Author: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)

  • डायल-112 बनी फरिश्ता : जहरीले सर्प के डसते ही मचा हड़कंप, मौत को दी मात ! पुलिस की फुर्ती से बची सर्पदंश पीड़ित की जान.

    डायल-112 बनी फरिश्ता : जहरीले सर्प के डसते ही मचा हड़कंप, मौत को दी मात ! पुलिस की फुर्ती से बची सर्पदंश पीड़ित की जान.

    छत्तीसगढ़ पुलिस की डायल-112 आपातकालीन सेवा ने एक बार फिर अपनी तत्परता एवं संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सर्पदंश से पीड़ित एक ग्रामीण को समय पर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाकर उपचार उपलब्ध कराया।

    दिनांक 22 जून 2026 को डायल-112 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना एड़का क्षेत्रांतर्गत ग्राम बड़ागांव में एक व्यक्ति को सर्प ने काट लिया है। सूचना मिलते ही डायल-112 इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल (ERV) टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई और लगभग 28 किलोमीटर की दूरी तय कर मौके पर पहुंची।

    पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए सर्पदंश पीड़ित को सुरक्षित रूप से वाहन में बैठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किसकोड़ो पहुंचाया, जहां उसे तत्काल उपचार हेतु भर्ती कराया गया। समय पर पुलिस सहायता एवं चिकित्सा सुविधा मिलने से पीड़ित को आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जा सका और उसकी स्थिति सुरक्षित रही।

  • धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला गरमाया, एक पोस्ट से मचा बवाल ! धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को किया गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल.

    धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला गरमाया, एक पोस्ट से मचा बवाल ! धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को किया गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल.

    थाना भरण्डा में अपराध क्रमांक 07/2026, धारा 299, 3(5) बीएनएस के तहत किसी वर्ग अथवा समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करने एवं धार्मिक मान्यताओं के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करने संबंधी प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था। प्रकरण की विवेचना के दौरान दो आरोपियों की संलिप्तता पाए जाने पर दिनांक 22 जून 2026 को उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया।

    1. दीपक ठाकुर, पिता महेन्द्र सिंह ठाकुर, उम्र 43 वर्ष, निवासी ग्राम सोनाबल, जिला कोंडागांव.

    2. भुनेश्वरी ठाकुर, पति दीपक ठाकुर, उम्र 37 वर्ष, निवासी ग्राम सोनाबल, जिला कोंडागांव.

  • रायपुर में अवैध निर्माण पर बड़ा एक्शन: सेंट पॉल स्कूल परिसर में बिना अनुमति निर्माण ध्वस्त, प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई से हड़कंप

    रायपुर में अवैध निर्माण पर बड़ा एक्शन: सेंट पॉल स्कूल परिसर में बिना अनुमति निर्माण ध्वस्त, प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई से हड़कंप

    जिले में अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई

    सेंट पॉल स्कूल परिसर में बिना अनुमति के अवैध निर्माण पर हुई कार्रवाई

    रायपुर : जिला प्रशासन रायपुर द्वारा जिले में अवैध अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण के खिलाफ निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में अवैध निर्माण की शिकायत मिलने पर आज सेंट पॉल स्कूल परिसर में बिना अनुमति के हो रहे निर्माण पर कार्यवाही की गई। यह कार्यवाही जिले के राजस्व विभाग, नगर निगम रायपुर एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

    गौरतलब है कि नगर निगम रायपुर के जोन क्रमांक 4 द्वारा सेंट पॉल स्कूल परिसर में अवैध निर्माण की शिकायत मिलने पर नगर निगम रायपुर द्वारा दिनांक 21 फरवरी 2026 को निर्माणकर्ता को प्रथम नोटिस दिया गया, तत्पश्चात् 24 मार्च 2026 को द्वितीय नोटिस जारी किया गया एवं पुनः 2 अप्रैल 2026 को तृतीय नोटिस दिया गया जिसमें निर्माण कार्य बंद करने एवं अतिरिक्त निर्माण को हटाने हेतु आदेशित किया गया। 3 नोटिस जारी करने के बाद भी निर्माणकर्ता द्वारा निर्माण कार्य बंद नहीं करने एवं प्रस्तुत जवाब समाधानकारक नहीं होने पर उन्हें निर्माण कार्य बंद कर अतिरिक्त निर्माण हटाने हेतु 06 मई 2026 एवं 01 जून 2026 कोे दो स्मरण पत्र जारी किया गया। जिसके बाद निर्माण कार्य नहीं रोके जाने पर आज यह कार्यवाही की गई।

