अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, महुआ शराब के साथ 46 वर्षीय आरोपी पकड़ाया! ₹1,400 की शराब जब्त, आबकारी एक्ट के तहत हुई कार्रवाई।

07 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

बलौदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आबकारी एक्ट के तहत भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

अवैध शराब के कारोबार पर जांजगीर-चांपा पुलिस का शिकंजा लगातार जारी।

जांजगीर-चांपा : पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना बलौदा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 07 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

मामले में पुलिस ने ग्राम पहरिया के पास घेराबंदी कर आरोपी लहुर सिंह धनवार, पिता चैत राम, उम्र 46 वर्ष, निवासी ग्राम सराईताल, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से कुल 07 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 1,400 रुपये है, बरामद की गई।

पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

सराहनीय योगदान :- उक्त कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, महिला प्रधान आरक्षक रामकुमारी मार्को तथा आरक्षक रज्जू रात्रे, टिकेश्वर राठौर एवं संदीप सोनंत का सराहनीय योगदान रहा।

Related posts