Author: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)

  • पीएम किसान योजना ने दिलाई आत्मनिर्भरता : ₹6000 सालाना की सीधी मदद से बदल रही किसानों की तक़दीर, बीज से मजदूरी तक का खर्च अब सरकार उठाएगी, पीएम किसान सम्मान निधि से जशपुर के किसान हो रहे सशक्त.

    पीएम किसान योजना ने दिलाई आत्मनिर्भरता : ₹6000 सालाना की सीधी मदद से बदल रही किसानों की तक़दीर, बीज से मजदूरी तक का खर्च अब सरकार उठाएगी, पीएम किसान सम्मान निधि से जशपुर के किसान हो रहे सशक्त.

    प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत आज देशभर के किसानों को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 20वीं किश्त का वितरण किया गया। उत्तर प्रदेश के वाराणसी से इस कार्यक्रम का राष्ट्रीय शुभारंभ हुआ, जिसका प्रभाव जिला जशपुर के कृषकों में भी उत्साह देखने को मिला।

    जशपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम नारायणपुर निवासी कृषक श्री धीरजन राम को योजना प्रारंभ होने से लेकर अब तक प्रत्येक किश्त प्राप्त हो रही है। आज उन्हें 20वीं किश्त भी प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना उनके जैसे छोटे किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। खेती-किसानी के मौसम में बीज, खाद, दवाई, सिंचाई और मजदूरी जैसी आवश्यकताओं को पूरा करने में यह राशि अत्यंत सहायक होती है। उन्होंने कहा कि “इस योजना से साल में ₹6000 मिलते हैं, जो हम जैसे ग्रामीण कृषकों के लिए बहुत मायने रखते हैं। अब हमें खेती के लिए इधर-उधर उधार नहीं मांगना पड़ता।”

    गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय किसानों को बेहतर लाभ देने के लिए सार्थक प्रयास भी कर रहे हैं।

    छत्तीसगढ़ शासन की सतत् निगरानी और जिला प्रशासन के समन्वय से योजना का लाभ जिले के पात्र कृषक तक पहुंच रहा है। किसानों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

  • सचिव की हत्या की साजिश के पुलिस ने खोले खौफनाक राज : चलती कार में गमछे से घोंटा गया पंचायत सचिव का गला, मैनपाट जंगल में फेंका मोबाइल, शव घाटी में फेंका, ₹1 लाख की सुपारी में रची गई हत्या की साजिश.

    सचिव की हत्या की साजिश के पुलिस ने खोले खौफनाक राज : चलती कार में गमछे से घोंटा गया पंचायत सचिव का गला, मैनपाट जंगल में फेंका मोबाइल, शव घाटी में फेंका, ₹1 लाख की सुपारी में रची गई हत्या की साजिश.

    ग्राम पंचायत पाकरगांव के सचिव जयपाल सिदार (43 वर्ष) की गुमशुदगी के मामले का रायगढ़ पुलिस ने गंभीर जांच के बाद सनसनीखेज खुलासा करते हुए इसे एक सुनियोजित किलिंग करार दिया है। इस हत्या में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मुख्य साजिशकर्ता शिव साहू पूर्व से ही हत्या के एक अन्य मामले में जेल में बंद है। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट से शुरू कर हत्या की गुत्थी को सुलझाने में उल्लेखनीय सफलता पाई है।

    जयपाल सिदार 7 जुलाई को अपनी स्विफ्ट डिजायर कार (क्रमांक CG12 BA 6453) से बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद लापता हो गए थे। उनके परिजनों ने 8 जुलाई को थाना लैलूंगा में गुम इंसान क्रमांक 46/2025 के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुरुआती खोजबीन में जब कोई ठोस सुराग नहीं मिला तो पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएसपी श्री अनिल विश्वकर्मा, साइबर सेल और थाना लैलूंगा की संयुक्त टीम गठित की। एडिशनल एसपी श्री आकाश मरकाम व एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी भी जांच में जुड़े।

