मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा गोविंदपुर में जिला सहकारी बैंक की शाखा खोलने की घोषणा, माता राजमोहिनी समाधि स्थल परिसर में गेट निर्माण, सौंदर्यीकरण और अहाता निर्माण के लिए 50 लाख रुपए देने की घोषणा

झरिया ज्वाला देवी मंदिर का सौंदर्यीकरण किया जाएगा गोविंदपुर में 33/11 केवी विद्युत सबस्टेशन की स्थापना की घोषणा: इससे 95 गांवों को होगा फायदा हाथी की समस्या से निपटने के लिए 11 गांवों में 33 जगहों पर लगायी जाएगी सोलर लाइट 11 नंबर चौकी से रमकोटा मार्ग निर्माण की घोषणा गोविंदपुर में आवर्ती चराई गौठान निर्माण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के निलंबन की कार्यवाही की घोषणा आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण: बच्चों को वितरित की टाफियां उप स्वास्थ्य केंद्र जजावल में 6 बिस्तरों वाले कोविड वार्ड का किया लोकार्पण…

Read More

रमन सिंह की पत्रकार वार्ता पर कांग्रेस का जवाब : भूपेश और रमन के दौरे में फर्क, रमन ब्लैक कैट कमांडो से घिरे रहते थे भूपेश जनता से

भाजपा सवा तीन साल में कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार के सवा तीन रूपये के दस्तावेजी आरोप नहीं लगा पाई है छत्तीसगढ़ की ट्रेन रद्द होने पर रमन अपना स्टैंड क्लियर करें समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री के दौरे पर रमन सिंह का बयान भाजपा की बौखलाहट को प्रदर्शित कर रहा है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भूपेश और रमन के दौरे में फर्क, रमन ब्लैक कैट कमांडो से घिरे रहते थे भूपेश जनता से। रमन सिंह विकास यात्रा निकालते थे, विकास यात्रा के…

Read More

जब मंत्री ने कहा कलेक्टर भ्रष्ट है तो सुना नहीं, अब पटवारी सस्पेंड कर तोपचंद बन रहे हैं भूपेश- भाजपा

बड़े-बड़े घोटालेबाज रिटायरमेंट के बाद भी सरकार की अनुकंपा पर जमे हुए हैं और जिम्मेदार पदों पर काम कर रहे हैं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छोटे-मोटे अफसरों और कर्मचारियों पर निलंबन की कार्रवाई करके प्रदेश की जनता को आखिर क्या बताना चाहते हैं ? जबकि उच्च स्तरीय भ्रष्टाचार पर उनकी आंखें रंगीन चश्मे चढ़ा लेती हैं। अभी हाल ही विधायक के भ्रष्टाचार पर उंगली उठाने वाले युवा आयोग के सदस्य को 6 साल के लिए…

Read More

लोहा, सीमेंट की बढ़ती कीमतों के लिए मोदी सरकार है जिम्मेदार, मोदी निर्मित महंगाई पर प्रदेश के भाजपा सांसद, विधायक, राष्ट्रीय पदाधिकारी सहित समस्त भाजपा नेता हैं मौन

सीमेंट पर जीएसटी 28 परसेंट से कम कर 18 प्रतिशत करें, स्पष्ट कोयला नीति बनाकर रियायत का लाभ जानता को मिलना सुनिश्चित करे मोदी सरकार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के चलते हैं बेलगाम महंगाई के बीच सीमेंट की बढ़ती कीमतों के लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि सीमेंट उत्पादन में जितना चूना पत्थर जरूरी है उतना ही जरूरी कोयला भी है। लोहा में भी वही स्थिति है। अनुमान है कि 1 टन…

Read More

दुब्बाटोटा मत्स्य हेचरी के कायाकल्प पर कमिश्नर श्याम धावड़े ने जताई प्रसन्नता, मत्स्य पालन में जिला होगा आत्म निर्भर, ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

सुकमा जिले में लगभग 300 देवगुड़ी-देवस्थल और मृतक स्थल का किया जा रहा है विकास समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर दुब्बाटोटा में नक्सलियों द्वारा ध्वस्त मत्स्य हेचरी के कायाकल्प पर कमिश्नर श्याम धावड़े ने प्रसन्नता जताई। गुरुवार को सुकमा प्रवास के दौरान कमिश्नर श्री धावड़े ने कोंटा मार्ग में स्थित ग्राम दुब्बाटोटा स्थित मत्स्य हेचरी का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर विनीत नंदनवार भी मौजूद रहे। कमिश्नर श्री धावड़े ने कहा कि दुब्बाटोटा में मत्स्य हेचरी के नवनिर्माण से आसपास के ग्रामीणों को रोजगार मिलने के साथ ही जिले के मछलीपालकों…

