धान खरीदी केन्द्र से दो क्विंटल धान चोरी करने वाले आरोपी को पत्थलगांव पुलिस ने तत्परतापूर्वक कार्यवाही कर किया गिरफ्तार, चोरी का धान भी किया जप्त

थाना पत्थलगांव में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 305/21 धारा  379 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध।   समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी सुरेश कुमार यादव, घरजियाबथान धान खरीदी केन्द्र ऑपरेटर ने दिनांक 27.12.2021 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 26.12.2021 की रात्रि 10ः30 बजे धान खरीदी केन्द्र घरजियाबथान से आरोपी अंगुर साय टोप्पो द्वारा पॉंच बोरी धान लगभग 200 किलोग्राम कीमती करीबन 3800 रूपये को चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर थाना पत्थलगांव में धारा 379…

Read More

हड़िया शराब नही है कहना विधवा महिला को पड़ गया भारी, आरोपी ने उसी के घर में रखे टांगी से कर दिया प्राणघातक हमला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर…..

विधवा महिला से हड़िया शराब मांगने पर नहीं देने से नाराज होकर आरोपी ने महिला के उपर टांगी से प्राणघातक हमला कर गंभीर चोंट पहुंचाया, चौकी मनोरा थाना सिटी कोतवाली जशपुर ने तत्परतापूर्वक कार्यवाही कर आरोपी अर्जून एक्का को किया गिरफ्तार, चौकी मनोरा थाना सिटी कोतवाली जशपुर में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 318/21 धारा  307 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध।   समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी अनानियुस तिर्की ग्राम कलारू कोटवार दिनांक 26.12.2021 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज…

Read More

छत्तीसगढ़ी पहनावा और परिधान उपलब्ध कराने में देवांगन समाज की प्रमुख भूमिका: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

युवक-युवती परिचय सम्मेलन में हुए शामिल, छात्रावास, मीटिंग हॉल और मैरिज हॉल निर्माण के लिए 25 लाख रूपए की घोषणा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम राजधानी रायपुर के रायपुरा स्थित माँ परमेश्वरी भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ स्तरीय देवांगन युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देवांगन समाज के छात्रावास, मीटिंग हॉल और मैरिज हॉल निर्माण के लिए के लिए 25 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। श्री बघेल ने कहा कि समाज को राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी में सामाजिक भवन बनाने…

Read More

जशपुर पुलिस का जिले भर में चल रही शराबियों पर कार्यवाही, 35 शराबी चालकों के विरूद्ध हुई कार्यवाही, 3 को न्यायालय ने लगाया दस दस हजार का अर्थदण्ड, मोटर व्हीकल एक्ट में भी हुई कार्यवाही

थाना व चौकी क्षेत्र में शराब पीकर वाहन चलाने, तेज गति से वाहन चलाने वाले कुल 35 वाहन चालकों के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् की गई कार्यवाही शराब पीकर वाहन चलाने वाले 08 वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही कर प्रकरण माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया माननीय न्यायालय द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरूद्ध 03 प्रकरणों में 10-10 हजार रू. का अर्थदण्ड लगाया गया   समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. दिनांक 26.12.2021 को जिला जशपुर के विभिन्न थाना व चौकी क्षेत्र में नाकाबंदी कर शराब पीकर…

Read More

खरसिया विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों के जनसंपर्क में पहुंचे उच्च शिक्षामंत्री, गांवों में जरूरतों के मुताबिक हो रहे अधोसंरचनात्मक विकास के कार्य – उमेश पटेल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़, उच्च शिक्षामंत्री श्री उमेश पटेल आज खरसिया विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों के जनसंपर्क में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 17 लाख 25 हजार रुपये के कार्यों का शिलान्यास किया। उच्च शिक्षामंत्री श्री उमेश पटेल ने गांवों में जनसंपर्क के दौरान ग्रामवासियों को संबोधित करते हुये कहा कि गांवों में स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रख कर अधोसंरचनात्मक विकास के कार्य किये जा रहे हैं। गांवों में सीसी रोड निर्माण, सामुदायिक भवन, मुक्तिधाम, पानी टंकी, आंगनबाड़ी भवन, स्कूल भवन एसएचजी शेड जैसे निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं।…

Read More

‘‘छत्तीसगढ़ हर्बल्स’’ के स्टॉल को अन्तर्राष्ट्रीय हर्बल मेला में मिला प्रथम स्थान,‘भोपाल में आकर्षण का केन्द्र रहा छत्तीसगढ़ हर्बल्स का स्टॉल’

राज्य में लघु वनोपजों के संग्रहण से मूल्यवर्धन तक के कार्य में 7 हजार से अधिक महिला स्वसहायता समूह सक्रिय समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, ‘‘छत्तीसगढ़ हर्बल्स’’ के स्टॉल को 8वें अन्तर्राष्ट्रीय हर्बल मेला में प्रथम स्थान हासिल हुआ है। यह मेला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान में 22 से 26 दिसंबर तक आयोजित किया गया था। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के दिशा-निर्देश के अनुरूप वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा ‘‘छत्तीसगढ़ हर्बल्स’’ का स्टॉल लगाया गया…

Read More

मुख्यमंत्री शामिल हुए ग्राम देवपुर में आयोजित संत कबीर सत्संग मेला में, संत कबीर के विचारों का छत्तीसगढ़ में गहरा प्रभाव: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

मेला क्षेत्र सौंदर्यीकरण, कबीर आश्रम विकास के लिए 20 लाख रूपए व जैतखाम निर्माण के लिए 10 लाख रूपए देने की घोषणा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि संत कबीर के उत्कृष्ट विचारों का छत्तीसगढ़ में गहरा प्रभाव पड़ा है, जिसके सैकड़ों उदाहरण समाज में विद्यमान हैं। संत कबीर के ज्ञान का प्रकाश आज भी मानव समाज को आलोकित कर रहा है। वे न सिर्फ एक संत, कवि और प्रखर समाज सुधारक थे, बल्कि उससे भी आगे बढ़कर उन्होंने लोगों को जीवन जीने की शैली…

Read More

मुख्यमंत्री ने महाधिवक्ता कार्यालय द्वारा प्रकाशित वर्ष-2022 के कैलेंडर का विमोचन किया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में महाधिवक्ता-कार्यालय द्वारा प्रकाशित छत्तीसगढ़ उच्च न्यायलय के वर्ष 2022 के कैलेंडर का विमोचन किया। इस अवसर पर महाधिवक्ता श्री सतीश चंद्र वर्मा भी उपस्थित थे महाधिवक्ता श्री वर्मा के प्रयासों से कैलेंडर प्रकाशन का यह द्वितीय वर्ष है। यह कैलेंडर सभी अधिवक्ताओं, कर्मचारियों व शासकीय विभागों के न्यायिक कार्यों हेतु काफ़ी सुविधाजनक रहा है।

Read More

साय, सुंदरानी जान ले छग में भाजपा के साथ ही माफिया युग का भी अंत हो गया है -कांग्रेस

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर,  भाजपा अध्यक्ष विष्णु देव साय, और सुंदरानी द्वारा लगाए गए माफिया पनपने के आरोपो को खारिज करते हुए प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि साय और सुंदरानी जान ले छत्तीसगढ़ में भाजपा के साथ ही सारे तरह के माफियाओं का अंत हो गया है ।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सत्ता सम्भालते ही छत्तीसगढ़ में राज्य की संपदा लूटने वालो पर प्रभावी नकेल कस कर राज्य की संपदा का दोहन राज्य की जनता के हित में शुरू किया गया। कांग्रेस संचार प्रमुख…

Read More

पूर्व मंत्री राजेश मूणत बताये बसना का अटल आवास का निर्माण 11 साल में पूरा क्यो नहीं हुआ?, पूर्व रमन सरकार के कमीशनखोरी ने बसना के अटल आवास को खंडहर बना दिया – कांग्रेस

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत के के आरोप पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत को स्पष्ट करना चाहिए की रमन भाजपा के 15 साल के शासनकाल के दौरान 2007 में बसना ब्लाक के ग्राम बंसूला में शुरू हुई गरीबो की अटल आवास बनाने की योजना 11 साल में पूरा क्यों नहीं हो पाया? 300 अटल आवास का निर्माण होना था लेकिन 2007 से 2018  तक अटल आवास के नाम…

Read More