    पुलिस ने जयपाल सिदार की मोबाइल लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज व अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के विश्लेषण के साथ तफ्तीश तेज की। इस दौरान तीन युवकों– शुभम गुप्ता, कमलेश यादव और मदन गोपाल सिदार की गतिविधियाँ संदिग्ध पाई गईं। पूछताछ में आरोपी शुभम गुप्ता ने चौंकाने वाला खुलासा किया कि रायगढ़ फुटहामुडा निवासी शिव साहू ने, जो कि पहले से हत्या मामले में जेल में बंद है, 6 महीने पहले पेरोल पर आकर जयपाल सिदार से पुरानी रंजिश के चलते उसकी हत्या के लिए ₹1,00,000 की देने की बात कही थी। शुभम ने यह प्रस्ताव स्वीकार करते हुए जून माह में अपने दो साथियों के साथ हत्या की योजना बनाई और 3 जुलाई को शिव साहू से पुनः पेरोल पर लौटने पर जयपाल की हत्या की बात हुई और शिव से ₹10,000 उसी दिन लिया।

    हत्या की योजना के अंतर्गत 7 जुलाई की सुबह जयपाल सिदार को कोतबा जाने के बहाने बुलाया गया। शुभम, कमलेश और मदन गोपाल उनके साथ उन्हीं की कार में सवार होकर जशपुर रोड की ओर निकले और रास्ते में गमछा से गला कसकर चलती कार में ही उनकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को कार में छिपा कर आरोपी कई स्थानों पर घूमे और फिर थाना धरमजयगढ़ क्षेत्र के सिसरिंगा घाटी में शव फेंक दिया। मोबाईल को मैनपाट के जंगल में फेंका गया और पकड़े जाने के डर से गाड़ी का नंबर प्लेट हटा कर लाखा (पूंजीपथरा) के पास सड़क किनारे खड़ी कर आरोपी फरार हो गए। साक्ष्य मिटाने की नीयत से हत्या में प्रयुक्त गमछा को भी जला दिया गया।

    पुलिस ने घटना-स्थल से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम कराया और मृतक की शिनाख्त के बाद मामला हत्या में तब्दील कर लिया। थाना धरमजयगढ़ में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 238, 61(2), 3(5) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। प्रकरण की विवेचना असल अपराध थाना लैलूंगा में दर्ज कर की जा रही है, जहां तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है:

    1. मदन गोपाल सिदार, पिता सन कुमार सिदार (19 वर्ष), निवासी पाकरगांव, थाना लैलूंगा, रायगढ़.

    2. युगल किशोर उर्फ शुभम गुप्ता, पिता वासुदेव गुप्ता (20 वर्ष), निवासी पाकरगांव, थाना लैलूंगा, रायगढ़.

    3. कमलेश यादव, पिता बुद्धेश्वर यादव (19 वर्ष), निवासी मथपहाड़, थाना बागबहार, जिला जशपुर.

    4. शिव साहू मुख्य साजिशकर्ता, वर्तमान में हत्या के एक अन्य प्रकरण में जेल में निरुद्ध.

  • स्कूटी एक्सीडेंट या सोची-समझी साजिश ? बगडोल पुलिया के नीचे मिली नाबालिग की लाश से सनसनी, नाबालिग कोरवा लड़की की रहस्यमयी मौत ! विवेक जायसवाल के खिलाफ जांच तेज़, हत्या या हादसा ?

    स्कूटी एक्सीडेंट या सोची-समझी साजिश ? बगडोल पुलिया के नीचे मिली नाबालिग की लाश से सनसनी, नाबालिग कोरवा लड़की की रहस्यमयी मौत ! विवेक जायसवाल के खिलाफ जांच तेज़, हत्या या हादसा ?

    मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 30 जुलाई 2025 को दोपहर करीब 2:00 बजे ग्रामवासियों से सूचना मिली थी कि थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत ग्राम बगडोल पुलिया के नीचे एक अज्ञात मृतिका का शव सड़ी गली अवस्था में पड़ा हुआ है,  सूचना पर तत्काल थाना बगीचा पुलिस के द्वारा घटना-स्थल पर पहुंच कर, मृतिका की शिनाख्त कराई गई, जिसकी पहचान थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम की नाबालिग कोरवा बालिका के रूप में उसके परिजनों द्वारा आकर किया गया। पूर्व में ही जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट मृतिका के सहेली के द्वारा थाना बगीचा में किया गया था,जिसमें प्रार्थिया ने मृतिका को घटना दिनांक 24 जुलाई 2025 को रात्रि में संदेही विवेक जायसवाल के साथ उसकी मैरून कलर की स्कूटी में बैठकर जाना बताई थी।

