाद और भक्ति का सैलाब: तिलक नगर में भजन, भंडारा व हवन से गूंजा आदि शंकराचार्य जयंती समारोह, भंडारे में 5000 लोगों ने लिया प्रसाद

    राम मंदिर में शंखनाद और भक्ति का सैलाब: तिलक नगर में भजन, भंडारा व हवन से गूंजा आदि शंकराचार्य जयंती समारोह, भंडारे में 5000 लोगों ने लिया प्रसाद

    रायपुर : जगतगुरु आदि शंकराचार्य जी की 1237 जन्म जयंती आज छत्तीसगढ़ के मां बिलासा की पावन धरा पर 10 नाम गोस्वामी समाज बिलासपुर वी हिंदू संगठन द्वारा राम मंदिर तिलक नगर में प्रातः 10:00 बजे पूजा अर्चना हवन कर भोग प्रसाद का वितरण किया गया जिला 10 ग्राम गोस्वामी समाज के वह आयोजन समिति के अध्यक्ष मुकेश पुरी गोस्वामी सचिव उमेश गिरी गोस्वामी कोषाध्यक्ष राजकुमार गोस्वामी के द्वारा सामाजिक बंधु व सनातनी हिंदू भाई बहन भारी संख्या में उपस्थित होकर पूजा अर्चना अर्चना किया गया।

    प्रातः 12:00 बजे भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बिलासपुर शहर वासियों ने जगतगुरु आदि शंकराचार्य जी को नमन करते हुए उनके बताएं मार्ग पर चलने का वचन लिया, इसके पश्चात साइन 7:00 बजे वह खिचड़ी हुआ भजन का वितरण तिलक नगर बजरंगबली मंदिर प्रकरण में किया गया जिसमें बिलासपुर शहर के 5000 से अधिक लोगों को प्रसादी का वितरण यहां किया गया,l

    जिला 10 नाम गोस्वामी समाज बिलासपुर द्वारा जगतगुरु आदि शंकराचार्य जी की प्रतिमा स्थापित करने हुआ मार्ग का नामकरण जगतगुरु आदि शंकराचार्य जी का नाम करने हेतु माननीय उप मुख्यमंत्री अरुण साव जी नगरी प्रशासन मंत्री नगर विधायक माननीय अमर अग्रवाल जी एवं माननीय पूजा विधानी जी महापौर बिलासपर को पत्र लिखा व शीघ्र ही स्थान का चयन कर प्रतिमा हुआ मार्ग का नामांकन किए जाने हेतु समाज द्वारा अनुरोध किया गया।

    इस अवसर पर गुरुदेव देवी पुरी गोस्वामी जी, नारायण गिरी जी, कामता गोस्वामी विवेक गिरी गोस्वामी डॉ जय गिरी गोस्वामी रोशन पुरी गोस्वामी युवराज पुरी गोस्वामी भागवत पुरी गोस्वामी उमेश पुरी गोस्वामी नागेंद्र पुरी गोस्वामी वीरेंद्र गिरी गोस्वामी धनराज धनराज गोस्वामी रामपुरी गोस्वामी अर्जुन पुरी गोस्वामी राज गोस्वामी समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी महिला शक्ति के रूप में सुमन गिरी गोस्वामी भारती गोस्वामी पुष्पा गोस्वामी महिमा गोस्वामी माधुरी गोस्वामी मीणा गोस्वामी कौशल्या गोस्वामी लक्ष्मी गोस्वामी सरिता गोस्वामी सरोज गोस्वामी एवं समाज की अन्य महिलाएं भी उपस्थित रही l

  • छत्तीसगढ़ पंजाबी सनातन महिला मंडल का पुण्य कार्य: मजदूर दिवस पर बांटी छाछ, गर्मी में पक्षियों के लिए दाना और सकोरा वितरित

    छत्तीसगढ़ पंजाबी सनातन महिला मंडल का पुण्य कार्य: मजदूर दिवस पर बांटी छाछ, गर्मी में पक्षियों के लिए दाना और सकोरा वितरित

