समदर्शी न्यूज़ रायपुर मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संभागायुक्तों एवं कलेक्टरों की बैठक लेकर चालू खरीफ सीजन में अनियमित एवं खंड वर्षा के कारण खरीफ फसलों की उत्पाकता पर होने वाले प्रभाव की विस्तार से जानकारी ली। मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को गिरदावरी को पूरी सजगता और गंभीरता के साथ पूरा कराने तथा इस पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह शासन का सबसे महत्वपूर्ण एवं सर्वोच्च प्राथमिकता का कार्य है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
शिक्षक दिवस पर 5 सितम्बर को ‘शिक्षा मड़ई‘ का आयोजन…..जाने क्या है तैयारी और कैसा होगा आयोजन ?
समदर्शी न्यूज़ रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितम्बर को नवाचारी शिक्षकों के कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी ‘शिक्षा मंड़ई‘ का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन दोपहर 1 से 2.30 बजे तक स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम आर.डी. तिवारी स्कूल रायपुर में किया जाएगा। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में राज्य के चुनिंदा नवाचारी शिक्षक भी सम्मिलित होंगे। शिक्षा मंड़ई कार्यक्रम में मुख्यमंत्री और अतिथियों द्वारा मोहल्ला कक्षा और लाउडस्पीकर…
Read Moreअन्याय के खिलाफ आवाज उठाने वाले और न्याय करने वाले थे गुरू बालकदास: डॉ डहरिया
अमसेना में गुरू बालकदास जयन्ती समारोह में शामिल हुए नगरीय प्रशासन मंत्री समदर्शी न्यूज़ रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया आरंग विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अमसेना में आयोजित राजगुरू गुरू बाबा बालकदास जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बाबा बालकदास अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने वाले और न्याय करने वाले महान राजा थे। उनके जीवन दर्शन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। देश की आजादी में बाबा बालकदास का बड़ा योगदान है। अमसेना में आयोजित कार्यक्रम…
Read Moreमंत्री डॉ. डहरिया की पहल से नवारायपुर के 41 ग्राम पंचायतों की बदलेगी तस्वीर
प्रभावित गांव के सरपंचों की वनमंत्री मोहम्मद अकबर से कराई मुलाकात सभी 41 ग्राम पंचायतों को विकास कार्यों के लिए मिलेगी 10-10 लाख की राशि समदर्शी न्यूज़ रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री तथा आरंग विधानसभा के विधायक डॉ. शिवकुमार डहरिया की पहल से नवारायपुर अंतर्गत प्रभावित 41 ग्राम पंचायतों की तस्वीर बदलने वाली है। मंत्री डॉ.डहरिया की पहल से सभी 41 ग्राम पंचायतों को अपने ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के लिए 10-10 लाख रुपए की राशि स्वीकृत करने का निर्देश वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री…
Read Moreनाचा को मिला ‘ग्लोबल कम्युनिटी ऑस्कर अवार्ड ’ऑर्गनाइज़ेशन ऑफ़ द ईयर‘……देखें विडियो
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने दी बघाई समदर्शी न्यूज़ रायपुर उत्तरी अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन (नाचा) को अमेरिका में 10वें वार्षिक ग्लोबल कम्युनिटी ऑस्कर अवार्ड समारोह में ‘ऑर्गनाइज़ेशन ऑफ़ द ईयर’ से नवाजा गया है। यह कार्यक्रम 28 अगस्त को शिकागो में कई वैश्विक समुदाय के नेताओं और यूएसए राजनेताओं की उपस्थिति में आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ग्लोबल कम्यूनिटी ऑस्कर अवार्ड से सम्मानित किये जाने पर नाचा के सभी सदस्यों को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ समृद्ध संस्कृति और लोक परम्पराओं में रचा-बसा प्रदेश है,…
