रायपुर / छत्तीसगढ़ पंजाबी सनातन महिला मंडल द्वारा मजदूर दिवस पर तेलीबांधा चौक मरीन ड्राइव के पास छाछ का वितरण किया गया तथा भीषण गर्मी के मद्देनजर उपस्थित लोगों को पक्षियों के लिए दाना और सकोरा का वितरण किया गया. इस अवसर पर महिला मंडल की अध्यक्ष रेनू गुप्ता, उपाध्यक्ष विजयलक्ष्मी बजाज, सचिव मीना बजाज, बिंदु बग्गा, भावना बग्गा, संतोष सूरी, रोमा साहनी, किरण बत्रा, प्रिया नारंग, इंद्रजीत भामरा एवं सुनीता जसवाल आदि प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे. उपस्थित जनसमुदाय ने महिला मंडल के इस नेक कार्य की सराहना करते हुए पदाधिकारियों को साधुवाद दिया.
छत्तीसगढ़ पंजाबी सनातन महिला मंडल का पुण्य कार्य: मजदूर दिवस पर बांटी छाछ, गर्मी में पक्षियों के लिए दाना और सकोरा वितरित
