Author: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)

  • पुलिस की साइबर जागरूकता पहल : परीयना निःशुल्क कोचिंग विद्यालय में चला साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों ने पूछा साइबर अपराधों पर सवाल, नारायणपुर साइबर पुलिस टीम ने दिए जानकारी वाले जवाब – जानें पूरी रिपोर्ट.

    पुलिस की साइबर जागरूकता पहल : परीयना निःशुल्क कोचिंग विद्यालय में चला साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों ने पूछा साइबर अपराधों पर सवाल, नारायणपुर साइबर पुलिस टीम ने दिए जानकारी वाले जवाब – जानें पूरी रिपोर्ट.

    पुलिस अधीक्षक, श्री रोबिनसन गुड़िया (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अक्षय कुमार साबद्रा (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार नायक (रा.पु.से ) के मार्गदर्शन में एक ओर नक्सल अभियानो में अभुतपूर्व सफलता प्राप्त की जा रही हैं। वही दूसरी ओर सामुदायिक पुलिसिंग की दिशा में भी साईबर ‘‘जागरूकता’’ अभियान संचालित किया जा रहा  है। इसी परिपेक्ष्य में उप पुलिस अधीक्षक डॉ0 प्रशांत देवांगन, निरीक्षक विनीत दुबे एवं उनकी टीम व साइबर वॉलिंटियर द्वारा दिनॉक 22 अगस्त 2025 को परीयना निःशुल्क कोचिंग सह आवासीय विद्यालय गरांजी पहुचकर साइबर ठगी के संबंध में जानकारी दी गई।

    विद्यालय में साइबर अवेयरनेस संबंधी बेनर,पोस्टर व प्रोजेक्टर लगाकर विद्यालय में उपस्थित छात्र एवं सभी शिक्षक स्टॉफ को वर्तमान में हो रहे साइबर फ्रॉड जैसे – किसान क्रेडिट कार्ड फ्रॉड, ऑनलाईल लोन फ्रॉड, पेमेंट एप्प फ्रॉड, सोशल मिडिया फ्रॉड एवं विभिन्न प्रकार के साइबर फ्रॉड के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया साथ ही साइबर टीम द्वारा छात्रों के साथ साइबर फ्रॉड के संबंध में सवाल-जवाब किया गया। सभी को अपने आसपास क्षेत्र में भी साइबर फ्रॉड के संबंध में जागरूक करने अवगत कराया गया।

    किसी भी प्रकार के साइबर फ्रॉड होने की स्थिति में हेल्प लाईन नम्बर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करवाने या  www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाईन शिकायत दर्ज करवाने के संबंध में अवगत कराया गया।

  • बड़ी खबर : दुर्ग-हज़रत निज़ामुद्दीन पूजा स्पेशल ट्रेन 2025 : त्योहारों में भारी भीड़ से राहत, यात्रियों के लिए 8 फेरे, जानें रूट और सुविधा, देखिए पूरा शेड्यूल.

    बड़ी खबर : दुर्ग-हज़रत निज़ामुद्दीन पूजा स्पेशल ट्रेन 2025 : त्योहारों में भारी भीड़ से राहत, यात्रियों के लिए 8 फेरे, जानें रूट और सुविधा, देखिए पूरा शेड्यूल.

    रेलवे प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय त्यौहारो के अवसर पर गाड़ियों मे होने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए एक पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन दुर्ग एवं हज़रत निज़ामुद्दीन स्टेशन के मध्य आठ फेरे के लिये किया जा रहा है। यह ट्रेन दुर्ग से गाड़ी संख्या 08760 तथा हज़रत निज़ामुद्दीन स्टेशन से गाड़ी संख्या 08761 के साथ चलेगी। ये गाड़ी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर, उसलापुर, पेंडरा रोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी मुरवारा, दमोह, सागर, झाँसी, आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन, पलवल स्टेशनों पर ठहर कर हज़रत निज़ामुद्दीन स्टेशन तक जाएगी।