    रायपुर / छत्तीसगढ़ पंजाबी सनातन महिला मंडल द्वारा मजदूर दिवस पर तेलीबांधा चौक मरीन ड्राइव के पास छाछ का वितरण किया गया तथा भीषण गर्मी के मद्देनजर उपस्थित लोगों को पक्षियों के लिए दाना और सकोरा का वितरण किया गया. इस अवसर पर महिला मंडल की अध्यक्ष रेनू गुप्ता, उपाध्यक्ष विजयलक्ष्मी बजाज, सचिव मीना बजाज, बिंदु बग्गा, भावना बग्गा, संतोष सूरी, रोमा साहनी, किरण बत्रा, प्रिया नारंग, इंद्रजीत भामरा एवं सुनीता जसवाल आदि प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे. उपस्थित जनसमुदाय ने महिला मंडल के इस नेक कार्य की सराहना करते हुए पदाधिकारियों को साधुवाद दिया.

  • तीन लूट, एक लुटेरा – जशपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा ‘अपराध का अमेरिकन’

    तीन लूट, एक लुटेरा – जशपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा ‘अपराध का अमेरिकन’

    आरोपी अमेरिकन आदतन अपराधी, अमेरिकन के विरुद्ध थाना सन्ना,कोरबा, बतौली, लखनपुर व सीतापुर में भी हैं, चोरी व लूट के प्रकरण दर्ज

    आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटर साइकल को भी पुलिस ने किया जप्त

    आरोपी अमेरिकन पैकरा, उम्र 24 वर्ष ,निवासी मानपुर थाना बतौली जिला सरगुजा (छ.ग) के विरुद्ध थाना बगीचा में लूट के लिए बीएनएस की धारा 309(4) तथा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध

    जशपुर, 2 मई 2025 : दिनांक 14.04.25 को प्रार्थी प्रकाश गुप्ता, निवासी सराईटोली, थाना बगीचा ने थाना बगीचा में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि मारोल के साप्ताहिक बाजार में वह गल्ला खरीदने गया था , कि दोपहर करीब 1.30 बजे जब वह दुकान पर अकेले था, उसी समय तीन अज्ञात व्यक्ति अपाचे मोटरसाइकिल से आए और उनमें से दो लोग उसे देसी कट्टा दिखाकर उसके पैसा वाला बैग को ,जिसमे 46700 रुपए था और उसके मोबाइल को लूटकर भाग गए ।

    इसी प्रकार उसी दिन प्रार्थी सतीश यादव निवासी फिरोजपुर जो यू एस एग्रो सीड कंपनी में काम करता है ने भी थाना बगीचा में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि,सुबह सुबह कंपनी के काम से ग्राम गुरमाकोना, थाना बगीचा में गया था । उसी दौरान तीन अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल से आए और कट्टा दिखाकर उसके पर्स में रखा 1800 रुपए को लूटकर ले गए तथा मोबाइल को लूटकर ले गए थे।

    रिपोर्ट पर अपराध थाना बगीचा में लूट के लिए बीएनएस की धारा 309(4) तथा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया था ।

    इसी प्रकार ग्राम अलोरी सोनक्यारी में भी एक व्यापारी से कट्टा दिखाकर करीब 45000 रुपए लूटकर ले गए थे । जिसकी रिपोर्ट सोनक्यारी चौकी में दर्ज की गई थी ।

    सिलसिलेवार तीन लूट की घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में आरोपियों की पातासाजी व गिरफ्तारी हेतु पुलिस की पांच टीम गठित की गई थी, व पुलिस की मुखबिरी तंत्र को भी सक्रिय किया गया था, साथ ही पुलिस की टेक्निकल टीम की भी मदद ली जा रही थी,।

    पुलिस की टीम के द्वारा तकनीकी तथा व्यवसायिक दक्षता का परिचय देते हुए मामले में एक आरोपी अमेरिकन पैकरा निवासी मानपुर बतौली के हिरासत में ले लिया गया, पुलिस की पूछताछ में आरोपी अमेरिकन के द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया गया कि उक्त तीनों लुट की घटना को वह अपने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था । इसके अतिरिक्त ग्राम सोन क्यारी से एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल को भी चोरी करना स्वीकार किया ।

