मुख्यमंत्री आईएफएस एसोसिएशन के दीपावली मिलन कार्यक्रम में हुए शामिल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर स्थित राजीव स्मृति वन में आयोजित आईएफएस एसोसिएशन के दीपावली मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत तीन वर्षों में वन विभाग की शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और लोगों तक उनके लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही है, जो कि सराहनीय है। इस तारतम्य में उन्होंने छत्तीसगढ़ के चार चिन्हारी नरवा गरवा घुरवा बाड़ी का भी उल्लेख करते हुए बताया कि इसे दूरस्थ अंचल में निवासरत वनवासियों को भी जोड़कर आगे बढाया जा रहा है जिसमें…

Read More

विश्वस्तरीय शिक्षण संस्थान की स्थापना नया रायपुर के 20 एकड़ क्षेत्र में होगी, मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट विद्यालय सोसाइटी के सामान्य सभा की प्रथम बैठक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, राज्य शासन के निर्णय अनुसार नवा रायपुर में विश्वस्तरीय शिक्षण संस्थान की स्थापना 20 एकड़ क्षेत्र में की जाएगी। स्कूल भवन का निर्माण नवा रायपुर विकास प्राधिकरण (एनआरडीए) द्वारा कराया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में विश्वस्तरीय शिक्षण संस्थान की स्थापना के संबंध में गठित छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट विद्यालय सोसाइटी की सामान्य सभा की प्रथम बैठक मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित की गई। स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला ने बताया कि राज्य शासन की अनुमति से समिति का पंजयीन कराया गया…

Read More

परिवार परामर्श केन्द्र सिटी कोतवाली जशपुर में प्रकरणों में अपसी समझौते से निपट रहे मामले, 4 में से 3 प्रकरण में हुआ समझौता 1 को न्यायालय जाने की मिली सलाह

परामर्श केन्द्र की हुई बैठक, कुल 15 प्रकरणों में 4 प्रकरण में दोनो पक्ष हुए उपस्थित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. परिवार परामर्श केन्द्र सिटी कोतवाली जशपुर में सदस्य व काउन्सलर की उपस्थिति में बैठक आयोजित कर 3 प्रकरणों में आपसी समझौता कराया गया, एवं 1 प्रकरण में न्यायालय जाने की सलाह दी गई। जिला मुख्यालय जशपुर स्थित परिवार परामर्श केन्द्र सिटी कोतवाली जशपुर में 15 प्रकरणों की सुनवाई के लिए सदस्य काउन्सलर की उपस्थिति में बैठक आयोजित कर सुनवाई की गई जिसमें 4 प्रकरणों के दोनों पक्ष उपस्थित होने पर…

Read More

देश के सुप्रसिद्ध कथाकार नीलेश मिश्रा की कहानियों के किरदारों से जुड़े श्रोता हुए मंत्रमुग्ध

बस्तर आर्ट गैलरी में जुटी लोगों की भीड़, नीलेश मिश्रा की कहानियों से युवाओं ने ली प्रेरणा हम सबसे कहानियां जुड़ी, कहानियां हमें जोड़ती है : नीलेश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, देश के सुप्रसिद्ध कथाकार, गीतकार नीलेश मिश्रा ने सोमवार को बस्तर आर्ट गैलरी में अपनी कहानियों से लोगों को जोड़ा। जिला प्रशासन के इस आयोजन में बड़ी संख्या में भीड़ जुटी, जिसमें युवा, बच्चे एवं बुजुर्ग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस आयोजन से लोगों का उत्साह देखते ही बना। उल्लेखनीय है कि बस्तर वासियों के हित में…

Read More

मुख्यमंत्री ने स्कॉउट्स गाइड्स के ‘तारुण्य वार्ता‘ कार्यक्रम का किया शुभारंभ

किशोर बालक-बालिकाओं के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए संचलित होगा कार्यक्रम समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम अपने निवास कार्यालय में भारत स्कॉउट्स एवं गाइड्स और यूनीसेफ के सहयोग से 10 से 25 आयु वर्ग के बालक-बालिका के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए संचलित होने वाले ‘तारुण्य वार्ता‘ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने इस अवसर पर कार्यक्रम की पुस्तिका का विमोचन और लोगो को लांच भी किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्कॉउट गाइड की राज्य आयुक्त (रेंजर) श्रीमती सीमा वर्मा को वारंट भी…