Read Moreजशपुर जिले में पुलिस प्रशासन अवैध मदिरा व्यवसाय पर कर रहा है कार्यवाही, अब तक इतनों के विरुद्ध दर्ज हुए मामले ………
जिला जशपुर के विभिन्न पुलिस थाना- चौकी क्षेत्रांतर्गत अवैध देशी विदेशी शराब के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है समदर्शी न्यूज़ जशपुर पुलिस अधीक्षक जशपुर विजय अग्रवाल के निर्देश पर जशपुर जिले के समस्त थाना व चौकी क्षेत्रों में देशी विदेशी अवैध मदिरा व्यवसाय के विरुद्ध व्यापक धर पकड़ अभियान चलाया जा रहा है. इस अवैध मदिरा व्यवसाय से जुड़े लोगों से देशी विदेशी अवैध शराब जप्त कर सभी थाना व चौकी क्षेत्रों में मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है. अब तक बने आबकारी एक्ट के…
Read Moreअखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महासभा के उपाध्यक्ष बने गजेन्द्र जैन, कुनकुरी नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत
जैन समाज सहित सभी समाज के लोगो द्वारा दी जा रही बधाई, बाजे गाजे के साथ जय स्तंभ चौक से घर तक पहुँचाया गया समदर्शी न्यूज़ जशपुर/कुनकुरी अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर महासभा के दिल्ली में हुए निर्वाचन में कुनकुरी के गजेन्द्र जैन भारी मतों के अंतर से उपाध्यक्ष पद पर चुने गए है. सोमवार की सायं दिल्ली से कुनकुरी नगर आगमन पर जय स्तम्भ चौक पर उपस्थित नगर के दिगम्बर जैन सहित अन्य सभी समाज के गणमान्य नागरिको द्वारा उनका स्वागत किया गया. इस अवसर पर विशेष रूप से दिगंबर जैन…
Read Moreस्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बदलेंगे नौनिहालों के शिक्षा की तस्वीर…..देखे विडियो……
समदर्शी न्यूज़ राजनांदगांव छत्तीसगढ़ शासन की मंशा के अनुरूप राजनांदगांव जिले में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय साकार हो रहे हैं। यह विद्यालय आने वाले समय में शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होंगे। कई अनगढ़ हीरे यहां से तराशे जाएंगे। राजनांदगांव का सर्वेश्वर दास नगर पालिका निगम उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय इसकी एक बानगी प्रस्तुत करता है। देखे स्कूल का विडियो……
Read Moreछ.ग. राज्य की जनसंख्या में अन्य पिछड़े वर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की गणना के लिए प्रदेश में 5549 सुपरवाईजर नियुक्त
नगरीय क्षेत्रों में 1103 तथा ग्राम पंचायत क्षेत्रों में 4446 सुपरवाईजर बनाये गए सुपरवाईजर अपने प्रभार क्षेत्र में मोबाईल एप्प से प्राप्त आवेदन पत्रों के साथ खाद्य विभाग के राशन कार्ड में उपलब्ध डाटा के अनुसार सत्यापन करेंगे समदर्शी न्यूज़ रायपुर राज्य की जनसंख्या में अन्य पिछड़े वर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की गणना हेतु गठित छत्तीसगढ़ क्वांटिफायबल डाटा आयोग के निर्देश पर संपूर्ण प्रदेश में 5549 सुपरवाईजर नियुक्त किए गए हैं। जिनमें से नगरीय क्षेत्रों में 1103 तथा ग्राम पंचायत क्षेत्रों में 4446 सुपरवाईजर नियुक्त किए गए…
Read Moreगौठानों के स्वावलंबी होने के लिए निर्धारित है सात मापदंड, एक पखवाड़े में खरीदे गोबर के भुगतान की राशि होना जरूरी
समदर्शी न्यूज़ रायपुर छत्तीसगढ़ शासन की सुराजी गांव योजना के तहत गांवों में निर्मित एवं सक्रिय गौठानों के स्वावलंबी होने के लिए छत्तीसगढ़ शासन के कृषि विभाग मंत्रालय सात मापदंड निर्धारित किए गए हैं। निर्धारत मापदंडों को पूरा करने वाले गौठानों को शासन द्वारा स्वावलंबी गौठान के रूप में मान्य किया जाता है। यहां यह उल्लेखनीय है कि राज्य में अब तक 1242 गौठान स्वावलंबी हो चुके हैं। जिसमें सर्वाधिक 189 गौठान रायगढ़ जिले के है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य में पशुधन के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सुराजी योजना…
Read More