    साथ ही ग्राम मरोल की लूट की घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल को पत्थलगांव के कुमेकेला से चोरी करना बताया है ।

    आरोपी के द्वारा लूटे गए रकम को शादी , शॉपिंग तथा घरेलू इस्तेमाल में खर्च कर देना बताया है।

    पुलिस की पूछताछ पर आरोपी अमेरिकन पैंकरा ने बताया कि जिला कोरबा के ग्राम अमल डीहा, थाना श्यांग, में दिनांक 24/4/25 को अपने अन्य साथी धनेश्वर मिंज तथा रतन लकड़ा के साथ साप्ताहिक बाजार में देशी कट्टा दिखाकर लूट की घटना को अंजाम दिए थे,इनके लुट के साथी धनेश्वर मिंज को कोरबा पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।

    गिरफ्तार आरोपी अमेरिकन पैंकरा की निशानदेही पर अपराध में शामिल उसके साथी रतन लकड़ा को भी पुलिस के द्वारा चिन्हित कर लिया गया है, जिसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    आरोपी अमेरिकन के कब्जे से लुट की घटना में प्रयुक्त चोरी की अपाचे मोटर साइकल को भी बरामद कर जप्त कर लिया गया है। मामले में पुलिस की जांच जारी है।

    आरोपी अमेरिकन पैंकरा आदतन अपराधी है, इसके विरुद्ध थाना सन्ना,कोरबा, बतौली, लखनपुर व सीतापुर में भी ,चोरी व लूट के प्रकरण दर्ज हैं।

    आरोपी अमेरिकन पैकरा, उम्र 24 वर्ष ,निवासी मानपुर थाना बतौली जिला सरगुजा (छ.ग) के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

    मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि लुट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों में से दो आरोपियों को कोरबा व जशपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, एक अन्य आरोपी शेष है, उसे भी शीघ्र गिरफ्तार किया जावेगा।

  • वनमंत्री श्री कश्यप राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की 59वीं जनरल काउंसिल की बैठक में हुए शामिल

    वनमंत्री श्री कश्यप राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की 59वीं जनरल काउंसिल की बैठक में हुए शामिल

    रायपुर, 02 मई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की 59वीं जनरल काउंसिल की बैठक में शामिल हुए। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में शिक्षा को बेहतर बनाने से संबंधित कई अहम मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी भी उपस्थित थे।

  • सुशासन तिहार में भटगांव को मिला बड़ा तोहफा : शुरू हुआ एसडीएम लिंक कोर्ट

    सुशासन तिहार में भटगांव को मिला बड़ा तोहफा : शुरू हुआ एसडीएम लिंक कोर्ट

    हर गुरुवार को होगी राजस्व मामलों की सुनवाई, लोगों को अब नहीं जाना होगा दूर

    रायपुर, 02 मई 2025 /  जनहित को सर्वाेपरि रखने वाली छत्तीसगढ़ सरकार की सुशासन नीति का असर अब जमीनी स्तर पर दिखाई देने लगा है। सुशासन तिहार के दौरान आम नागरिकों की लंबे समय से मांग को देखते हुए, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश के परिपालन में जिला प्रशासन सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा भटगांववासियों को बड़ी सौगात दी है। अब हर गुरुवार को भटगांव तहसील कार्यालय में एसडीएम लिंक कोर्ट लगेगा, जिससे लोगों को राजस्व मामलों के लिए अब बिलाईगढ़, सारंगढ़ नहीं जाना पड़ेगा।

    कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ डॉ. कन्नौजे द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), बिलाईगढ़ का न्यायालय अब प्रत्येक गुरुवार को अस्थाई रूप से तहसील कार्यालय भटगांव में लगेगा। यह व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी। इस लिंक कोर्ट से सरसीवां और भटगांव तहसील से संबंधित राजस्व, दाण्डिक और समस्त न्यायालयीन प्रकरणों की सुनवाई और त्वरित निपटारा संभव हो सकेगा। इसके जरिए प्रशासनिक प्रक्रियाएं सरल होंगी और न्याय के लिए आमजन की पहुंच आसान होगी।

