विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म देखकर हुए भावुक : इस फ़िल्म ने गोधरा में हुई हिंसा का सत्य देश के सामने लाने का काम किया है – डॉ. रमन सिंह

फ़िल्म निर्माता और कलाकारों के अद्भुत अभिनय पर उन्हें बधाई देते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने गोधरा हिंसा से प्रभावित सभी लोगों के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं. राजनांदगांव : हाल ही में देशभर में चर्चा का विषय बनी फिल्म “द साबरमती रिपोर्ट” ने दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया है। आज दोपहर 3:00 बजे राजनांदगांव विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने नागरिकों और कार्यकर्ताओं के साथ गंज मंडी स्थित सिल्वर स्क्रीन सिनेमा हॉल में इस फिल्म को देखा। फिल्म के दौरान वे उसके जीवंत दृश्यों से इतने प्रभावित हुए…

Read More

रायगढ़ कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही : चक्रधर समारोह में चोरी हुई दो बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार…कार्यवाही कर भेजा गया रिमांड पर.

अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 644/2024 के तहत धारा 303(2) BNS के अंतर्गत मामला दर्ज कर पुलिस ने प्रारंभ की थी जांच. रायगढ़ : कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्यवाही में बाइक चोरी के मामले में एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की दो बाइक बरामद की गई हैं, जो उसने सितंबर में चक्रधर समारोह के दौरान चुराई थीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 अक्टूबर 2024 को प्रार्ची विहार कालोनी अतरमुड़ा, चक्रधरनगर में रहने वाले प्रेम कुमार बंजारे ने अपनी…

Read More

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म : मोपका पुलिस ने आरोपी को मुंबई एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार… कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर.

मोपका पुलिस की सतर्कता से बलात्कारी की दुबई भागने की योजना हुई नाकाम, मुंबई से हुआ गिरफ्तार. आरोपी रंजीता कुमार गौड़ा पिता भांजा किशोर गौड़ा उम्र 20 वर्ष पता बडा पड़ा थाना भांजा नगर जिला गंजम उड़ीसा के विरूद्ध थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 1408/2024 धारा 376(2)(N) भादवि किया गया पंजीबद्ध. बिलासपुर : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 09 नवंबर 2024 को प्रार्थिया ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी रंजीता कुमार निवासी उड़ीसा…

Read More

न्यायालय निर्णय : हत्या के प्रकरण में आरोपी को अर्थ-दंड के साथ दी गई आजीवन कारावास की सजा.

एसआई गिरधारी साव की विवेचना ने लगातार दूसरी बार दिलाई आरोपी को उम्रकैद की सजा. रायगढ़ : कल दिनांक 27 नवंबर 2024 को द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश श्री जितेंद्र कुमार ठाकुर के न्यायालय में थाना कोतरारोड़ के अपराधिक प्रकरण क्रमांक 148/2023 धारा 302,120-बी, 34 भादवि में अभियुक्त देवदास महंत पिता विशंभर दास महंत उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम बयांग थाना कोतरारोड` को हत्या के अपराध में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। इसी प्रकरण में सह अभियुक्त रहे कैलाश कपूर सिदार को आरोपित सभी धाराओं पर दोष-मुक्त किया गया…

Read More

अब तक 289000 किसानों से मात्र 13.48 लाख टन धान खरीदी हुई…ऐसे में 160 लाख मिट्रिक टन का लक्ष्य कैसे होगा पूरा ?

प्रतिदिन 60 हजार से अधिक किसानों से 4 लाख मिट्रिक टन से ज्यादा खरीदी होगी तब सभी किसान बेच पायेंगे धान. रायपुर : प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि धान खरीदी शुरू होने से अब तक मात्र 289000 हजार किसान ही धान बेच पाये हैं और उनसे मात्र 13.48 लाख मिट्रिक टन धान की खरीदी हो पायी है। जो सरकार की धान खरीदी को लेकर उदासीनता और अव्यवस्था को प्रदर्शित कर रही है। धान बेचने तैयार किसानों को टोकन, बारदाना के लिए भटकना पड़ रहा…

Read More

मोदी राज में महंगाई बेलगाम आम आदमी का बिगड़ा बजट – प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा.