    08760 दुर्गहज़रत निज़ामुद्दीन पूजा स्पेशल दुर्ग से दिनांक 05 अक्टूबर से 23 नवम्बर, 2025 तक तथा 08761 हज़रत निज़ामुद्दीन-दुर्ग पूजा स्पेशल हज़रत निज़ामुद्दीन स्टेशन से दिनांक 06 अक्टूबर से 24 नवम्बर, 2025 तक छुटेगी ।

    (1) – गाड़ी संख्या 08760 दुर्ग-हज़रत निज़ामुद्दीन पूजा स्पेशल ट्रेन , प्रत्येक रविवार को दिनाँक – दिनांक 05 अक्टूबर से 23 नवम्बर, 2025 को दुर्ग से 10.45 बजे रवाना होगी जो कि रायपुर स्टेशन आगमन 11.20 बजे, प्रस्थान 11.25 बजे, उसलापुर स्टेशन आगमन 13.20 बजे, प्रस्थान 13.30 बजे, पेंडरा रोड स्टेशन आगमन 14.55 बजे प्रस्थान 14.57 बजे , अनूपपुर आगमन 15.35 बजे  प्रस्थान 15.40 बजे, शहडोल स्टेशन आगमन 16.15 बजे  प्रस्थान 16.17 बजे, उमरिया स्टेशन आगमन 17.09 बजे प्रस्थान 17.11 बजे, कटनी मुरवारा स्टेशन आगमन 18.40 बजे प्रस्थान 18.00 बजे ,दमोह स्टेशन आगमन 20.20 बजे  प्रस्थान 20.22 बजे, सागर स्टेशन आगमन 22.25 बजे  प्रस्थान 22.30 बजे , झाँसी स्टेशन आगमन 01.55 बजे प्रस्थान 02.05 बजे, आगरा कैंट स्टेशन आगमन 06.15 बजे प्रस्थान 06.25 बजे एवं हज़रत निज़ामुद्दीन स्टेशन 11.10 बजे पहुचेंगी ।

    (2) – गाड़ी संख्या 08761 हज़रत निज़ामुद्दीनदुर्ग पूजा स्पेशल ट्रेन, प्रत्येक सोमवार को दिनाँक 06 अक्टूबर से 24 नवम्बर, 2025 तक हज़रत निज़ामुद्दीन स्टेशन से 12.30 बजे रवाना होगी जो कि आगरा कैंट स्टेशन आगमन 15.40 बजे प्रस्थान 15.45 बजे, झाँसी स्टेशन आगमन 19.25 बजे प्रस्थान 19.30 बजे, सागर स्टेशन आगमन 02.10 बजे  प्रस्थान 02.15 बजे, दमोह स्टेशन आगमन 03.25 बजे  प्रस्थान 03.27 बजे, कटनी मुरवारा स्टेशन आगमन 06.10 बजे प्रस्थान 06.20 बजे, उमरिया स्टेशन आगमन 73.36 बजे प्रस्थान 07.38 बजे, शहडोल स्टेशन आगमन 08.35 बजे  प्रस्थान 08.37 बजे, अनूपपुर आगमन 09.15 बजे  प्रस्थान 09. 20 बजे, पेंडरा रोड स्टेशन आगमन 09.57 बजे प्रस्थान 09.59 बजे, उसलापुर स्टेशन आगमन 11.50 बजे प्रस्थान 12.00 बजे, रायपुर स्टेशन आगमन 13.50 बजे, प्रस्थान 13.55 बजे एवं दुर्ग 15.00 बजे पहुचेंगी।

  • पुलिस की सख्त कार्रवाई : महिला पर टांगी से हमला कर लहूलुहान कर 11 हजार लूट ले गया था पड़ोसी, मणीपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को कर न्यायालय के समक्ष किया गया पेश.

    पुलिस की सख्त कार्रवाई : महिला पर टांगी से हमला कर लहूलुहान कर 11 हजार लूट ले गया था पड़ोसी, मणीपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को कर न्यायालय के समक्ष किया गया पेश.

