आसमान से आफत की आशंका! जशपुर में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों को दिए विशेष सतर्कता के निर्देश।

चक्रवाती सिस्टम ‘अरनब‘ को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया अलर्ट 28 व 29 अक्टूबर को भारी बारिश की चेतावनी, स्कूलों में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश जशपुर : मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती सिस्टम ‘अरनब‘ के प्रभाव से आगामी 03 दिवस मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।  इस संबंध में कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जशपुर द्वारा आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार चक्रवात के प्रभाव से 28 अक्टूबर 2026 को जशपुर जिले के कई…

Read More

जशपुर जनदर्शन में उमड़ी फरियादियों की उम्मीद! कलेक्टर रोहित व्यास के सामने पहुंचे 43 आवेदन, अधिकारियों को मिला समय-सीमा में समाधान का निर्देश।

कलेक्टर रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आम नागरिकों की समस्याएं 43 आवेदनों पर गंभीरतापूर्वक विचार, समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने अधिकारियों को दिए निर्देश* जशपुर : कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर रोहित व्यास ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं, मांगों एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने नागरिकों द्वारा प्रस्तुत आवेदनों का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त प्रकरणों का नियमानुसार परीक्षण कर समय-सीमा के भीतर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनदर्शन के माध्यम से…

Read More

प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रवेश का बड़ा अपडेट! 9वीं की मेरिट सूची जारी, 30 अक्टूबर है अंतिम तारीख; जानिए कौन-कौन से दस्तावेज लेकर पहुंचना होगा।

प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए चतुर्थ काउंसलिंग की चयन सूची जारी चयनित विद्यार्थियों को 30 अक्टूबर तक लेना होगा प्रवेश, विभागीय वेबसाइट पर सूची उपलब्ध जशपुर : मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की कक्षा 9 वीं में प्रवेश के लिए चतुर्थ काउंसलिंग के तहत प्राप्त आवेदनों के आधार पर मेरिट क्रम में चयन सूची जारी कर दी गई है। चयन सूची विभागीय वेबसाइट [https://eklavya.cg.nic.in](https://eklavya.cg.nic.in) पर प्रदर्शित की गई है। चयनित विद्यार्थियों को आवंटित प्रयास…

Read More

10 लाख का लोन दिलाने का झांसा, खाते से उड़ाए ₹1.93 लाख! भिलाई में छिपा बैठा था आरोपी, जशपुर पुलिस ने ऐसे दबोचा; दो साथी अब भी फरार!

लोन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, आरोपी को भिलाई से ढूंढ लाई जशपुर पुलिस, भेजा जेल। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिल प्रार्थी से , लोन दिलाने के नाम पर सेक्यूरिटी मनी के रूप में ले लिए थे, 01लाख 93 हजार रूपए, फिर हो गए थे फरार मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत आरोपी के विरुद्ध थाना पत्थलगांव में अपराध क्रमांक 163/2026, धारा 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध मामले में संलिप्त अन्य दो आरोपी हैं फरार, पुलिस कर रही है लगातार पता साजी, शीघ्र ही कर लिया…

Read More

जशपुर में मौसम लेने वाला है करवट! 28-29 अक्टूबर को भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, क्या बिगड़ेगा मौसम का मिजाज? कलेक्टर ने किसानों और आम नागरिकों को किया सतर्क, जानिए प्रशासन ने जारी की कौन-सी जरूरी हिदायतें।

मौसम विभाग ने जारी किया भारी वर्षा का अलर्ट, कलेक्टर ने की सुरक्षा की अपील जशपुर : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) से प्राप्त जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान “अर्नब” तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में 27 अक्टूबर से वर्षा की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया है कि 28 और 29 अक्टूबर को प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। संभावित खराब मौसम को देखते हुए किसानों…

Read More

जिस सड़क का ग्रामीणों को था इंतजार, वह बनकर हुई तैयार! मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में फरदबहार से झारमुंडा तक विकास की नई राह, 2.10 किलोमीटर सड़क से बदलेगी ग्रामीणों की जिंदगी; जानिए इस निर्माण से क्या-क्या होंगे बड़े फायदे?