    इस निर्णय से क्षेत्र के नागरिकों में हर्ष व्याप्त है। लंबे समय से राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए लोगों को बिलाईगढ़ या सारंगढ़ जाना पड़ता था। अब स्थानीय स्तर पर ही न्यायिक कार्यवाही होने से आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। यह पहल प्रशासनिक विकेन्द्रीकरण की दिशा में एक अहम कदम है, जिससे न्याय व्यवस्था और राजस्व प्रशासन दोनों को सुदृढ़ता मिलेगी। यह लिंक कोर्ट सुशासन के संकल्प को और अधिक मजबूत करेगा। भटगांव में एसडीएम लिंक कोर्ट की शुरूआत इस बात का प्रमाण है कि सुशासन तिहार केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि आमजन के जीवन में ठोस बदलाव लाने का माध्यम बन चुका है।

  • जशपुर जिले के ग्राम गुरूम्हकोना एवं बेतरा में पीएम जनमन के तहत आवास निर्माण का जिला पंचायत सीईओ ने किया निरीक्षण

    जशपुर जिले के ग्राम गुरूम्हकोना एवं बेतरा में पीएम जनमन के तहत आवास निर्माण का जिला पंचायत सीईओ ने किया निरीक्षण

    पोताई के साथ दरवाजे खिड़कियां जल्द से जल्द लगवाने के दिये निर्देश

    जशपुर, 02 मई 2025/ जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों के उत्थान एवं विकास के लिए संचालित पीएम जनमन योजना के निर्माणाधीन पीएम आवास योजना के घरों का शुक्रवार को जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बगीचा विकासखण्ड के ग्राम बेतरा एवं गुरूम्हकोना में योजनांतर्गत प्रगति का अवलोकन किया।

    इस अवसर पर उन्होंने जनपद पंचायत बगीचा के ग्राम पंचायत बेतरा पहुंच हितग्राहियों के घरों का निरीक्षण किया। उन्होंने हितग्राहियों से चर्चा करते हुए योजनांतर्गत डीबीटी द्वारा राशि के अंतरण एवं मनरेगा द्वारा पारिश्रमिक की प्राप्ति पर चर्चा की गई। उन्होंने जनमन आवास योजना के तहत निर्माण में दिशा निर्देशों का पालन करते हुए घर की पोताई एवं दरवाजे-खिड़कियां लगाने तथा निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करवाने के निर्देश दिए।

    उन्होंने ग्राम पंचायत गुरूम्हकोना में उन्होंने पीएम जनमन आवास योजनांतर्गत अपूर्ण निर्मित आवासों का निरीक्षण किया एवं हितग्राहियों से चर्चा की। आवास की किश्तों के अंतरण सहित निर्माण सामग्री की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूर्ण कराने के अधिकारियों के निर्देश दिए। उन्होंने आवास योजना के समन्वयकों को निरंतर निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। इस दौरान जनपद सीईओ, विकासखण्ड समन्वयक, तकनीकी सहायक, सरपंच एवं सचिव उपस्थित रहे।

  • जशपुर में छात्रों की मानसिक सेहत के लिए हेल्पलाइन 14416 और 1800 891 4416 शुरू, 24×7 मिलेगी काउंसलिंग सेवा

    जशपुर में छात्रों की मानसिक सेहत के लिए हेल्पलाइन 14416 और 1800 891 4416 शुरू, 24×7 मिलेगी काउंसलिंग सेवा

    परीक्षा परिणाम जारी होने और आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं को देखते मानसिक स्वास्थ्य हेतु किया जा रहा विशेष प्रयास

