इंडस्ट्रियल एसोशिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में आयोजित दीवाली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर स्थित एक निजी होटल में इंडस्ट्रियल एसोशिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में आयोजित दीवाली मिलन समारोह में शामिल हुए और सबकी खुशहाली तथा उन्नति के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, महापौर नगर पालिक निगम रायपुर एजाज ढेबर, विधायक रामकुमार यादव, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव उद्योग मनोज पिंगुआ सहित विभिन्न…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
ब्रेकिंग: नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने किया कार्यभार ग्रहण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने आज यहां पुलिस मुख्यालय में कार्यभार ग्रहण किया। निवर्तमान पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी ने उन्हें कार्यभार सौंपा एवं शुभकामनाएं दीं।
Read Moreविधिक जागरूकता के लिये आयोजित शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल समारोह 2021, शूट फॉर लीगल अवेयरनेस में आज हुआ 50 फिल्मों का प्रदर्शन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर. रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटॉरीयम में विगत 3 दिनों से चल रहे शॉर्ट फ़िल्म फ़ेस्टिवल समारोह 2021- शूट फ़ॉर लीगल अवेयरनेस के तीसरे दिन 50 फ़िल्म का किया गया प्रदर्शन जिसमें चार प्रकार की थीम मानव तस्करी, बच्चों के अधिकार, नशा मुक्ति एवं सायबर क्राईम पर आधारित फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। पढ़े पूरा समाचार…
Read Moreमंत्री डॉ. टेकाम ने एमडीएम के कुकिंग कास्ट और रसोईया मानदेय की राशि के अंतरण प्रक्रिया का किया शुभारंभ, बच्चों के खातों में कुकिंग कास्ट की राशि होगी ऑनलाइन ट्रांसफर
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज अपने निवास कार्यालय में राज्य में मध्यान्ह भोजन योजना अंतर्गत कुकिंग कास्ट एवं रसोईया मानदेय राशि भुगतान के ऑनलाइन अन्तरण प्रक्रिया का विधिवत शुभारंभ किया। यह राशि बैंक के माध्यम से स्कूलों के बच्चों के खाते में ट्रान्सफर होगी। मध्यान्ह भोजन की वेबसाइट में जैसे-जैसे बच्चों के खातों की जानकारी अपलोड होती जाएगी, उसके बाद यह राशि उनके खातों में ट्रांसफर होगी। इसी प्रकार केन्द्र सरकार के निर्देशानुसार इस वित्तीय वर्ष से मध्यान्ह भोजन योजना के कुकिंग…
Read Moreफोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में बैठक शुक्रवार को
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा की अध्यक्षता में 12 नवम्बर 2021 को संध्या 6 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में बैठक आयोजित की गई है। ज्ञातव्य हो कि भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 1 जनवरी 2022 के लिए कार्यक्रम जारी किया गया है। इस संबंध में चर्चा की जाएगी। बैठक में संबंधितों को उपस्थित होने कहा गया है।
Read Moreग्रीष्मकालीन धान के बदले दलहन-तिलहन फसल लेने की अपील
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव । जिले में खरीफ फसलों की कटाई जोरों-शोरो से चल रही है। जिसके बाद गेंहूँ, चना, मसूर, सरसों आदि रबी फसलों की बोआई की जानी है। जिसके लिए विभिन्न रबी फसलों की बोआई कार्यक्रम तैयार किया गया है। जिसमें जिले में संचालित जल सिंचाई परियोजनाओं में जल की उपलब्धता के आधार पर दलहनी एवं तिलहनी फसलों की बोनी की जानी है। इस वर्ष जल सिंचाई परियोजना के माध्यम से केवल दलहनी एवं तिलहनी फसलों के लिए सिंचाई हेतु जल उपलब्ध कराया जाएगा। ग्रीष्मकालीन धान उत्पादक कृषकों…
Read Moreधान पराली जलाने पर होगी आर्थिक दण्ड की कार्रवाई, गौठान में पराली दान करने की अपील, पराली जलाने से भूमि की उपजाऊ क्षमता तथा लाभदायक कीट हो जाते हैं नष्ट
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव जिले में धान फसल की कटाई प्रारंभ हो गई है। जिन क्षेत्रों में धान के बाद रबी फसल लिया जाता है वहाँ किसान धान कटाई के बाद खेत में पड़े पराली को जला देते है। इसके संबंध में किसानों को भ्रम है कि पराली जलाने के बाद अवशेष (राख) से खेत को खाद मिलेगा तथा खेत साफ हो जाएगी। लेकिन यह गलत है, क्योंकि पराली जलाने से भूमि की उपजाऊ क्षमता तथा लाभदायक कीट खत्म हो जाते हैं। इससे वायु प्रदूषण भी होता है। जिससे मनुष्य,…
Read Moreराजनांदगांव कलेक्टर ने एक ही स्थान पर ढाई वर्ष से पदस्थ पटवारियों को हटाया
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव राज्य शासन से मिले निर्देश के अनुसार कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा द्वारा एक ही स्थान पर ढाई वर्ष से पदस्थ पटवारी को हटाया गया और उनको दूसरे हल्के में भेजा गया। इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गण्डई-छुईखदान श्री सुनील शर्मा ने पटवारी श्री गोविंद जोशी को हल्का नंबर 14 बुंदेली में पदस्थ किया है। इस तरह पटवारी श्री राजेन्द्र साहू को हल्का नंबर 03 साल्हेवारा एवं हल्का नंबर रामपुर, पटवारी श्री नवीन बोरकर को हल्का नंबर 51 कुटेलीकला, पटवारी श्री बनस पटौदी को हल्का नंबर…
Read Moreप्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में कौशल विकास के लिए माहौल विकसित करें तथा परिवर्तन लाए – संयुक्त सचिव ग्रामीण कौशल, ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत शासन अमित कटारिया
डोमेन स्किल ट्रेनर्स टीओटी कम सर्टिफिकेशन प्रोग्राम 2021 संपन्न आरसेटी द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ी योजना एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका को बढ़ाने की दिशा में किए जा रहे महत्वपूर्ण कार्य समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव। ग्रामीण कौशल, ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत शासन के संयुक्त सचिव श्री अमित कटारिया आज नेशनल एकेडमी ऑफ रूडसेटी एवं ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) बरगा द्वारा आयोजित डोमेन स्किल ट्रेनर्स टीओटी कम सर्टिफिकेशन प्रोग्राम 2021 में शामिल हुए। इस अवसर पर कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा, जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर, नेशनल डायरेक्टर आरसेटी बेंगलुरू विपुल…
Read Moreबोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए शिक्षक रणनीति बनाकर अध्यापन कार्य करें : कलेक्टर
बच्चों की सफलता के लिए उन्हें प्रोत्साहित करना, अवसर उपलब्ध कराना, व्यक्तिगत मदद करना शिक्षकों का कर्तव्य कलेक्टर ने ली विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं प्राचार्यों की बैठक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव । कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज बल्देव प्रसाद मिश्र विद्यालय के शहीद विनोद चौबे मेमोरियल ऑडिटोरियम में जिले के सभी स्कूल के प्राचार्यों की बैठक ली। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि बच्चों के प्रति प्राचार्य के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। प्राचार्य और शिक्षक पूरे समाज के लिए आदर्श होता है। स्कूलों में अनुशासन बनाए रखने के…
Read More