Read More

मुख्यमंत्री नौटंकी कर रहे और इधर बच्चों की जान पर बन आई – भाजपा महिला मोर्चा

सरायपाली के पुटका की आंगनबाड़ी में विषाक्त भोजन परोसने से 16 बच्चों की बिगड़ी तबियत आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को जहरीला भोजन खिलाकर उनकी जान से किया जा रहा है खिलवाड़ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा श्रीमती शालिनी राजपूत  ने सरायपाली के पुटका की आंगनबाड़ी में विषाक्त भोजन परोसने से 16 बच्चों की तबियत बिगड़ने की घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नौटंकी करते हुए मासूम बच्चों का राजनीतिक उपयोग कर रहे हैं और दूसरी तरफ हकीकत यह है कि…

Read More

मेहमानी में आई युवती से सामुहिक दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में थाना कांसाबेल द्वारा 1 बालिग आरोपी को गिरफ्तार किया गया, साथ ही घटना में संलिप्त अन्य 2 अपचारी बालकों को संरक्षण में लेकर पूछताछ उपरांत भेजा बाल संप्रेषण गृह,

थाना कांसाबेल में आरोपियों के विरूद्ध भादवि की धारा 376(डी), 506 के अंतर्गत अपराध क्रमांक 73/22 पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है 19 वर्षीय पीड़ित युवती अपने माता-पिता के साथ दिनांक 05 मई 2022 के प्रातः में अपने मामा के घर मेहमानी में आई थी, रात्रि में घर के सभी सदस्य खाना खाकर सो रहे थे, उक्त युवती रात्रि लगभग 3:00 बजे किसी कार्य से घर से बाहर निकली थी, उसी दौरान आरोपी अंशु भगत अपने 2 नाबालिग साथियों के साथ मिलकर युवती को…

Read More

भाजपा के शक्ति-केन्द्र कार्य विस्तार योजना में सम्मिलित हुई लोकसभा सांसद गोमती साय

जशपुर ग्रामीण मण्डल के लोदाम शक्ति-केन्द्र में कार्य विस्तार योजना के अंतर्गत पहुंचकर की चर्चा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर भाजपा के प्रदेशव्यापी कार्यविस्तार योजना का शुभारंभ 5 मई को हो गया है जिसका कि 20 मई को समापन होगा। इस अभियान में प्रदेश व जिले के प्रमुख पदाधिकारी अपने मण्डलों व बूथ केंद्रों में जाकर कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे। इसी तारतम्य में लोकसभा सांसद गोमती साय ने जशपुर ग्रामीण मण्डल के लोदाम शक्ति-केन्द्र में कार्य विस्तार योजना के अंतर्गत पहुंचकर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कार्य विस्तार योजना…

Read More

भेंट-मुलाकात के दौरान हर रोज पेड़ लगा रहे मुख्यमंत्री, गोविंदपुर में भी माता राजमोहनी देवी समाधि परिसर में रोपा जामुन का पौधा

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करने के साथ-साथ हर रोज पेड़ भी लगा रहे हैं। आज भी उन्होंने गोविंदपुर में गांधीवादी समाजसेवी पद्मश्री माता राजमोहनी देवी के समाधि परिसर में जामुन का पौधा रोपा। उल्लेखनीय है कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने की शासन की रणनीति में पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन को भी महत्वपूर्ण घटक के रूप में शामिल किया गया है। सुराजी गांव योजना, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण अभियान, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, नदी तट वृक्षारोपण, जंगलों में फलदार…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर वाड्रफनगर के पटवारी पन्नेलाल निलंबित, भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान आम जनों से पटवारी के खिलाफ मिली थी शिकायत

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के वाड्रफनगर के पटवारी पन्नेलाल को अपने पदीय दायित्वों के प्रति स्वेच्छाचारिता और लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री बघेल को भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान आमजनों से पटवारी श्री पन्नेलाल के विरूद्ध रिश्वत लेने की शिकायत प्राप्त हुई थी। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय तहसील कार्यालय वाड्रफनगर नियत किया गया है। निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

Read More