सुहेला में गूँजा स्वागत का जोश! मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हेलीकॉप्टर से आगमन, जनप्रतिनिधियों ने फूलों से किया अभिनंदन

बलौदाबाजार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज हेलीकाप्टर से तहसील मुख्यालय सुहेला पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्य्मंत्री अरुण साव एवं राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा भी थे। दुर्गोत्सव मैदान हेलीपेड पर मुख्यमंत्री का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। स्वास्थ्य मन्त्री श्याम बिहारी जायसवाल पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने गुलदस्ता देकर मुख्यमंत्री का स्वागत किये। कलेक्टर दीपक सोनी ने मुख्यमंत्री का हेलीपेड पर अगवानी की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता, डीएफओ गणवीर धम्मशील,जिला अध्यक्ष आनंद यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Read More

बिलासपुर में वीवीआईपी मूवमेंट! पूर्व राष्ट्रपति कोविंद, राज्यपाल डेका और CM साय का विशेष स्वागत—दीक्षांत समारोह में देंगे सम्मोहक संबोधन

पूर्व राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री का एयरपोर्ट में स्वागत बिलासपुर : पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय चकरभाठा स्थित बिलासा देवी एयरपोर्ट पहुंचे। अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय बिलासपुर के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। विमानतल पर बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक,कुलपति एडीएन बाजपेई, संभागआयुक्त सुनील जैन, आईजी संजीव शुक्ला, कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसपी रजनेश सिंह ने आत्मीय स्वागत किया।

Read More

धान खरीदी में रिकॉर्ड पारदर्शिता! किसान दिनेश ने बिना किसी परेशानी के 172 बोरी धान बेच कर CM विष्णु देव साय को दिया बड़ा धन्यवाद

किसान दिनेश ने आसानी से बेचा अपना धान, खरीदी केन्द्र में अच्छी व्यस्था देखकर खुशी जाहिर की मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में धान खरीदी कार्य सुचारू एवं पारदर्शी रूप से संचालित हो रहा है। इसी क्रम में जशपुर जिले के समस्त धान खरीदी केंद्रों में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है। जशपुर विकासखंड के दिनेश सिंह गम्हरिया धान खरीदी केन्द्र अपना धान बेचने पहुंचे उन्होंने कहा कि उन्हें टोकन कटाने में किसी भी प्रकार की…

Read More

आदिवासी विकास को मिली नई गति: CM विष्णु देव साय ने अंबागढ़ चौकी में 475 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास, ऑडिटोरियम व नए राजस्व अनुविभाग की बड़ी घोषणा

आदिवासियों के हितों की रक्षा और उनके सर्वांगीण विकास  के लिए सरकार कृतसंकल्पित: मुख्यमंत्री श्री साय अंबागढ़ चौकी को राजस्व अनुविभाग बनाने तथा ऑडिटोरियम निर्माण करने की घोषणा महतारी वंदन योजना की 22वीं किस्त की राशि का हितग्राहियों के खाते में किया अंतरण 475 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण मुख्यमंत्री अंबागढ़ चौकी में आयोजित जनजाति गौरव समारोह में हुए शामिल रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ सरकार आदिवासियों के हितों…

Read More

माताओं के सम्मान का महाअभियान: महतारी वंदन की 22वीं किस्त जारी, 67.78 लाख हितग्राहियों को मिला 634.65 करोड़ का आर्थिक संबल

माताओं के सम्मान और सशक्तिकरण की नई कड़ी—महतारी वंदन की 22वीं किश्त जारी रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय  ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को गति देने वाली राज्य सरकार की प्रमुख योजना महतारी वंदन के तहत आज 22वीं किश्त का भुगतान मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में आयोजित कार्यक्रम में  बटन दबाकर किया । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि महतारी वंदन योजना हमारी माताओं और बहनों के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक स्वावलंबन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा…

Read More

बस्तर में निर्णायक ऑपरेशन: संयुक्त बलों का बड़ा प्रहार, 12 माओवादी ढेर—CM साय ने कहा, ‘जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा’

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीजापुर में नक्सल-विरोधी अभियान में वीर जवानों की शहादत पर गहरी संवेदना व्यक्त की नक्सल-विरोधी अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता:सुरक्षाबलों ने 12 माओवादियों को न्यूट्रलाइज किया रायपुर : बीजापुर जिले में आज चल रहे नक्सल-विरोधी अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। संयुक्त सर्च एवं कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने 12 माओवादियों को न्यूट्रलाइज किया है। क्षेत्र में अभी भी सर्च अभियान सतत जारी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अभियान के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए डीआरजी बीजापुर…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कैबिनेट में बड़े निर्णय: बिजली बिल आधा, सोलर पर रिकॉर्ड सब्सिडी और उद्योग–रोज़गार सुधारों को मिली मंज़ूरी

रायपुर : छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक में राज्य के घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देने वाला ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में “मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत जन अभियान (M-URJA)” के तहत अब 200 यूनिट प्रति माह तक बिजली खपत पर 50 प्रतिशत छूट देने की घोषणा की गई है। इससे प्रदेश के 42 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। साथ ही 200 से 400 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले लगभग 6 लाख उपभोक्ताओं को भी अगले…

Read More

8 लाख करोड़ निवेश प्रस्ताव, आईटी–एआई–ग्रीन टेक की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़—सीएम साय ने कॉनक्लेव में बताया टेक-ड्रिवन विकास का ब्लूप्रिंट

‘पाञ्चजन्य कॉनक्लेव – दंतेश्वरी डायलॉग’ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने साझा किए सुशासन के दो वर्षों के अनुभव रायपुर : राजधानी नया रायपुर स्थित मेफेयर लेक रिसॉर्ट में आयोजित पाञ्चजन्य कॉनक्लेव ‘दंतेश्वरी डायलॉग’ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल, बस्तर एवं सरगुजा क्षेत्रों में विकास, नक्सल उन्मूलन, औद्योगिक निवेश, महिला सशक्तिकरण तथा नई टेक्नोलॉजी आधारित विकास मॉडल सहित अनेक विषयों पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विभिन्न सवालों के सरल और स्पष्ट उत्तर देकर सरकार की योजनाओं और…

Read More

सक्षम समाज वही जो सबको साथ लेकर चले—अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर बोले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, दिव्यांगजन सशक्तिकरण पर बड़ा संदेश

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस हमें यह सिखाता है कि सक्षम समाज वही है जो सबको साथ लेकर चलता है — मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर कहा कि दिव्यांगजन  हमारे समाज का अभिन्न हिस्सा है। छत्तीसगढ़ सरकार दिव्यांगजनो के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस समाज को यह समझने का अवसर देता है कि दिव्यांगजन किसी भी दृष्टि से कमतर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि एक सशक्त और प्रगतिशील समाज वही है…

Read More

आदिवासी समाज के उत्थान के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध”—कंवर समाज सम्मेलन में बोले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विकास योजनाओं की झड़ी

आदिवासी समाज के उत्थान और कल्याण के लिए छत्तीसगढ़ सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हर बेटी-बेटा को शिक्षित करना ही समाज को देगा मजबूती सामुदायिक भवन के प्रथम तल का किया लोकार्पण सांस्कृतिक भवन सहित विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा कंवर समाज के वार्षिक सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री रायपुर-रायगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ के बोईरदादर में आयोजित अखिल भारतीय कंवर समाज के वार्षिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने समाज की मांग पर 30 लाख रुपए की लागत से निर्मित…

Read More