    जशपुर, 02 मई 2025/ इन दिनों विभिन्न कक्षाओं के परीक्षाओं के परिणाम लगातार आ रहे है साथ ही साथ आने वाले कुछ दिनों में विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं का भी सामना करना है ऐसे चुनौती पूर्ण समय में विद्यार्थीजनों को नींद की समस्याएं, चिन्ता, घबराहट, मन का उदास होना, रोने का मन करना, अकेलापन अनुभव होना, जीवन का व्यर्थ होने का अनुभव करना, हीन भावना महसूस करना, गुस्सा (क्रोध) आना. स्वयं को असफलता का कारण मानना, आत्महत्या जैसे विचार आना जैसे मानसिक तनाव एवं परेशानियों का सामाना करना पड सकता है। जिसे ध्यान में रखते हुए कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार जिले के विद्यार्थियों को सलाह एवं काउंसलिंग के लिए हेल्पलाईन नम्बर 14416 एवं 1800 891 4416 का संचालन किया जा रहा है।

    इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जीएस जात्रा ने बताया कि यदि कोई विद्यार्थी परीक्षा एवं प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर किसी प्रकार का तनाव या मानसिक समस्या अनुभव कर रहें हैं तो विद्यार्थीजन एवं अन्य नागरिकगण उक्त हेल्पलाईन से सप्ताह के सातों दिन एवं 24 घण्टे किसी भी समय संपर्क कर इस सुविधा का लाभ ले सकते है। उक्त हेल्प लाईन में जिले के मेटल हेल्थ प्रोफेशनल के साथ राज्य के मेंटल हेल्थ प्रोफेशनल, मनोचिकित्सक, सायकोलॉजिस्ट, निम्हास प्रशिक्षित चिकित्सा अधिकारी, मनोरोग नर्सिंग अधिकारी एवं अन्य प्रोफेशनल के द्वारा अपनी सेवायें दी जा रही हैं।

  • भीषण गर्मी में जशपुरवासियों को राहत : नगर सेना की अनोखी पहल ने जीता लोगों का दिल रणजीता स्टेडियम के पास खुला ठंडा पानी का प्याऊ, हीटवेव का मुकाबला अब ठंडे पानी से.

    भीषण गर्मी में जशपुरवासियों को राहत : नगर सेना की अनोखी पहल ने जीता लोगों का दिल रणजीता स्टेडियम के पास खुला ठंडा पानी का प्याऊ, हीटवेव का मुकाबला अब ठंडे पानी से.

    जशपुर. 2 मई 2025 : जशपुर जिले में भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा नगर सेना के सहयोग से रणजीता स्टेडियम के पास आम नागरिकों के लिए प्याऊ की सुविधा शुरू की गई है। कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन और जिला सेनानी श्री विपिन किशोर लकड़ा के नेतृत्व में लगाया गया यह प्याऊ गर्मी से राहत देने में सहायक सिद्ध हो रहा है। प्याऊ में शुद्ध और शीतल पेयजल की व्यवस्था कर आम लोगों को लू से बचाव का संदेश भी दिया जा रहा है।

    भीषण गर्मी को देखते हुए आम जनमानस को लू एवं गर्मी से बचाने हेतु जशपुर कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन एवं श्री विपिन किशोर लकड़ा जिला सेनानी के नेतृत्व में शहर के हृदय स्थल रणजीता स्टेडियम के समीप नगर सेना विभाग द्वारा प्याऊ लगाया गया है। जहां आमजन हेतु शुद्ध एवं शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई है।

  • बीसी सखी तारा बाई की प्रेरक सफलता : हर महीने 50 लाख से अधिक का लेन-देन कर रही आत्मनिर्भर महिला, चिड़ोरा की महिला का कमाल, बीसी सखी बनी गांव की अर्थव्यवस्था की रीढ़, बैंकिंग सेवा पहुँच रही घर-घर.

    बीसी सखी तारा बाई की प्रेरक सफलता : हर महीने 50 लाख से अधिक का लेन-देन कर रही आत्मनिर्भर महिला, चिड़ोरा की महिला का कमाल, बीसी सखी बनी गांव की अर्थव्यवस्था की रीढ़, बैंकिंग सेवा पहुँच रही घर-घर.