    इस कार्यवाही में अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान सिंह राठौर, एसडीएम श्री नंदकुमार चौबे, तहसीलदार श्री राममूर्ति दीवान एवं जोन कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी सहित पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन की टीम उपस्थित थी।

  • रेत तस्करी का भंडाफोड़: नगर सैनिक से मारपीट कर वाहन छुड़ाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, फरार आरोपियों का पता तलाश जारी

    रेत तस्करी का भंडाफोड़: नगर सैनिक से मारपीट कर वाहन छुड़ाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, फरार आरोपियों का पता तलाश जारी

    डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन मे साइबर सेल एवं थाना गांधीनगर पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही।

    केद्रीय उड़नदस्ता टीम (खनिज शाखा) रायपुर के नगर सैनिक द्वारा रेत से भरे वाहन को अभिरक्षा मे ले जाने के दौरान रेत तस्करो द्वारा कारित की गई थी घटना।

    आरोपियों के कब्जे से रेत तस्करी मे प्रयुक्त वाहन किया गया जप्त।

    आपराधिक गतिविधियों मे संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध पुलिस टीम को सख़्ती से कार्यवाही किये जाने के दिए गए थे दिशा निर्देश।

    मामले मे शामिल अन्य आरोपी फरार है, फरार आरोपियों का पता तलाश जारी, अन्य आरोपी भी जल्द होंगे गिरफ्तार।

    अम्बिकापुर : प्रार्थी तारकेश्वर वर्मा साकिन ग्राम महोदी तिल्दा खरोरा रायपुर ग्रामीण द्वारा दिनांक 23/06/26 को थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी नगर सैनिक के पद पर खनिज शाखा रायपुर में कार्यरत है कि दिनांक 22/06/26 को केन्द्रिय उडनदस्ता की टीम के साथ जांच हेतु सरगुजा संभाग आया था, जांच के दौरान उच्च अधिकारियो के निर्देश पर रेत से भरे वाहन को अभिरक्षार्थ हेतु कलेक्ट्रट परिसर अंबिकापुर ले के जा रहा था वाहन को ले जाते वक्त वाहन चालक सोनू टोप्पो ने वाहन मालिक का नाम लडडन खान बताकर प्रार्थी को धमकी दिया गया था, उपरोक्त रेत से भरे वाहन के गाधी चौक सिग्नल पहुंचने पर वाहन मालिक लडडन खान भी मौक़े पर आ गया और गाडी को रुकवाकर सभी मिलकर प्रार्थी को गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे एवं प्रार्थी की वर्दी फाड़ने की कोशिश करने लगे तथा प्रार्थी को गाडी से उतार कर पीछे से पकड़ लिये और वाहन चालक खनिज मय वाहन को लेकर फरार हो गया, मामले मे प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर मे अपराध क्रमांक 386/26 धारा 191(2), 221, 121(1),132, 296, 351(3) बी. एन. एस. का अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया।

    मामले को संज्ञान में लेकर डीआईजी एवं एसएसपी श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा थाना गांधीनगर एवं साइबर सेल पुलिस टीम को मामले में त्वरित कार्यवाही कर रेत तस्करो को शीघ्र गिरफ्तार किए जाने के दिशा निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम में थाना गांधीनगर एवं साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा मामले मे सख़्ती से कार्यवाही करते हुए प्रकरण के आरोपियों का पता तलाश कर घेराबंदी की गई संयुक्त टीम के सतत प्रयास से 24 घंटे के भीतर मामले मे 02 आरोपियों को प्रकरण के हिरासत के लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपियों द्वारा अपना नाम (01) सोनू टोप्पो आत्मज धनसिंह टोप्पो उम्र 19 वर्ष (02) धनसिंह टोप्पो आत्मज रामजी टोप्पो उम्र 35 वर्ष दोनों साकिन सिलफिली पहाड़गाँव थाना जयनगर जिला सूरजपुर का होना बताये, आरोपियों से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर प्रार्थी के साथ उक्त घटना कारित कर रेत तस्करी मे प्रयुक्त वाहन को छुड़ा कर ले जाना स्वीकार किया गया, आरोपियों द्वारा घटना कारित किया जाना स्वीकार किये जाने एवं आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है। आरोपियों के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त वाहन जप्त किया गया है, मामले मे शामिल अन्य आरोपी घटना दिनांक से फरार है, फरार आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा है, फरार आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायगा।

    सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, उप निरीक्षक दिलीप दुबे, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक विकास सिन्हा, आरक्षक रमन मण्डल, राहुल सिंह, अमन पुरी, मनीष सिंह, सैनिक अनिल साहू सक्रिय रहे।

  • रंजिश ने ली जान: लकड़ी के गेंड़ा और फाड़ी से हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच तेज

    रंजिश ने ली जान: लकड़ी के गेंड़ा और फाड़ी से हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच तेज

    डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन मे थाना बतौली पुलिस टीम की मामले मे त्वरित कार्यवाही।

    घर पड़ोस मे शराब पिने से रोकने टोकने पर नाराज होकर लकड़ी के गेड़ा एवं लकड़ी के फाड़ी से मृतक को गंभीर चोट कारित कर की गई थी हत्या।

    पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल से लकड़ी का गेड़ा एवं लकड़ी का फाड़ी, मृतक का मोबाइल एवं टांगी किया गया जप्त।

    अम्बिकापुर : प्रार्थी बिन्द्रा राम आत्मज स्व० भगवन राम उम्र 60 वर्ष साकिन पोकसरी थाना बतौली का थाना बतौली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनोंक 19/06/26 को ग्राम पोकसरी थाना बतौली का जानचंद प्रार्थी के छोटे भाई संतलाल के घर पड़ोस में शराब पी रहा था तब संतलाल उसको टोंका था उसी बात से संतलाल का जानचंद से झगड़ा विवाद हुआ था कि रात्रि दिनॉक 21/06/26 के रात करीब 00.30 बजे मोटरसायकल से जानचंद और सुखऊ, संतलाल को मारपीट करने की नीयत से खोजने संतलाल के घर आये थे और जान से मारकर रहेंगे कहते हुए गाली गलौज कर रहे थे जिसे आस पास के लोग देखे सुने थे, सुबह प्रार्थी को सूचना मिला कि संतलाल का शव ग्राम पोकसरी बंधवाटिकरा के बंधवा गुड़ी स्थल के पास पड़ा है तब प्रार्थी सूचना पाकर मौके पर जाकर देखा कि संतलाल मृत हालत मे पड़ा हुआ था। संतलाल के सिर, चेहरा, कंधा, पीठ में चोंट का निशान था और खून निकला हुआ था। वहीं पास में लकड़ी का गेंड़ा, लकड़ी फाड़ी, तथा कुछ दूर में मृतक संतलाल का मोबाईल व टांगी पड़ा था, घटना दिवस रात्रि में जानचंद और सुखऊ एक राय होकर जान से मारने की नीयत से संतलाल को खोज रहे थे इसीलिए प्रार्थी को पूर्ण अशंका है कि ग्राम पोकसरी निवासी जानचंद के साथ हुए विवाद झगड़ा के रंजिश पर से जानचंद व सुखऊ द्वारा हत्या करने की नीयत से प्रार्थी के भाई संतलाल को लकड़ी के गेंड़ा तथा लकड़ी के फाड़ी से मारपीट कर हत्या किया गया है, मामले मे प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बतौली मे अपराध क्रमांक 70/26 धारा 103(1), 332 (क), 3(5), बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    ⏩ मामले को संज्ञान में लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के द्वारा थाना बतौली पुलिस टीम को मामले में त्वरित कार्यवाही कर मामले के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किए जाने की दिशा निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम मे दौरान विवेचना थाना बतौली पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर मौक़े से लकड़ी का गेंड़ा, लकड़ी फाड़ी, तथा कुछ दूर में मृतक संतलाल का मोबाईल व टांगी जप्त किया गया, मामले मे प्रार्थी एवं गवाहों का विस्तृत कथन लेखबद्ध कर शव पंचनामा कार्यवाही कर मृतक के शव का पी०एम० करवाया गया। पी०एम० रिपोर्ट में डॉ साहब द्वारा मृतक की मृत्यु हत्यात्मक प्रवृति का होना लेख किया गया है, इस दौरान पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपिया का पता तलाश किया जा रहा था, पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले के आरोपियों को पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपियों द्वारा अपना नाम (01) जानचंद पिता रघन सिंह उम्र 23 वर्ष (02) सुखऊ राम पिता महावीर उम्र 24 वर्ष दोनों साकिन ग्राम पोकसरी थाना बतौली का होना बताये, आरोपियों से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर हत्या की घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपीगणों के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।