    जिस पर मामला नाबालिग कोरवा लड़की से संबंधित होने से थाना बगीचा में मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए, अपराध क्रमांक 158/25 धारा 137(२) बीएनएस कायम किया गया। पुलिस के द्वारा मामले में घटना-स्थल का निरीक्षण, एफएसएल (fsl ) के वैज्ञानिक अधिकारी की उपस्तिथि में कराया गया। जहाँ घटना-स्थल पर मैरून रंग की स्कूटी के टूटे टुकड़े पाए गए। आरोपी विवेक जायसवाल के घर पर पुलिस टीम द्वारा दबिश देने पर ज्ञात हुआ कि घटना दिनांक को विवेक जायसवाल की स्कूटी बगड़ोल पुलिया के पास एक्सीडेंट हो गई थी, जिसमे उसे भी सिर में चोट लगा था। मृतिका के सिर , छाती में चोट का निशान था जिसे एफएसएल (fsl ) तथा डॉक्टरों की टीम से पोस्ट मार्टम कराया गया है। पुलिस के द्वारा मृतिका का पोस्टमार्टम कराया गया है, मामले में पुलिस की जांच जारी है, पीएम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जावेगी।

  • पॉवर कंपनी के पांच अनुभवी अधिकारियों को दी गई भावभीनी विदाई : ऊर्जा सचिव ने सराहा योगदान, पॉवर कंपनी की ‘पावर वुमन’ श्रीमती नंनौरे का रिटायरमेंट, ऊर्जा क्षेत्र के चार दशक की कहानी का समापन.

    पॉवर कंपनी के पांच अनुभवी अधिकारियों को दी गई भावभीनी विदाई : ऊर्जा सचिव ने सराहा योगदान, पॉवर कंपनी की ‘पावर वुमन’ श्रीमती नंनौरे का रिटायरमेंट, ऊर्जा क्षेत्र के चार दशक की कहानी का समापन.

    इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. यादव ने कहा कि श्रीमती नंनौरे ने पॉवर कंपनी में चार दशकों तक डिस्ट्रीब्यूशन एवं ट्रांसमिशन कंपनी के विद्युत विकास में बहुमूल्य योगदान दिया हैं। उनके योगदान से पॉवर कंपनी ने महत्वपूर्ण लक्ष्य को प्राप्त किया हैं जिससे ट्रांसमिशन कंपनी के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को गति मिली और समय पर कार्य पूर्ण करने का कीर्तिमान स्थापित किया गया। समारोह में सेवानिवृत्त ईडी श्रीमती नंनौरे ने अपने कार्य अनुभव बताते हुए अपनी सफलता का श्रेय टीमवर्क को दिया तथा सेवायात्रा के दौरान अधिकारी-कर्मचारियों से मिले सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।

     पॉवर कंपनी के भारप्रेषण केन्द्र में आयोजित एक अन्य विदाई कार्यक्रम में खेदामारा, भिलाई से सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता श्री किशोर कुमार जंघेल, कार्यपालन अभियंता (कर्मशाला) संभाग से भृत्य श्रीमती मीरा चौरसिया तथा रायपुर से मुख्य सुरक्षा अधिकारी श्री रविकांत साहू एवं वरिष्ठ पर्यवेक्षक श्री पुरूषोत्तम लाल गुप्ता को सेवानिवृत्ति उपरांत देय हितलाभों के साथ अभिनंदन किया गया एवं भावभीनी विदाई दी गईं। 

    विदाई समारोह में डायरेक्टर श्री आर.ए.पाठक, कार्यपालक निदेशक श्री के.एस.मनोठिया, श्री एमएस चौहान, श्री वीके दीक्षित, श्री सीएल नेताम, श्री मनीष गुप्ता, मुख्य अभियंता श्रीमती शारदा सोनवानी, श्री संजय तिवारी, श्री के.बी.पात्रे, श्री अब्राहम वर्गीज, श्री सुभाष शर्मा, श्रीमती चंद्रकला गिडवानी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित सीएमओ श्री एच.एल.पंचारी थे। संचालन अतिरिक्त महाप्रबंधक (जनसंपर्क) श्री उमेश कुमार मिश्र एवं प्रबंधक (जनसंपर्क) श्री गोविंद पटेल द्वारा किया गया।

  • कोतरारोड़ थाना में समाज के रियल हीरोज का हुआ सम्मान : नशा मुक्ति से लेकर स्टेट टॉपर तक, पुलिस का बदला हुआ चेहरा, समाजसेवियों, छात्रों और ‘गुड सेमेरिटन’ नागरिकों को मिला विशेष सम्मान.