    प्रार्थिया रेशम बाई साकिन मठपारा थाना मणीपुर द्वारा दिनांक 20 अगस्त 2025 को थाना मणीपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि घटना दिनांक 19 अगस्त 2025 को पड़ोस का ईश्वर चौबे प्रार्थिया से 2000/- रूपये जबरन मांग रहा था नहीं देने पर जान से मार देने की धमकी देते हुए अपने कब्जे में छुपा कर रखे टांगी से वार कर गंभीर चोट कारित किया है। जिससे प्रार्थिया गंभीर रूप से घायल हो गयी है, चोट एवं दर्द के कारण ठीक से घटना के बारे मे नहीं बता पा रही थी। आहता का मुलाहिजा फॉर्म भर कर मुलाहिजा एवं अग्रिम इलाज हेतु रवाना किया गया। इलाज के दौरान बोल पाने में सक्षम होने पर पुलिस टीम द्वारा जिला अस्पताल रवाना होकर आहता से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ कर मामले में प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपी ईश्वर चौबे के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से मौके पर देहाती नालसी चाक किया, बाद थाना वापस आकर नम्बरी अपराध क्रमांक 228/2025 धारा 109 (1) बी.एन.एस. कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

    दौरान विवेचना के पुलिस टीम द्वारा आहता का कथन, गवाहों के कथन एवं घटना-स्थल निरीक्षण कर प्रकरण सदर के आरोपी ईश्वर चौबे का पता तलाश किया जा रहा था। दौरान पता तलाश के ईश्वर चौबे को पकड़ कर पूछताछ किया गया। आरोपी द्वारा अपना नाम ईश्वर चौबे आत्मज स्व. संग्राम चौबे उम्र 36 वर्ष साकिन नवानगर (नवापारा) थाना दरिमा हा.मु. मठपारा लक्ष्मीपुर थाना मणीपुर का होना बताया गया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर बताया कि आरोपी के पड़ोस में रेशम बाई निवास करती है, जो अपने इलाज के लिए नगदी रकम अपने पास रखना बताई थी। घटना दिनांक को आरोपी प्रार्थिया से 2000/- रुपये माँगने एवं उपरोक्त रकम आहता द्वारा नहीं देने पर आवेश में आकर टांगी से वार कर गंभीर चोट कारित किया जाना स्वीकार किया।  आहता के गंभीर रूप से घायल होने पर आरोपी द्वारा प्रार्थिया के पास रखे रकम 11000/- रुपये लेकर मौक़े से भाग गया, आरोपी द्वारा उक्त रकम खर्च हो जाना बताया गया है। प्रकरण में धारा 309(6) बीएनएस का अपराध घटित होने पाये जाने से प्रकरण में उक्त धारा जोडी गई है। आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल एवं घटना में प्रयुक्त टांगी जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

  • सरगुजा में पुलिस की नई ताकत : दस नई बोलेरो वाहनों का बेड़ा उतरा पेट्रोलिंग के लिये सड़कों पर, अपराध नियंत्रण को मिलेगा बड़ा बल, अपराधियों में बढ़ेगा खौफ, आईजी-एसएसपी ने वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना.

    सरगुजा में पुलिस की नई ताकत : दस नई बोलेरो वाहनों का बेड़ा उतरा पेट्रोलिंग के लिये सड़कों पर, अपराध नियंत्रण को मिलेगा बड़ा बल, अपराधियों में बढ़ेगा खौफ, आईजी-एसएसपी ने वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना.

