विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में एक और बड़ा कदम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री के प्रति जताया आभार रायपुर, 07 मई 2025/ नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित केंद्रीय कैबिनेट बैठक में आज छत्तीसगढ़ के लिए एक बड़ी घोषणा हुई। आईआईटी भिलाई के कैम्पस के विस्तार के साथ ही तकनीकी शिक्षा और अनुसंधान के लिए नई सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा अब आईआईटी भिलाई में अधिक छात्रों को पढ़ाई का मौका मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आईआईटी भिलाई के विस्तार…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वक्फ सुधार जनजागरण कार्यक्रम को किया संबोधित: कहा – सभी सम्मिलित प्रयास कर वक्फ संशोधन कानून की भ्रांतियों को करें दूर
मुस्लिम समाज के हित में है वक्फ संशोधन कानून : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर, 07 मई 2025// वक्फ संशोधन कानून मुस्लिम समाज के खिलाफ नहीं, बल्कि उनके हित में है। हम सभी का सम्मिलित प्रयास और उद्देश्य होना चाहिए कि वक्फ कानून को लेकर समाज में किसी भी प्रकार का भ्रम न फैले। सभी को वास्तविकता को समझना चाहिए और दूसरों को भी इसकी जानकारी देनी चाहिए। वक्फ संशोधन कानून को लेकर देशभर में जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है, और इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव…
Read Moreभ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस: सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर तीन दोषियों पर कड़ी कार्रवाई – एफआईआर दर्ज, सेवा से पृथक
रायपुर, 07 मई 2025/ सुशासन तिहार के तीसरे चरण के दौरान छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है कि भ्रष्टाचार के प्रति उसकी नीति ‘जीरो टॉलरेंस’ की है। बेमेतरा जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े तीन संविदा कर्मियों द्वारा हितग्राहियों से रिश्वत मांगने एवं डरा-धमकाकर वसूली करने की पुष्टि के बाद मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर त्वरित और कड़ी कार्रवाई की गई है। घटना की जानकारी एक वायरल ऑडियो क्लिप के माध्यम से सामने आई, जिसमें ग्राम पंचायत ऐरमशाही की आवास मित्र…
Read Moreअन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह का खुलासा : फर्जी निवेश एप से 6 करोड़ की ठगी, देहरादून से मास्टरमाइंड सहित गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.
अंतर्राज्यीय साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, रायगढ़ पुलिस ने उत्तराखंड से पकड़े तीन आरोपी, 91 लाख की धोखाधड़ी का खुलासा. खरसिया थाना में अपराध क्रमांक 412/2025 धारा 420 भादंवि के अंतर्गत मामला किया गया दर्ज. रायगढ़. 7 मई, 2025 : रायगढ़ पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अन्तर्राज्यीय साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़ किया है। उत्तराखंड से गिरफ्तार तीन आरोपी, एक स्थानीय कर्मचारी से ‘समारा ट्रेडिंग एप’ के जरिये ₹91 लाख की ऑनलाइन ठगी में शामिल थे। इस गिरोह पर देशभर में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी के…
Read Moreकुनकुरी : मानसिक अवसाद में डूबी युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शादी न होने से थी परेशान
कुनकुरी, 7 मई 2025 : थाना कुनकुरी क्षेत्र के बेमताटोली शांतिपारा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 27 वर्षीय युवती ने मानसिक अवसाद के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान कुमारी नित्या खलखो पिता स्व. इग्रेश खलखो के रूप में हुई है, जो हाल ही में कुसमी के कार्मेल स्कूल में शिक्षिका के रूप में कार्यरत थी। मिली जानकारी के अनुसार, नित्या बीते 15-20 दिनों से अपने घर बेमताटोली लौटी हुई थी। 4 मई को वह अपनी चचेरी बहन स्मिता खलखो के साथ अंबिकापुर गई…
Read Moreबगडोल में शौचालय की मांग पर हुआ तत्काल एक्शन : जशपुर में दिखने लगा सुशासन तिहार का असर, हेलिकॉप्टर से निरीक्षण की तैयारी और गांवों में हो रहा तुरंत समाधान, पूरण और कृष्णा को मिला स्वीकृति-पत्र हाथों-हाथ.