    ⏩ सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी बतौली निरीक्षक विवेक सेंगर, उपनिरीक्षक आभाष मिंज, प्रशिक्षु उप निरीक्षक शिव कुमार ध्रुव, प्रधान आरक्षक अनूप कुजूर, महिला आरक्षक मेरी क्लोरेट, आरक्षक राजेश खलखो, राकेश एक्का, जितेंद्र सिंह, भगलू पैकरा, संतोष बरवा, नितेश पाठक, रवि सिंह,विजय सिंह, अशोक खेश, सैनिक सलीम, बजरंग, आसान सक्रिय रहे।

  • ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्त एक्शन: दो वाहन चालक गिरफ्तार, कोर्ट ने लगाया 20,000 रुपये का भारी जुर्माना, यातायात विभाग की बड़ी कार्रवाई

    ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्त एक्शन: दो वाहन चालक गिरफ्तार, कोर्ट ने लगाया 20,000 रुपये का भारी जुर्माना, यातायात विभाग की बड़ी कार्रवाई

    ड्रंक एंड ड्राइव के 02 मामले में पिकप वाहन चालक एवं मोटरसायकल चालक को 20000/- रुपये के अर्थदंड से किया गया दण्डित

    यातायात शाखा द्वारा मामले मे वाहन चालको के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।

    पिकप वाहन चालक एवं मोटरसायकल चालक द्वारा शराब का सेवन कर वाहन चलाने पर की गई कार्यवाही।

    अम्बिकापुर : सडक दुर्घटनाओ मे कमी लाने की दिशा में डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन मे पुलिस टीम द्वारा यातायात नियमो के अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम मे थाना यातायात शाखा पुलिस टीम द्वारा दौरान चेकिंग मोटरसायकल क्रमांक सीजी/16/सीटी/0488 के वाहन चालक को रोककर पूछताछ किया गया, जो चालक द्वारा अपना नाम दीपेश यादव आत्मज रामकिशुन राम उम्र 20 वर्ष साकिन सिरसी भैयाथान जिला सूरजपुर का होना बताया जो वाहन चालक को मौक़े पर शराब के नशे मे धुत्त होना पाया गया, मोटरसायकल चालक को ब्रेथ एनालाइजर से चेक करने पर शराब के नशे मे धुत्त होना पाया गया, दूसरे प्रकरण मे पुलिस टीम द्वारा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग दौरान पिकप क्रमांक सीजी/14/एमजी /6216 के वाहन चालक को रोककर पूछताछ किया गया, जो चालक द्वारा अपना नाम प्रभात कुमार दास आत्मज बसंत दास उम्र 26 वर्ष साकिन बकडोल थाना बगीचा जिला जशपुर का होना बताया जो वाहन चालक को मौक़े पर शराब के नशे मे धुत्त होना पाया गया, पिकप चालक को ब्रेथ एनालाइजर से चेक करने पर शराब के नशे मे धुत्त होना पाया गया। मोटरसायकल एवं पिकप चालक द्वारा शराब के नशे मे वाहन चलाना पाये जाने पर अनावेदक वाहन चालको के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर मामला माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, माननीय न्यायालय द्वारा उपरोक्त सभी प्रकरण मे वाहन चालको को 10000/- रुपये प्रत्येक के अर्थदंड कुल 20000/-रुपये के अर्थदंड से दण्डित किया गया हैं।

    सम्पूर्ण कार्यवाही मे यातायात शाखा प्रभारी उप निरीक्षक विजय कैवर्त, एवं अधिकारी कर्मचारी सक्रिय रहे।

  • यातायात पुलिस का अभियान : हाईवे पर नशे में ड्राइविंग में पाँच चालकों पर गिरी गाज, शराब पीकर दौड़ा रहे थे भारी वाहन, पुलिस ने मौके पर पकड़ा, न्यायालय में लगा ₹10-10 हजार का अर्थदंड.

    यातायात पुलिस का अभियान : हाईवे पर नशे में ड्राइविंग में पाँच चालकों पर गिरी गाज, शराब पीकर दौड़ा रहे थे भारी वाहन, पुलिस ने मौके पर पकड़ा, न्यायालय में लगा ₹10-10 हजार का अर्थदंड.