    जशपुर. 02 मई 2025 : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप स्व सहायता समूह में महिलाओं को जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। जिले की महिलाओं को ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत् समूह के रूप में विकसित करके रोजगामूलक कार्य के लिए विभिन्न प्रशिक्षण दिया जा रहा है। महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने स्वयं का व्यवसाय कर रही है और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही है।

    इसी कड़ी में विकासखण्ड कांसाबेल के छोटे से ग्राम चिड़ोरा की रहने वाली है तारा बाई ‘प्रज्ञा स्व सहायता समूह’ से जुड़ कर आत्मनिर्भर बन गई है। समूह सहेली ग्राम संगठन से जुड़कर तारा बाई ने बीसी सखी का काम शुरू किया। चिड़ोरा ग्राम मुख्य मार्ग से जुडे़ नहीं होने के कारण विभागीय लेन-देन हेतु ग्रामीणों को समस्याओं का सामना करना पड़ता था, किन्तु तारा बाई बिहान योजना से जुड़कर ग्रामीणों तक बैंकिंग सुविधाएं पहुँचाकर गांवों के लिए सच्ची सखी साबित हुई हैं।

  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 03 मई को करेंगे पंजीयन (रजिस्ट्री) विभाग की 10 नवीन सुविधाओं का शुभारंभ, मेसर्स रैक बैंक के एआई डाटा सेंटर का होगा शिलान्यास

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 03 मई को करेंगे पंजीयन (रजिस्ट्री) विभाग की 10 नवीन सुविधाओं का शुभारंभ, मेसर्स रैक बैंक के एआई डाटा सेंटर का होगा शिलान्यास

    रायपुर, 02 मई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 3 मई को नवा रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में पंजीयन (रजिस्ट्री) विभाग की नवाचार आधारित 10 नवीन सुविधाओं का शुभारंभ और मेसर्स रैक बैंक द्वारा प्रस्तावित अत्याधुनिक एआई डाटा सेंटर का शिलान्यास भी करेंगे। यह कार्यक्रम राज्य के डिजिटल बुनियादी ढ़ांचे को सुदृढ़ बनाने और आम नागरिकों को पारदर्शी, सरल तथा तकनीकी सुलभ सेवाएं प्रदान करने की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण कदम होगा। 

    पंजीयन विभाग द्वारा आम नागरिकों की सुविधा, पारदर्शिता और दस्तावेजों की सुरक्षा के उद्देश्य से पंजीयन प्रणाली को पूरी तरह डिजिटल और सरल बनाया गया है। इन सुविधाओं में आधार आधारित प्रमाणीकरण, ऑनलाइन सर्च एवं डाउनलोड, कैशलेस भुगतान, डिजीलॉकर, व्हाट्सएप नोटिफिकेशन, घर बैठे रजिस्ट्री, डिजीडॉक्यूमेंट, स्वतः नामांतरण जैसी तकनीकी सेवाएं शामिल हैं। इन सुविधाओं से रजिस्ट्री प्रक्रिया, पेपरलेस सुरक्षित और नागरिकों के लिए सहज हो सकेगी। अब आम नागरिक रजिस्ट्री से जुड़ी सेवाएं घर बैठे प्राप्त कर सकेंगे, जिससे समय, श्रम और धन की बचत होगी।

    कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा जिस एआई डाटा सेंटर का शिलान्यास किया जाएगा, वह नवा रायपुर के सेक्टर 22 में विशेष आर्थिक क्षेत्र के रूप में स्थापित किया जा रहा है। प्रथम चरण में 5 मेगावॉट क्षमता का यह केंद्र पर्यावरण संरक्षण मानकों का पालन करते हुए सौर ऊर्जा आधारित होगा तथा भविष्य में इसकी क्षमता 150 मेगावॉट तक विस्तार की जा सकेगी। लगभग 1000 करोड़ के निवेश वाली इस परियोजना से 500 से अधिक लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। यह इकाई राज्य की औद्योगिक नीति वर्ष 2024-30 के तहत एंकर यूनिट के रूप में विकसित होगी। इसके साथ ही राज्य में आईटी, आईटीईएस, इलेक्ट्रॉनिक्स और डेटा सेवाओं से जुड़े एक नए इको-सिस्टम के विकास की नींव रखी जाएगी।