Read More

मुख्यमंत्री 23 नवम्बर को राजनांदगांव जिले के चिटफण्ड कंपनियों के निवेशकों को 2 करोड़ 36 लाख रूपए की राशि वापस करेंगे

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 23 नवम्बर को अपने निवास कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित कार्यक्रम में पूर्वान्ह 11 बजे राजनांदगांव जिले के चिटफंड कंपनियों के निवेशकों को 2 करोड़ 36 लाख की राशि वापस करेंगे। यह राशि चिटफंड कंपनियों के कुर्क की गई संपत्ति की नीलामी से प्राप्त की गई है। गौरतलब है कि राजनांदगांव के कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन में चिटफंड कंपनियों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई तेज कर दी गई है। पटवारियों के माध्यम से चिटफंड कंपनियों की संपत्ति का…

Read More

छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी संघ द्वारा हड़ताल समाप्त, वन मंत्री श्री अकबर तथा सहकारिता मंत्री श्री टेकाम से संघ ने चर्चा कर हड़ताल की समाप्त

सहकारी समितियों को धान उपार्जन में हुए नुकसान से बचाने के लिए एकमुश्त क्षतिपूर्ति सहायता राशि प्रदान करने हेतु 250 करोड़ रूपए का प्रावधान समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, वन तथा विधि-विधायी मंत्री मोहम्मद अकबर और सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम से आज हुई चर्चा के उपरांत छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी संघ द्वारा हड़ताल समाप्त कर दिया गया है। इस दौरान मंत्री द्वय द्वारा बताया गया कि राज्य सरकार ने सहकारी समितियों की मांगों को ध्यान में रखते हुए आज मंत्रि-परिषद की बैठक में अहम निर्णय लिया है। इसके तहत…

Read More

मंत्री डॉ. डहरिया की अनुशंसा पर गनोद में बनेगा पशु चिकित्सालय भवन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, नगरीय प्रशासन तथा विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया की अनुशंसा पर आरंग विकासखण्ड के ग्राम पंचायत गनोद में पशु चिकित्सालय भवन निर्माण  हेतु 11 लाख 69 हजार रुपये  स्वीकृति किए गए हैं, जिसका आज श्री कोमल सिंह साहू व भुनेश्वरी डागेश्वर सरपंच ग्राम पंचायत गनोद के आतिथ्य में भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से  डोमन लाल साहू उपसरपंच, पार्वती निषाद, रुपाली निषाद, पिंकी तारक, कृष्ण कुमार निर्मलकर, दुलेश कुमार गिलहरे, अनुज कुमार भट्ट , कलीराम साहू, संतोष तारक, सालिक राम तारक,…

Read More

बस्तर और सरगुजा अंचल के जिला अस्पतालों में भी अब निःशुल्क कीमोथेरेपी सुविधा, चरणबद्ध रूप से प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों में शुरू होगी सुविधा

यह सुविधा वाले प्रदेश के 17 में से 8 अस्पताल इन दोनों संभागों के पिछले डेढ़ वर्षों में 820 मरीजों की कीमोथेरेपी, 2809 लोगों में कैंसर की जांच कोरोना काल में जब परिवहन सुविधाएं बंद थीं तो स्थानीय स्तर पर मौजूद इस सुविधा ने कैंसर के मरीजों को दी थी बड़ी राहत समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. प्रदेश के 17 जिला अस्पतालों में कीमोथेरेपी की सुविधा विकसित कर ली गई है। डे-केयर कीमोथेरेपी (Day-Care Chemotherapy) की सुविधा वाले इन 17 अस्पतालों में से आठ बस्तर और सरगुजा जैसे दूरस्थ अंचल में…

Read More

कोविड टीकाकरण कार्यक्रम कलेक्टर ने की ‘हर घर दस्तक अभियान‘ की समीक्षा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, कलेक्टर सौरभ कुमार ने आज यहां कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में कोविड-19 टीकाकरण के संबंध में जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक लेकर ‘हर घर दस्तक अभियान‘ की समीक्षा की। कलेक्टर ने केन्द्र एवं राज्य शासन द्वारा संचालित कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम की विकासखंडवार समीक्षा की। उन्होंने टीकाकरण कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए तथा छूटे हुए सभी हितग्राहियों को टीका लगाने हेतु प्रेरित करने को कहा। उन्होंने इसके लिए तय निर्धारित लक्ष्य की रणनीति बनाकर पूरा करने को कहा। इस अवसर पर नगर निगम…

Read More