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीण सड़कों का हो रहा कायाकल्प फरदबहार से झारमुंडा तक 2.10 किलोमीटर सड़क का निर्माण पूरा, 2 करोड़ 73 लाख रुपये की लागत से ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर आवागमन सुविधा जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जिले के फरसाबहार तहसील क्षेत्र के फरदबहार से झारमुंडा मार्ग का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। लगभग 2 करोड़ 73 लाख…

Read More

रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत! शालीमार-LTT एक्सप्रेस में बढ़ेंगी कन्फर्म बर्थ की संभावनाएं, AC-3 और स्लीपर के 2 अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला—जानिए किस तारीख से मिलेगी सुविधा

शालीमार-एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में 01 अतिरिक्त एसी-3 एवं 01 अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा । बिलासपुर : रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफ़र्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने वाली गाड़ी संख्या 18030/18029 शालीमार-एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-3 कोच एवं 01 अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है | अतिरिक्त एसी-3 कोच की सुविधा गाड़ी संख्या 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में दिनांक 28 अक्टूबर 2026 से 01 नवम्बर 2026 तक तथा गाड़ी संख्या 18029…

Read More

छत्तीसगढ़ BJP में बड़े सियासी मंथन के बाद स्मृति ईरानी का कार्यकर्ताओं को संदेश! बूथ-बूथ तक संगठन मजबूत करने और जनता के बीच पहुंचने पर जोर, मुख्यमंत्री साय से लेकर मंत्रियों-सांसदों तक के साथ हुई अहम बैठकें—आगे की रणनीति पर हुआ गहन विचार-विमर्श

भाजपा प्रदेश संगठन की दूसरे दिन की बैठक संपन्न रायपुर : भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री व छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति इरानी ने अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के दूसरे दिन की बैठकों को सम्बोधित करते हुए कहा है कि यह दो दिवसीय चिंतन का यह अवसर आत्ममंथन, अपनी प्राथमिकताओं को पुनः रेखांकित करने और उस संकल्प को दोहराने का है, जिसने भारतीय जनसंघ से लेकर आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनने तक हमारे हर कदम को दिशा दी है। हमारे कर्मयोगी कार्यकर्ता ही हमारी सच्ची पूंजी: श्रीमती…

Read More

लोक निर्माण विभाग में तबादलों की बड़ी सर्जरी! 91 सिविल उप अभियंताओं की बदली पदस्थापना, अब सड़कों और निर्माण कार्यों की निगरानी पर रहेगा जोर—देखिए, विभाग के इस बड़े फैसले के पीछे क्या है मकसद!

लोक निर्माण विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 91 उप अभियंताओं के तबादले रायपुर : छत्तीसगढ़ के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में प्रशासनिक कसावट लाने और निर्माण कार्यों में तेजी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 91 उप अभियंताओं (सिविल) के तबादले किए गए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल के जरिए विभागीय कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने तथा फील्ड स्तर पर निर्माण कार्यों की निगरानी और क्रियान्वयन में तेजी लाने का प्रयास किया गया है। उप अभियंताओं की भूमिका सड़क, पुल-पुलिया सहित विभिन्न निर्माण कार्यों के तकनीकी निरीक्षण, गुणवत्ता की निगरानी और निर्धारित…

Read More

संयुक्त संचालक धनंजय राठौर के विशेष लेख में बस्तर के बदलते दौर की पूरी कहानी! कभी नक्सल प्रभावित रहे इलाकों में अब जनसेवा, महिला सशक्तिकरण और रोजगार की नई पहल—200 सुरक्षा कैंपों को सेवा डेरा बनाने की योजना से विकास को मिल रही नई दिशा

विशेष लेख : शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी सुरक्षा कैंपों को सेवा डेरा में तब्दील कर दूरदराज के गांवों में पहुंचाई जा रही शासन की विभिन्न योजनाएं धनंजय राठौर संयुक्त संचालक, जनसंपर्क संचालनालय, रायपुर रायपुर : कभी नक्सल हिंसा और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण बुनियादी सुविधाओं से कोसों दूर रहने वाले बस्तर के गांवों में अब विकास और विश्वास की एक नई और स्वर्णिम इबारत लिखी जा रही है। कभी जिन क्षेत्रों में खौफ का साया रहता था, अब वहां सुरक्षा…

Read More