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन एवं डीएसपी यातायात श्री उत्तम प्रताप सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख चौक-चौराहों एवं राष्ट्रीय राजमार्गों पर नियमित रूप से ब्रीथ एनालाइजर के माध्यम से वाहन चालकों की जांच की जा रही है। इसी क्रम में रविवार को गोगा राइस मिल के पास सारंगढ़ रोड ओडिशा हाईवे पर विशेष जांच अभियान चलाया गया, जिसमें भारी वाहन चालकों की जांच के दौरान पांच चालक शराब सेवन कर वाहन चलाते पाए गए।

    यातायात पुलिस द्वारा सभी चालकों के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत इस्तगासा तैयार कर सोमवार 22 जून को न्यायिक मजिस्ट्रेट रायगढ़ के न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां सभी पांच वाहन चालकों को ₹10,000-₹10,000 के अर्थदंड से दंडित किया गया।

    उल्लेखनीय है कि धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत शराब अथवा नशीले पदार्थ के प्रभाव में वाहन चलाने पर पहली बार अपराध सिद्ध होने पर छह माह तक का कारावास अथवा ₹10,000 तक का जुर्माना अथवा दोनों से दंडित किए जाने का प्रावधान है। तीन वर्ष के भीतर पुनरावृत्ति होने पर दो वर्ष तक का कारावास अथवा ₹15,000 तक के जुर्माने का प्रावधान है। इसके अतिरिक्त ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित या निरस्त किया जा सकता है तथा दुर्घटना की स्थिति में भारतीय न्याय संहिता की अन्य धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं।

  • प्रतापपुर में सनसनी: डायल 112 आरक्षक-चालक से मारपीट और ट्रक आगजनी के मामले में 10 आरोपी दबोचे गए, इलाके में हड़कंप

    प्रतापपुर में सनसनी: डायल 112 आरक्षक-चालक से मारपीट और ट्रक आगजनी के मामले में 10 आरोपी दबोचे गए, इलाके में हड़कंप

    डॉयल 112 के आरक्षक व चालक पर हमला करने वाले 8 आरोपियों को थाना प्रतापपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

    डायल 112 की टीम पहली बार 2 घायलों को अस्पताल पहुंचा पुनः 2 घायलों को लेने पहुंची थी इसी दौरान आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम।

    ट्रक आगजनी मामले में भी 2 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी।

    सूरजपुर : डायल 112 में तैनात आरक्षक निशांत टोप्पो ने थाना प्रतापपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 19.06.2026 को डॉयल 112 में तैनात था इसी दौरान रात्रि 11 बजे रायपुर पीएफटी कॉल सेंटर से पाईंट आया कि ग्राम खजुरी सेमरसोत मेन रोड़ में एक्सीडेंट हो गया है जिसमें 4 व्यक्ति घायल अवस्था में पड़े है तब यह 112 आपात कालीन वाहन को लेकर मौके पर पहुंचे जहां 4 व्यक्ति रोड़ किनारे खड़े ट्रक में स्वयं के मोटर सायकल चलाकर ट्रक के पीछे में एक्सीडेंट हुए थे जिनमें 2 लोगों को डायल 112 वाहन के माध्यम से अस्पताल प्रतापपुर पहुंचाकर पुनः घटना स्थल ग्राम खजुरी रामपुर मेन रोड़ में दोनों घायलों को लेने पहुंचे उसी दौरान 8 लोगों के द्वारा एक राय होकर वाहन को रोककर घेर लिए और हल्ला कर जल्दी क्यों नहीं आए बोले तब उन्हें 2 लोगों को पहले अस्पताल पहुंचा चुका हॅू दूसरी बार लेने आया हॅू बताने पर मुझे और चालक को शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर एक राय होकर मारपीट किए। डॉयल 112 के आरक्षक निशांत टोप्पो की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 180/26 धारा 296, 115(2), 221, 132, 121(1), 191(2), 190 बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

           डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने एमरजेंसी सेवा में तैनात आरक्षक व चालक पर हमला कर मारपीट करने वाले आरोपियों की धरपकड़ करने के निर्देश दिए। थाना प्रतापपुर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी (1) मुकेश पैंकरा पिता मोहरलाल उम्र 23 वर्ष (2) प्रकाश पैंकरा उर्फ जीरा पिता महेन्द्र उम्र 19 वर्ष (3) करमसाय पैंकरा पिता गणेश उम्र 21 वर्ष (4) नरेश पैंकरा पिता धरमकुमार उम्र 27 वर्ष (5) शिवसागर पैंकरा पिता प्रेमसाय उम्र 30 वर्ष (6) अभय पैंकरा पिता संतोष उम्र 20 वर्ष (7) पारसनाथ पैंकरा पिता प्रेमसाय उम 32 वर्ष (8) रामकेवल पैंकरा पिता रामबली उम्र 26 वर्ष सभी निवासी ग्राम बैकोना थाना प्रतापपुर को पकड़ा गया। कार्यपालिक दण्डाअधिकारी प्रतापपुर के समक्ष प्रार्थी के द्वारा आरोपियों की पहचान उपरान्त 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

           वहीं ट्रक में आगजनी करने के मामले में थाना प्रतापपुर में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 181/2026 धारा 324(5) बीएनएस के प्रकरण में आरोपी मुकश्ेा उर्फ सीजय पैंकरा पिता मोहरलाल पैंकरा उम्र 23 वर्ष व दिपेश पैंकरा पिता देवधारी उम्र 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रतापपुर नरेन्द्र सिंह, पीएसआई सम्पत कुमार व विकास गजेन्द्र, एएसआई विरेन्द्र यादव, राजेश यादव, बजरंगी लाल चौहान, प्रधान आरक्षक योगेन्द्र भगत, रविशंकर चौबे, अलबिनुस तिर्की, विनोद परीड़ा, आरक्षक भीमेश आर्मो, राजकुमार पासवान, राजेश तिवारी, प्रकाश साहू, अपील चौधरी व निरंजन एक्का सक्रिय रहे।

  • अंधे कत्ल का सनसनीखेज खुलासा: बोरी में मिली लाश की गुत्थी सुलझी, बेटे समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, पूरे इलाके में दहशत

    अंधे कत्ल का सनसनीखेज खुलासा: बोरी में मिली लाश की गुत्थी सुलझी, बेटे समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, पूरे इलाके में दहशत

    अंधे कत्ल का खुलासा कर थाना रामानुजनगर पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार।

    तिवरागुड़ी-सरनापारा में बोरी में मिली थी अज्ञात व्यक्ति की लाश।

    सूरजपुर : दिनांक 12.06.2026 को सूचक भेजन राम निवासी ग्राम तिवरागुडी ने थाना रामानुजनगर में सूचना दिया कि ग्राम तिवरागुडी सरनापारा में किसी अज्ञात व्यक्ति का शव बोरी में भरकर फेंका गया है। सूचना पर पुलिस फौरन ग्राम तिवरागुडी सरनापारा पहुंच कर मर्ग पंचनामा कार्यवाही किया। अज्ञात मृतक पुरुष उम्र करीब 30-35 वर्ष जिसके हाथ में कडा व शरीर पर काला टी शर्ट एवं काला लोवर पहना, सिर में धारदार हथियार से मारने का चोट का निशान है, जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा हत्या कर शव को फेंका गया है। मर्ग कायमी उपरांत अपराध क्रमांक 179/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

           मामले की सूचना पर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने अज्ञात मृतक की पहचान करते हुए आरोपी की पतासाजी कर जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। थाना रामानुजनगर पुलिस के द्वारा विवेचना के दौरान अज्ञात मृतक की शिनाख्ती व आरोपी पतासाती हेतु सोशल मिडिया का सहारा लिया जिसके माध्यम से अज्ञात मृतक की शिनाख्ती ग्राम चिरमी परसापानी चौकी बचरा पोडी थाना बैकुण्ठपुर जिला कोरिया निवासी शिवप्रसाद के तौर पर हुई जिसकी बाद पुलिस उसके घर पहुंची।