दूध, दही, पनीर, आटा, मैदा, सूजी, दलहन तिलहन, कपड़े जैसे दैनिक उपभोग की तमाम वस्तुओं को जीएसटी के दायरे में लाकर महंगा कर दिया गया है. रायपुर : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि मोदी राज में महंगाई बेलगाम आम आदमी का बजट बिगड़ गया है। जन विरोधी मोदी सरकार ने खाद्य तेलों के आयात शुल्क में 22% प्रतिशत की भारी भरकम वृद्धि की, जिसके चलते ही बाजार में सभी तरह के खाद्य तेलों के दाम लगभग डेढ़ गुना बढ़ गए। क्रूड पॉम ऑयल,…

Read More

महिला सुरक्षा को लेकर भाजपा सरकार पर कांग्रेस का हमला : बढ़ते महिला अपराध ने भाजपा सरकार की कलई खोल दी – प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत.

रायपुर : प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने महिला सुरक्षा को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर हमला करते हुए कहा कि राजधानी रायपुर में 82 दिनों में 42 बलात्कार की घटना होती है यह आंकड़े केवल राजधानी का है। राजधानी का यह हाल है तो दूरस्थ ग्रामीण एरिया में स्थिति कितनी बदहाल होगी यह अनुमान लगाना गलत नहीं होगा। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने प्रदेश में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि राजधानी में फिर एक महिला के साथ गैंगरेप की घटना को…

Read More

गृह मंत्री बढ़ते अपराधों से ध्यान हटाने घुसपैठियों का राग अलाप रहे हैं…देश के हृदय स्थल छत्तीसगढ़ में घुसपैठियों का आना केंद्र सरकार की विफलता मोदी-शाह इस्तीफा दें – प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज.

विजय शर्मा बताये एक साल में कितने घुसपैठिये मिले, क्या कार्यवाही की गई ? रायपुर : राज्य में घुसपैठियों के बसने के गृह मंत्री विजय शर्मा के बयान पर सवाल खड़ा करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था को संभाल नहीं पा रहे गृह मंत्री बढ़ते अपराधों से जनता का ध्यान हटाने घुसपैठियों का नया राग अलाप रहे है। प्रदेश में एक साल से भाजपा की सरकार है, विजय शर्मा गृह मंत्री हैं, कितने घुसपैठियों की पहचान उनकी सरकार ने किया है ?…

Read More

क्लर्क प्रदीप उपाध्याय की मौत के प्रकरण में सुसाइड नोट के आधार पर एफआईआर क्यों नहीं की गई ? – कांग्रेस

रायपुर : प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने सवाल खड़ा किया है कि रायपुर में आत्महत्या किये क्लर्क प्रदीप उपाध्याय के सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने अब तक उन तीन अफसरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज क्यों नहीं किया है ? जिसमें प्रदीप उपाध्याय ने अपने मौत के लिए उनको जिम्मेदार ठहराया है। आत्महत्या के मामले में मृतक के सुसाइड नोट को मुख्य आधार माना जाता है और उसके आधार पर एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही की जाती है। लेकिन यहां तो उलटी गंगा बह रही…

Read More

रायगढ़ : साइबर अपराध रोकने पुलिस और बैंक की समन्वय बैठक आयोजित… साइबर अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर न्याय के दायरे में लाने की योजना पर की गई चर्चा.

ठगी की रकम जल्द से जल्द होल्ड कराने और पीड़ितों को राहत दिलाने के लिए पुलिस और बैंक अधिकारियों के बीच समय सीमा पर की गई चर्चा. रायगढ़ : बढ़ते साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और ठगी के शिकार लोगों को राहत दिलाने के उद्देश्य से आज पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन में पुलिस कंट्रोल रूम रायगढ़ में पुलिस और बैंक प्रबंधकों की समन्वय बैठक आयोजित की गई, बैठक की अध्यक्षता साइबर डीएसपी श्री अभिनव उपाध्याय ने की। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधों की रोकथाम में पुलिस…

Read More