    पुलिस मुख्यालय रायपुर से सरगुजा पुलिस को 10 नई बोलेरो पुलिस पेट्रोलिंग वाहन प्राप्त हुए हैं, इसी क्रम में आज दिनांक को पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री दीपक कुमार झा (भा.पु.से.) एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा रक्षित केंद्र अंबिकापुर में इन पेट्रोलिंग वाहनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के तहत ये वाहन सरगुजा जिले को आबंटित किए गए हैं। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा इन वाहनों का निरीक्षण कर वाहनों में ट्रेंड ड्राइवर पदस्थ करने के दिशा निर्देश दिया गया। थाना/चौकी प्रभारियों को वाहनों को सौंपते हुए थाना चौकी क्षेत्र के अंतर्गत कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। उपरोक्त वाहन क़ानून व्यवस्था ड्यूटी एवं पेट्रोलिंग वाहनों में अधिग्रहित वाहनों की जगह उपयोग किये जाएंगे, इस दौरान थाना/चौकी प्रभारियों सहित वाहन चालकों को समय-समय पर वाहनों की समुचित देख-रेख किये जाने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही नये वाहनों हेतु बधाई और शुभकामनायें प्रदान कर वाहनों को रवाना किया गया।

  • पुलिस का बड़ा एक्शन : गैंगवार जैसा चाकू, पाइप और बेल्ट से प्राणघातक हमले का फरार आरोपी बिलासपुर में पुलिस की गिरफ्त में, बेल्ट बरामद, घटना में शामिल चार पहले ही जेल में, न्यायालय में किया गया पेश.

    पुलिस का बड़ा एक्शन : गैंगवार जैसा चाकू, पाइप और बेल्ट से प्राणघातक हमले का फरार आरोपी बिलासपुर में पुलिस की गिरफ्त में, बेल्ट बरामद, घटना में शामिल चार पहले ही जेल में, न्यायालय में किया गया पेश.

    दिनांक 14 अगस्त 2025 को प्रार्थी राहुल गोस्वामी निवासी टिकरापारा शिव टॉकीज चौक बौद्ध मंदिर गली नंबर 2 सिटी कोतवाली बिलासपुर द्वारा  थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 14 अगस्त 2025 को वह अपने मोटरसाइकिल बुलेट क्रमांक सीजी 10 बीएम 7682 में सवार होकर अपने साथी बजरंग के साथ उसके घर 12 खोली रेलवे कॉलोनी के लिए गोपाल डेयरी से दही लेकर जा रहा था, जैसे ही वे तितली चौक के थोड़ा आगे पुल के पास पहुंचे तथा पेशाब करने के लिए उतरे इस समय जगन्नाथ मंदिर की ओर से ईस्माइल, इमरान खान, कुणाल उर्फ युसूफ खान, शमी खान, रिजवान खान अभय चौहान, गुलशन हडलेस्कर, अमन तीन मोटरसाइकिल में सवार होकर आए और पुरानी रंजिश से गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए हत्या करने की नीयत से चाकू, स्टिक, पाइप, बेल्ट से प्राणघातक हमला कर दिए, जिससे उन्हें चोट आई हैं।

    प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 343/2025 धारा 296, 351(2), 115(2), 109(1), 191(2), 191(3), 190 बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर आरोपी अभय चौहान, मोहम्मद यूसुफ, गुलशन हडलेस्कर, अमन हथगेन को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका था। मामले के शेष आरोपियों की पता तलाश की जा रही थी। तोरवा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मोहम्मद इस्माइल खान गोंदिया से ट्रेन में बैठकर बिलासपुर आने वाला हैं। जिसकी जानकारी तत्काल जिले के वरिष्ट अधिकारियों को दी गई जिनके द्वारा तत्काल आरोपी की धरपकड़ कर गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए गए। जिसके परिपालन में तोरवा थाना टीम गठन कर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास से घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिससे पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने से आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बेल्ट जप्त किया गया है, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

  • ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव और महिला सुरक्षा के लिए पुलिस की पहल : शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न, , छात्र-छात्राओं को दी गई कानूनी जानकारी.

    ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव और महिला सुरक्षा के लिए पुलिस की पहल : शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न, , छात्र-छात्राओं को दी गई कानूनी जानकारी.

    पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में साइबर सेल तथा थाना प्रभारियों द्वारा साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में किरोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साइबर सेल से निरीक्षक नासिर खान और प्रधान आरक्षक दुर्गेश सिंह ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को ऑनलाइन ठगी के नए-नए तरीकों के बारे में बताया, जैसे ओटीपी साझा करने पर होने वाले फर्जीवाड़े, बैंकिंग फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग और फर्जी लिंक के माध्यम से धोखाधड़ी। उन्होंने छात्रों को साइबर फ्रॉड से बचने के लिए अपने मोबाइल और बैंक संबंधी डाटा को सुरक्षित रखने, अजनबी नंबर से आई कॉल और मैसेज पर विश्वास न करने तथा किसी भी प्रकार की ऑनलाईन धोखाधड़ी की घटना तुरंत नजदीकी थाने या साइबर हेल्पलाइन नंबर पर रिपोर्ट करने की सलाह दी।

    इसी प्रकार थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर ने अपने स्टॉफ के साथ कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोढ़ी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान छात्राओं को साइबर सुरक्षा के साथ-साथ नवीन कानूनों के बारे में जानकारी दी गई। महिला सुरक्षा से जुड़े विषयों पर भी विस्तार से चर्चा करते हुए उन्हें पोक्सो एक्ट, टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम तथा अन्य कानूनी प्रावधानों के बारे में बताया गया। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने और सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए ट्रैफिक सुरक्षा संबंधी सुझाव दिए गए।

  • छत्तीसगढ़ में ग्राम सुराज का नया संकल्प : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की कार्यशाला में आत्मनिर्भर पंचायत का खाका तैयार, लोकतंत्र की शक्ति गाँव की चौपाल से ग्राम सभा बनेगी विकास की असली धुरी.

    छत्तीसगढ़ में ग्राम सुराज का नया संकल्प : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की कार्यशाला में आत्मनिर्भर पंचायत का खाका तैयार, लोकतंत्र की शक्ति गाँव की चौपाल से ग्राम सभा बनेगी विकास की असली धुरी.

    गाँवों के समग्र विकास और आत्मनिर्भरता की अवधारणा को साकार करने की दिशा में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आज नया रायपुर स्थित ग्रामीण संपर्क एवं प्रशिक्षण संस्थान, झांझ में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने की। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य ग्राम सभा को और अधिक मजबूत बनाना तथा ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर, उत्तरदायी और निर्णायक बनाने की दिशा में ठोस पहल करना था। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र की असली शक्ति गाँव की चौपाल और ग्राम सभा में निहित है। ग्राम सभा के निर्णय ही गाँव के विकास का आधार बन सकते हैं और इसीलिए आवश्यक है कि पंचायतें न केवल योजनाओं को लागू करें बल्कि जनता की आकांक्षाओं को दिशा देने वाली संस्था के रूप में कार्य करें।

    कार्यशाला में उपस्थित प्रतिभागियों को पाँच अलग-अलग समूहों में विभाजित किया गया। जहाँ ग्राम सभा के सशक्तीकरण, वित्तीय विकेन्द्रीकरण, पंचायतों पर नियंत्रण, सामाजिक सहभागिता तथा अधिकार एवं कर्तव्यों के विभाजन जैसे विषयों पर गहन चर्चा की गई। समूह चर्चा के दौरान पंचायतों की वर्तमान व्यवस्था का मूल्यांकन करते हुए अनेक महत्वपूर्ण सुझाव सामने आए, जिनसे भविष्य में ग्राम पंचायतों को और अधिक सशक्त तथा उत्तरदायी बनाने का मार्ग प्रशस्त होगा।

    इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के त्रिस्तरीय पंचायत राज संस्थाओं के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यशाला में श्री सुनील कुमार सिंह, सेवानिवृत्त सचिव भारत सरकार, प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह, सचिव श्री भीम सिंह, नरेगा आयुक्त श्री तारन प्रकाश सिन्हा, पंचायत संचालक श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया, स्वच्छ भारत मिशन के मिशन संचालक श्री अश्वनी देवांगन सहित जिला एवं जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, ग्राम पंचायत सचिव और रोजगार सहायक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में टीआरआई फाउंडेशन, यूनिसेफ, पिरामल फाउंडेशन और समर्थन जैसी प्रतिष्ठित स्वयंसेवी संस्थाओं ने भी अपनी सहभागिता दर्ज करायी। सभी विशेषज्ञों और प्रतिनिधियों ने ग्रामीण विकास की नयी राह सुझाते हुए ग्राम स्वावलम्बन को साकार करने के लिए साझा प्रयास की आवश्यकता पर बल दिया।

  • रायगढ़ में ट्रक चालक की लापरवाही से बड़ा हादसा : 3 मवेशियों की मौत, 4 घायल—आरोपी चालक को गैर-जमानती धाराओं में गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल.

    रायगढ़ में ट्रक चालक की लापरवाही से बड़ा हादसा : 3 मवेशियों की मौत, 4 घायल—आरोपी चालक को गैर-जमानती धाराओं में गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल.

    जूटमिल थाना क्षेत्र में तेज और लापरवाहीपूर्वक ट्रक चलाने से हुए हादसे में तीन मवेशियों की मौत हो गई और चार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर बीएनएस सहित मोटर व्हीकल और पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत कड़ी कार्रवाई की है।

    मामला बीती रात का है जब ग्राम कोड़ातराई निवासी हरिशंकर साय ने थाना जूटमिल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रात लगभग 10:30 बजे ट्रक क्रमांक CG-AF-6416 के चालक ने साई बीज भंडार कोड़ातराई के सामने मेन रोड किनारे बैठे मवेशियों को तेज और खतरनाक ढंग से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। घटना में मौके पर ही तीन मवेशियों की मौत हो गई जबकि चार मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गए।

    सूचना मिलते ही जूटमिल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक सुनील पैकरा पिता धोलू पैकरा उम्र 43 वर्ष निवासी ग्राम फरसाकानी, थाना लैलूंगा (हाल मुकाम तुरकुमुडा चंपा पैंकरा का किराये का मकान, थाना जूटमिल) को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। मृत और घायल मवेशियों को पंचायत सरपंच की मदद से सुरक्षित रखवाया गया।

  • खाली मकान में चोरी का राजफाश : सूना मकान बना चोरों का निशाना, गैस सिलेंडर व बर्तन समेत चोरी का सामान किया बरामद, कोतवाली पुलिस ने नाबालिग समेत दो आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जेल.

    खाली मकान में चोरी का राजफाश : सूना मकान बना चोरों का निशाना, गैस सिलेंडर व बर्तन समेत चोरी का सामान किया बरामद, कोतवाली पुलिस ने नाबालिग समेत दो आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जेल.

    कोतवाली पुलिस ने सूने घर से गैस सिलेंडर और बर्तन चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक विधि से संघर्षरत बालक शामिल है। मामला 1 अगस्त का है जब चांदनी चौक धोबीपारा निवासी ज्योति बरेठ अपने मायके ग्राम मदनपुर खरसिया गई थी। 17 अगस्त को घर लौटने पर उन्होंने देखा कि मकान के छत का एलबेस्टर टूटा हुआ है और घर में रखे दो गैस सिलेंडर, चूल्हा, चार पीतल के घघरा, एक पंखा, एक तराजू और कांसे की थाली समेत करीब आठ हजार रुपए का सामान चोरी हो गया है। उनकी शिकायत पर कोतवाली थाने में अपराध क्रमांक 416/2025 धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

    जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने संदेही चुडामणी उर्फ नानू बरेठ और एक किशोर को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ ज्योति बरेठ के सूने मकान में चोरी की थी। आरोपी चुडामणी उर्फ नानू बरेठ ने चोरी के बंटवारे में मिले एक गैस सिलेंडर, पंखा और तराजू का ठिकाना बताया। उसकी निशानदेही पर नाले किनारे झाड़ियों से यह सामान बरामद किया गया। आरोपी चुडामणी उर्फ नानू पिता गोरे लाल बरेठ उम्र 20 वर्ष निवासी चांदनी चौक धोबीपारा रायगढ़ को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जबकि विधि से संघर्षरत किशोर को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया, दो आरोपी फरार है, जिनकी पतासाजी की जा रही है ।

  • रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का एलान : रेलवे का दिवाली-छठ बंपर गिफ्ट पैकेज, यात्रियों के लिए 12,000 स्पेशल ट्रेनें, पटना-पूरनिया वंदे भारत, 4 अमृत भारत एक्सप्रेस सहित कई नई सुविधाएँ, बुद्ध सर्किट ट्रेन की सौगात.

    रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का एलान : रेलवे का दिवाली-छठ बंपर गिफ्ट पैकेज, यात्रियों के लिए 12,000 स्पेशल ट्रेनें, पटना-पूरनिया वंदे भारत, 4 अमृत भारत एक्सप्रेस सहित कई नई सुविधाएँ, बुद्ध सर्किट ट्रेन की सौगात.

    दीपावली एवं छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेल ने 12 हजार से अधिक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में प्रेस से बातचीत करते हुए कहा है कि बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, सांसद डॉ. संजय जायसवाल एवं केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और सांसद संजय कुमार झा से चर्चा के बाद यह तय किया गया है कि आगामी दिपावली और छठ दो बड़े त्योहारों पर लोगों के लिए विशेष व्यवस्था की जाए। साथ ही ये भी ध्यान रखा जाए  कि हमारे यात्रियों को रिटर्न जर्नी में भी सुविधा हो। वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा के बाद तय हुआ कि आगामी दीपावली और छठ के लिए 12 हजार स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएं। साथ ही साथ यह भी ध्यान रखा जाए और हमारे यात्रियों को रिटर्न जर्नी में सुविधा मिले।

    उन्होंने कहा कि जो यात्री 13 से 26 अक्टूबर के बीच में ऑनवार्ड जर्नी करेंगे और 17 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच में रिटर्न यात्रा करेंगे, उन्हें रिटर्न जर्नी पर 20% डिस्काउंट की  सुविधा का लाभ मिलेगा। यह प्रयोग इस फेस्टिवल सीजन में किया जाएगा। इससे बहुत लोगों को फायदा मिलेगा। इसके अलावा चार अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें- गया जी से दिल्ली, सहरसा से अमृतसर, छपरा से दिल्ली और मुजफ्फरपुर से हैदराबाद शुरू की जाएंगी। इसके अलावा भगवान बुद्ध के विशेष स्थानों को जोड़ते हुए और हमारे मिडिल क्लास परिवारों के लिए एक नई सर्किट गाड़ी चालू होगी, जो कि वैशाली, हाजीपुर, सोनपुर, पटना, राजगीर, गया जी, कोडरमा इस पूरे सर्किट को कवर करेगी।

    इसके अलावा, बक्सर से लखीसराय रेल खंड को चार लाइनों वाला किया जाएगा जिससे कि ज्यादा से ज्यादा गाड़ियां चल सकें। पटना के चारों ओर रिंग रेलवे की व्यवस्था की जाएगी। सुल्तानगंज और देवघर को जोड़ा जाएगा। पटना से अयोध्या के लिए नई गाड़ी चलाई जाएगी। लौकहा बाजार में वाशिंग पिट की व्यवस्था और बिहार में कई नए रोड ओवरब्रिज मंजूर हुए हैं, उन पर भी काम किया जाएगा। इस कार्यक्रम में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल और सांसद संजय झा ने बिहार के लिए अधिक परियोजनाओं की स्वीकृति एवं अमृत भारत तथा वंदे भारत सहित कई नई ट्रेनों के संचालन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।