           मृतक के घर/कमरा में जगह जगह पर खून के धब्बे दिखाई दे रहे है, जिस पर मृतक के लडका अमृत लाल को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि दिनांक 10.06.2026 को पिता शिवप्रसाद सिंह, चाचा देवकुमार एवं बाबा रमेश के साथ बैकुण्ठपुर पेशी गये थे, जहां से दोपहर में वापस घर आकर मेरी मां बीरा बाई से झगडा विवाद मारपीट कर रहे थे। जब बकरी चरा कर यह घर आया तो मॉ बताई कि तेरे पिता मेरे साथ झगडा विवाद मारपीट कर रहा था। तब इसे गुस्सा आया कि बार बार मां को मारपीट करता है और परेशान करके रखा है। गुस्से मंे अपने पिता को मारने का प्लान बनाया। पिता रात को करीब 7 बजे अपने कमरे में आकर सो रहे थे और किसी से फोन से बात कर रहे थे और रात मेें अपने कमरे मे सोउंगा बोलकर बात किए तब यह एक टांगी को लाकर रखा और अपने पिता का सोने का इंतजार करने लगा, पिता जब गहरे नींद में थे उसी दौरान लोढ़ा, टांगी से प्रहार कर उसकी हत्या कर दिया और उनके मोबाईल को बंद कर सीम निकाल कर रख लिया। सुबह अपनी मां को घटना के बारे में बताया, जिसके बाद दिनांक 11.06.2026 को सुबह अपने मौसा हरवंश सिंह को फोन कर घटना के बारे में बताया तब वह बोले कि रात होने पर आउंगा, उसके बाद लाश को हमारे घर तरफ तिवरागुडी में एक बडा बांध है उसमे फेंक देगें, तो किसी को पता नही चलेगा। मौसा रात में घर आये, मौसा का गाड़ी खराब होने के कारण मैं अपने पडोसी का मोटर सायकल को झूठ बोलकर मांगा, यह और मौसा रात्रि में लाश को बोरी में भरकर रस्सी से बांध कर मोटर सायकल में लोड कर अपने घर से कुडेली होते तिवरागुडी के लिये निकले, गाडी को मौसा चला रहे थे कि रास्ते में झरनापारा तरफ रोड पुरा कीचड कीचड था, जिसमें मोटर सायकल फंस गया जाने पर अपने दोस्त कौशल उईके को फोन करके बुलाया कि धान बीज लेकर मेरे मौसा हरवंश के साथ जा रहे थे कि झरनापारा में हमारा गाडी खराब हो गया है, बोलने पर कौशल अपना मोटर सायकल लेकर वहां पहुंचा जिसे पिता को मारने एवं मोटर सायकल खराब होने के बारे में बताया लाश को फेंकने में सहयोग हेतु बोलने पर वह तैयार हो गया। कौशल मोटर सायकल चला रहा था उसके पीछ यह बैठा था इसके पीछे मौसा लाश को पकड़कर बैठकर तिवरागुड़ी पहुंचे और जहां बांध तरफ टार्च जलने का रौशनी देखकर डर से पिवरी बांध रोड में तिवरागुडी डांड में लाश को फेंककर चले गए। मॉ पिता के कमरे में जमीन में गिरे खून को गोबर से पोताई की है। मामले में दबिश देकर आरोपी हरवंश सिंह, कौशल व बीरा बाई को पकड़ा गया जिनके द्वारा भी जुर्म स्वीकार किया गया है। आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोढ़ा, टांगी, मृतक का मोबाईल, परिवहन में प्रयुक्त 3 मोटर सायकल जप्त कर आरोपी (1) अमृत लाल पिता स्व. शिव प्रसाद उम्र 18 वर्ष 29 दिन निवासी ग्राम चिरमी परसापानी चौकी बचरापोडी थाना बैकुण्ठपुर (2) हरवंष सिंह पिता जयनाथ सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम तिवरागुडी पण्डरीपानी थाना रामानुजनगर (3) कौषल सिंह उईके पिता मनबोध उईके उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम जटासेमर महुआपारा थाना बैकुण्ठपुर जिला कोरिया (4) बीरा बाई पति स्व. शिव प्रसाद उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम चिरमी परसापानी चौकी बचरा पोडी थाना बैकुण्ठपुर जिला कोरिया को गिरफ्तार किया है। कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन व एसडीओपी प्रेमनगर बेनार्ड कुजूर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रामानुजनगर राजेन्द्र साहू, एएसआई बिशुनदेव पैकरा, प्रधान आरक्षक हेमंत सोनवानी, हितेश्वर राजवाडे, आरक्षक दीपक यादव, परदेशी चंद्रा, युवराज यादव सक्रिय रहे।

  • छात्रावासों में बड़ा बदलाव: 1000 पोषण वाटिकाओं से बदलेगी बच्चों की सेहत, सरकार की नई योजना से व्यवस्था में हलचल

    छात्रावासों में बड़ा बदलाव: 1000 पोषण वाटिकाओं से बदलेगी बच्चों की सेहत, सरकार की नई योजना से व्यवस्था में हलचल