    कोतरारोड़ थाना में समाज के रियल हीरोज का हुआ सम्मान : नशा मुक्ति से लेकर स्टेट टॉपर तक, पुलिस का बदला हुआ चेहरा, समाजसेवियों, छात्रों और ‘गुड सेमेरिटन’ नागरिकों को मिला विशेष सम्मान.

    पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में कल थाना कोतरारोड़ में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले नागरिकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप पुलिस अधीक्षक श्री सुशांतो बनर्जी ने की तथा थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज की मौजूदगी में मेधावी छात्रों, समाजसेवियों और सक्रिय पुलिस मित्रों को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह (मेमेंटो) देकर सम्मानित किया गया।

    सम्मानित नागरिकों में गोरखा स्कूल के व्याख्याता श्री गिरजा पटेल, कोतरा स्कूल के व्याख्याता श्री बीर सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता पूजा कंवर तथा कक्षा दसवीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्टेट टापर्स छात्र ईश्वर पटेल (रानीगुड़ा) और रौनिक चौहान (कलमी) शामिल हैं। इसके अलावा आरक्षक चुडामणी गुप्ता, अपराध विवेचना में उत्कृष्ट कार्य एवं पुलिस मित्र के रूप में सराहनीय भूमिका निभाने वाले पुष्पेंद्र त्रिपाठी, कमलेश सारथी धनागर, टीना उरांव (कोसमनारा), जयलाल सारथी तथा बैसपाली ग्राम के लेख राम पटेल को भी प्रशंसा स्वरूप सम्मानित किया गया।

  • पुलिस की गिरफ्त में गांजा गैंग : उड़ीसा से छत्तीसगढ़ तक फैले नशे के जाल का खुलासा, एक्सप्रेस ट्रेन से गांजा तस्करी, पुलिस ने 17 किलो गांजा के साथ गिरोह के मास्टरमाइंड दो मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक अभिरक्षा में.

    पुलिस की गिरफ्त में गांजा गैंग : उड़ीसा से छत्तीसगढ़ तक फैले नशे के जाल का खुलासा, एक्सप्रेस ट्रेन से गांजा तस्करी, पुलिस ने 17 किलो गांजा के साथ गिरोह के मास्टरमाइंड दो मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक अभिरक्षा में.

    दिनांक 09 जून 2025 को थाना भाटापारा शहर की पुलिस टीम द्वारा विशाखापट्टनम एक्सप्रेस के माध्यम से उड़ीसा से भाटापारा आकर अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले आरोपी शिबा रायता को स्टेशन रोड भाटापारा के पास पकड़ा गया। आरोपी से ₹1,76,800 मूल्य का कुल 17.280 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया। साथ ही प्रकरण में आरोपी से 01 नग मोबाइल भी जप्त किया गया। प्रकरण में थाना भाटापारा शहर में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 338/2025 धारा 20B NDPS एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    प्रकरण में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना भाटापारा शहर पुलिस द्वारा जांच एवं विवेचना कार्यवाही करते हुए तथा पूर्व में गिरफ्तार आरोपी शिबा रायता से पूछताछ कर मेमोरंडम कथन लिया गया। जिसमें यह पाया गया कि उड़ीसा राज्य निवासी पीपन नायक एवं सीमा मामू उर्फ सीमांचल पालका द्वारा उड़ीसा से पूर्व में गिरफ्तार आरोपी शिबा रायता को अवैध मादक पदार्थ गांजा देकर तस्करी करने के लिए भाटापारा भेजा गया था। इस प्रकार थाना भाटापारा शहर पुलिस द्वारा मामले में END to END विवेचना कार्यवाही करते हुए उड़ीसा से गांजा देकर भाटापारा में तस्करी करवाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है तथा दो नग मोबाइल भी जप्त किया गया है। आरोपियों को दिनांक 30 जुलाई 2025 को विधिवत गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की गई है, प्रकरण विवेचना में है।

    1. पीपन नायक उम्र 22 साल निवासी ग्राम भामीपंक पोस्ट चंदगिरी थाना मोहना जिला गजपति उड़ीसा.