सुशासन तिहार 2025 में प्राप्त आवेदनों का किया जा रहा निराकरण, पूरण और कृष्णा के घर में बनेगा शौचालय. जशपुर. 07 मई 2025 : सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत जशपुर जिले में जनआवेदनों का त्वरित समाधान किया जा रहा है। ग्राम पंचायत बगडोल के पूरण राम और कृष्णा राम द्वारा प्रस्तुत शौचालय निर्माण के आवेदन पर जनपद पंचायत ने तुरंत संज्ञान लेते हुए पात्रता की पुष्टि की और निर्माण की स्वीकृति प्रदान की। शासन की योजनाओं का लाभ अब जरूरतमंदों तक तेजी से पहुँच रहा है, जिससे ग्रामीणों में शासन…
Read Moreजशपुर में सुशासन तिहार की बड़ी तैयारी : कलेक्टर का एक्शन मोड, अब लापरवाही पर गिरेगी गाज, राशन कार्ड से लेकर बिजली कनेक्शन तक, सुशासन तिहार में जनआवेदनों के हर पहलू पर जशपुर प्रशासन सख्त.
हेलिकॉप्टर से गांव पहुंचेंगे मुख्यमंत्री, सुशासन तिहार में शिकायतों की पड़ताल करेंगे खुद विष्णु देव साय. मुख्यमंत्री किसी भी गांव में आकस्मिक निरीक्षण करके लोगों के आवेदनों की जानकारी लेंगे. जशपुर. 7 मई 2025 : सुशासन तिहार के तीसरे चरण में जशपुर जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। कलेक्टर रोहित व्यास ने सभी विभागीय अधिकारियों को नागरिकों की शिकायतों और आवेदनों का तत्काल और समाधानपरक निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर की सख्त चेतावनी के बीच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय किसी भी शिविर या गांव में हेलिकॉप्टर…
Read Moreमुख्यमंत्री 7 मई को घोषित करेंगे हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा परिणाम
रायपुर, 06 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय कल 7 मई 2025 को अपराह्न 3 बजे छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा के परिणाम घोषित करेंगे।
Read Moreछत्तीसगढ़ के भिलाई (दुर्ग) में होगा नागरिक सुरक्षा मॉकड्रिल : केंद्र सरकार के निर्देश पर 7 मई को भिलाई में होगा नागरिक सुरक्षा अभ्यास, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिए दिशा-निर्देश
रायपुर, 6 मई 2025/ देश के समग्र नागरिक सुरक्षा तंत्र को मजबूत बनाने और संवेदनशील परिस्थितियों में नागरिकों की सुरक्षित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने 7 मई 2025 को एक राष्ट्रव्यापी नागरिक सुरक्षा मॉकड्रिल आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह अभ्यास देश के 244 नागरिक सुरक्षा जिलों में आयोजित होगा, जिसमें छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला को एक प्रमुख अभ्यास स्थल के रूप में चुना गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस संबंध में निर्देश दिए हैं कि केंद्र सरकार द्वारा…
Read More‘नगर सुराज संगम’ के समापन सत्र में बोले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – जनता का विश्वास, आपके अच्छे कार्यों का इनाम है, मुख्यमंत्री का आह्वान – शहरों में सुराज के लिए करें प्रतिबद्धता के साथ कार्य
नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के लिए आयोजित प्रबोधन कार्यक्रम-सह-कार्यशाला में 705 जनप्रतिनिधि और अधिकारी हुए शामिल शहरों के विकास के रोडमैप और कार्ययोजना पर हुआ सार्थक संवाद – उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव रायपुर. 6 मई 2025. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नगरीय निकायों के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से शहरों में सुराज के लिए काम करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि आपके शहर की जनता ने आप पर विश्वास कर शहर के विकास और जन सुविधाएं विकसित करने की जिम्मेदारी सौंपी है। आप लोग इस अवसर का…
Read More