    आदिम जाति विकास विभाग की अनुकरणीय पहल: राज्य के 1000 आश्रम-छात्रावासों में विकसित होगी पोषण वाटिकाएं, बच्चों को मिलेंगे ताजे फल एवं सब्जियां

    मुख्यमंत्री की पहल पर इस वर्ष लगभग 2000 सीटों की वृद्धि

    प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने की विभागीय काम-काज की समीक्षा

    रायपुर : आदिम जाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने प्रदेश के छात्रावास-आश्रमों में शैक्षणिक सुविधाओं, पोषण और निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़े कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। प्रमुख सचिव श्री बोरा ने आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में छात्रावास-आश्रमों में सतत मॉनीटरिंग सुनिश्चित करने तथा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में श्री बोरा ने राज्य के 1000 आश्रम-छात्रावासों में पोषण वाटिकाएं विकसित करने के भी निर्देश दिए हैं।

    गौरतलब है कि प्रमुख सचिव श्री बोरा के मार्गदर्शन में राज्य के 1000 आश्रम-छात्रावासों में पोषण वाटिकाएं विकसित करने जा रहे हैं, ताकि यहां रहने वाले बच्चों को ताजे फल और सब्जियां मिल सकें। इन वाटिकाओं में आम, अमरूद, जामुन, पपीता, सीताफल और केला जैसे फलदार वृक्षों के साथ भिंडी, टमाटर, करेला, लौकी, आलू, प्याज और मुनगा जैसी सब्जियों के पौधे लगाए जाएंगे। इससे बच्चों को ताजे और पौष्टिक फल-सब्जियां उपलब्ध होंगी तथा परिसर को हरित और पर्यावरण अनुकूल बनाया जा सकेगा।

    बैठक में प्रमुख सचिव ने कहा कि विभागीय छात्रावास-आश्रम शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ हैं, इसलिए यहां अध्ययनरत बच्चों को सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने 16 जून से शुरू हुए नवीन शैक्षणिक सत्र की समीक्षा करते हुए छात्रावास-आश्रमों में आधार बेस उपस्थिति प्रणाली को सख्ती से लागू करने तथा सत्र प्रारंभ होने से पहले पाठ्य-पुस्तकें, गणवेश और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    प्रमुख सचिव श्री बोरा ने बैठक में बताया कि प्रदेश में वर्तमान में कुल 3357 छात्रावास-आश्रम संचालित है और यहां 1,98,371 स्वीकृत सीटें हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल और विभागीय मंत्री श्री नेताम के मार्गदर्शन में इस वर्ष लगभग 2000 सीटों की वृद्धि की है।

    प्रमुख सचिव ने वर्ष 2025-26 में स्वीकृत छात्रावास-आश्रम भवन निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की। अधिकारियों ने जानकारी दी कि कुल 254 स्वीकृत कार्यों में से 191 कार्य निर्माणाधीन हैं तथा 45 कार्य अप्रारंभ हैं। इस प्रकार पूर्ण कार्यों का प्रतिशत 27 प्रतिशत रहा। समीक्षा के दौरान जिलावार प्रगति दर्ज करने, शीर्ष और न्यूनतम प्रदर्शन वाले जिलों की पहचान करने तथा सभी परियोजनाओं के लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार कर 31 जुलाई तक अधिकतम कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

    बैठक में मुख्य सचिव के टी.एल. में लंबित प्रकरणों, वित्त विभाग में लंबित मामलों, संविधान के अनुच्छेद 275(1) के अंतर्गत वर्ष 2025-26 के स्वीकृत कार्यों की प्रगति और 2026-27 की प्रस्तावित कार्य योजना की भी समीक्षा की गई।

    बैठक में आयुक्त श्री डी.राहुल वेंकट, संचालक, आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान श्रीमती हिना अनिमेष नेताम, प्रबंध संचालक, अत्यावसायी सहकारी वित एवं विकास निगम श्री जगदीश कुमार सोनकर, संयुक्त सचिव श्री बी.के.राजपूत एवं श्री अनुपम त्रिवेदी, अपर संचालक श्री संजय गौड़, वित्तीय सलाहकार श्री नीरज मिश्रा, उपायुक्त श्री एल.आर.कुर्रे, श्री विश्वनाथ रेडडी, श्रीमती मेनका चंद्राकर, कार्यपालन अभियंता श्री त्रिदीप चक्रवर्ती सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।