स्कूटी एक्सीडेंट या सोची-समझी साजिश ? बगडोल पुलिया के नीचे मिली नाबालिग की लाश से सनसनी, नाबालिग कोरवा लड़की की रहस्यमयी मौत ! विवेक जायसवाल के खिलाफ जांच तेज़, हत्या या हादसा ?

मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 30 जुलाई 2025 को दोपहर करीब 2:00 बजे ग्रामवासियों से सूचना मिली थी कि थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत ग्राम बगडोल पुलिया के नीचे एक अज्ञात मृतिका का शव सड़ी गली अवस्था में पड़ा हुआ है,  सूचना पर तत्काल थाना बगीचा पुलिस के द्वारा घटना-स्थल पर पहुंच कर, मृतिका की शिनाख्त कराई गई, जिसकी पहचान थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम की नाबालिग कोरवा बालिका के रूप में उसके परिजनों द्वारा आकर किया गया। पूर्व में ही जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट मृतिका के सहेली के द्वारा थाना बगीचा में किया गया था,जिसमें प्रार्थिया ने मृतिका को घटना दिनांक 24 जुलाई 2025 को रात्रि में संदेही विवेक जायसवाल के साथ उसकी मैरून कलर की स्कूटी में बैठकर जाना बताई थी।

जिस पर मामला नाबालिग कोरवा लड़की से संबंधित होने से थाना बगीचा में मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए, अपराध क्रमांक 158/25 धारा 137(२) बीएनएस कायम किया गया। पुलिस के द्वारा मामले में घटना-स्थल का निरीक्षण, एफएसएल (fsl ) के वैज्ञानिक अधिकारी की उपस्तिथि में कराया गया। जहाँ घटना-स्थल पर मैरून रंग की स्कूटी के टूटे टुकड़े पाए गए। आरोपी विवेक जायसवाल के घर पर पुलिस टीम द्वारा दबिश देने पर ज्ञात हुआ कि घटना दिनांक को विवेक जायसवाल की स्कूटी बगड़ोल पुलिया के पास एक्सीडेंट हो गई थी, जिसमे उसे भी सिर में चोट लगा था। मृतिका के सिर , छाती में चोट का निशान था जिसे एफएसएल (fsl ) तथा डॉक्टरों की टीम से पोस्ट मार्टम कराया गया है। पुलिस के द्वारा मृतिका का पोस्टमार्टम कराया गया है, मामले में पुलिस की जांच जारी है, पीएम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जावेगी।

Related posts