    2. सीमा मामू उर्फ सीमांचल पालका उम्र 28 साल निवासी ग्राम चांदलीगुडा थाना गुडारी जिला रायगढा उड़ीसा.

  • झगड़े में बदल गया खून का रिश्ता : छोटे भाई ने कर दी बड़े भाई की बेरहमी से हत्या, सिर और पीठ पर वार कर उतारा मौत के घाट, दरिमा पुलिस ने चंद घंटों में पकड़ा हत्यारा भाई, गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष किया पेश.

    झगड़े में बदल गया खून का रिश्ता : छोटे भाई ने कर दी बड़े भाई की बेरहमी से हत्या, सिर और पीठ पर वार कर उतारा मौत के घाट, दरिमा पुलिस ने चंद घंटों में पकड़ा हत्यारा भाई, गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष किया पेश.

    प्रकरण की प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी धनीराम कुजूर साकिन पाकजाम बड़ा दमाली थाना दरिमा का दिनांक 29 जुलाई 2025 को थाना दरिमा आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि घटना दिनांक 28 जुलाई 2025 के शाम कों प्रार्थी धनीराम अपनी पत्नी और छोटा बेटा संजय कुजूर के साथ आग ताप रहा था, कि उसी दौरान प्रार्थी का बडा लडका नईहर साय गांव तरफ से आया और साथ में बैठ गया और प्रार्थी के छोटा लडका संजय को बोला कि तुम लोग धान रोपाई में ज्यादा खर्चा नहीं कर रहे हो, अपने खाना पीने के लिए पैसा खर्चा कर रहे हो, बोलकर झगडा-विवाद करते हुए प्रार्थी का गला दबा रहा था, उसी दौरान छोटा बेटा संजय प्रार्थी का गला दबाया देखकर वहीं पास चूल्हा में जल रहा लकडी के लूठा को लेकर बोला कि रोज-रोज लड़ाई झगडा करते रहते हो, आज तुमको जान से मार दूंगा, बोलकर लकड़ी के लुठी से बड़ा लड़का नईहर साय को उसके पीठ और सिर में मार कर गंभीर चोट कारित कर दिया है। जो बड़ा लकड़ा नईहर साय मौक़े पर बेहोश हो गया था, जिसे इलाज हेतु अस्पताल अंबिकापुर ले गए जो रात में ही फौत कर गया है। प्रार्थी का छोटा लडका संजय कुजूर द्वारा अपने बडे भाई नईहर साय को लकडी के लुठी से पीठ एवं सिर को मारने से मौत हुई है। प्रकरण में प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना दरिमा में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 108/25 धारा 103(1) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    मामले को संज्ञान में लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा थाना दरिमा पुलिस टीम को मामले के आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किये जाने के दिशा निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम में थाना दरिमा पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी को पकड़ कर पूछताछ किया गया। आरोपी द्वारा अपना नाम संजय कुजूर आत्मज धनीराम कुजूर उम्र 32 वर्ष साकिन पाकजाम बड़ा दमाली थाना दरिमा का होना बताया गया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर बताया कि मृतक नईहर साय रोज किसी ना किसी बात को लेकर घर में लड़ाई झगड़ा करता था।  घटना दिनांक को भी आरोपी मौक़े पर आकर घर में परिवार के सदस्यों से लड़ाई-झगड़ा कर रहा था और पिता से लड़ाई करते हुए उनका गला दबा रहा था। जिस पर से आरोपी आवेश में आकर लकड़ी के लुठी से अपने बड़े भाई नईहर साय को गंभीर चोट कारित कर हत्या कारित करना स्वीकार किया गया, आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लकड़ी का लुठी जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

  • ऑपरेशन मुस्कान में बड़ी सफलता : 15 वर्षीय नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाया, मंदिर में सिंदूर भरकर की शादी की नकल, आरोपी राजू बंजारे गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.

    ऑपरेशन मुस्कान में बड़ी सफलता : 15 वर्षीय नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाया, मंदिर में सिंदूर भरकर की शादी की नकल, आरोपी राजू बंजारे गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.

    प्रकरण की शुरुआत 9 मार्च 2025 को हुई थी जब बालिका की मां ने कोतवाली थाने में अपनी बेटी के गुम हो जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उसकी लड़की 24 फरवरी के सुबह बिना किसी को बताए घर से चली गई थी और तमाम खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। पुलिस द्वारा पतासाजी के दौरान यह जानकारी सामने आई कि बालिका को आखिरी बार राजू बंजारे नामक युवक के साथ देखा गया था, जो पूछापारा, रायगढ़ का निवासी है। संदेही राजू बंजारे अपने घर पर नहीं मिला, लेकिन कल सूचना मिलने पर पुलिस ने रायगढ़ बस स्टैंड क्षेत्र स्थित एक किराए के मकान पर दबिश दी, जहां बालिका आरोपी के साथ मिली।

    महिला पुलिस अधिकारी द्वारा लिए गए बयान में बालिका ने अपनी उम्र 15 वर्ष बताई और बताया कि याद राम उर्फ राजू बंजारे 21 साल ने उसे शादी का झांसा देकर घर से भगाया। उसने बताया कि आरोपी उसे एक मंदिर ले गया, जहां मांग में सिंदूर भर कर शादी करने का नाटक किया और फिर अलग-अलग किराए मकान में रखे हुए था।

  • बिलासपुर में खुले आम चाकू लहराकर फैला रहा था खौफ, शनिचरी बाजार में दहशत का माहौल, चाकू लहराता युवक हुआ गिरफ्तार, लोगों में राहत.

    बिलासपुर में खुले आम चाकू लहराकर फैला रहा था खौफ, शनिचरी बाजार में दहशत का माहौल, चाकू लहराता युवक हुआ गिरफ्तार, लोगों में राहत.

    प्रकरण की मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 29 जुलाई 2025 को मुखबीर के मोबाईल से सूचना मिली थी कि मंथन दुबे के द्वारा शनिचरी बाजार वाल्मिकी चौक के पास चौक में एक धारदार लोहे का चाकू को लेकर लहराते हुए आने जाने वाले लोगों डरा धमका रहा है। जिसकी मुखबीर की सूचना से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ बघेल को अवगत कराया गया।

    जिनके द्वारा तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा दबिश देकर आरोपी मंथन दुबे पिता धर्मेन्द्र दुबे उम्र 25 वर्ष निवासी खमतराई निखील आश्रम आवास ब्लाक-ई मकान नं.-24 थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर छ.ग को पकड़ा गया। जिसके पास से लोहे का धारदार एक चाकू मिला, जिसके संबंध में धारा 94 बी.एन. एस.एस के नोटिस दस्तावेज पेश करने हेतु दिया गया। जिसके उपरांत नोटिस पर कोई दस्तावेज नहीं होना बताये जाने पर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का घटित करना पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक – 378/25 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई है।

  • बिलासपुर में सट्टा गिरोह का पर्दाफाश : पुलिस की दबिश में बड़ा खुलासा,  सट्टा अड्डे पर छापा, तिफरा निवासी शैलेश कश्यप गिरफ्तार, कई नाम और भी रडार पर.

    बिलासपुर में सट्टा गिरोह का पर्दाफाश : पुलिस की दबिश में बड़ा खुलासा,  सट्टा अड्डे पर छापा, तिफरा निवासी शैलेश कश्यप गिरफ्तार, कई नाम और भी रडार पर.

    सिविल लाइन थाना पुलिस द्वारा मुंगेली नाका चौक क्षेत्र में दबिश देकर शैलेश कुमार कश्यप पिता रामशरण कश्यप उम्र 49 वर्ष निवासी तिफरा को सट्टा लिखते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया. आरोपी के कब्जे से सट्टा-पट्टी एवं नगद राशि जब्त की गई है। इस आरोपी के विरुद्ध जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

    जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर सट्टा गतिविधियों में लिप्त था। ऐसे व्यक्तियों के नाम सामने आए हैं, जिनके विरुद्ध भी शीघ्र कार्रवाई की जाएगी, साथ ही आरोपी के विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है, जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे और भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके।