नगरीय प्रशासन विभाग में बड़ा फेरबदल : रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग समेत कई शहरों में इंजीनियरों के तबादले, अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां

नगरीय प्रशासन विभाग में इंजीनियरों का हुआ तबादला, रायपुर-बिलासपुर समेत कई शहरों के अधिकारी बदले रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ इंजीनियरों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इस आदेश के तहत राज्य के विभिन्न निकायों में पदस्थ कार्यपालन और सहायक अभियंताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।  राज्य शासन द्वारा जारी सूची के अनुसार लाल महेंद्र प्रताप सिंह कार्यपालन अभियंता को नगर निगम रायपुर से नगर निगम बिलासपुर भेजा गया है। इसी प्रकार दिनेश नेताम कार्यपालन अभियंता को…

Read More

बदलता छत्तीसगढ़ : ‘हरा सोना’ बन रहा ग्रामीण समृद्धि की नई पहचान, वनोपज से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते गांव और सशक्त होती महिलाएं

बदलता छत्तीसगढ़: वनोपज की चमक से संवरती ग्रामीण अर्थव्यवस्था हरा सोना, नई उड़ान: वनोपज से आत्मनिर्भरता की ओर छत्तीसगढ़  धनंजय राठौर, संयुक्त संचालक अशोक कुमार चंद्रवंशी, सहायक जनसंपर्क अधिकारी रायपुर : छत्तीसगढ़, जिसे हर्बल स्टेट के रूप में जाना जाता है, आज अपनी समृद्ध वन संपदा और दूरदर्शी शासकीय नीतियों के बल पर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को एक नई दिशा दे रहा है। यहाँ के वनों से प्राप्त होने वाला ग्रीन गोल्ड अब केवल स्थानीय उपयोग तक सीमित नहीं है, बल्कि वैश्विक बाज़ारों में अपनी चमक बिखेर रहा है। छत्तीसगढ़ की…

Read More

गंगरेल बांध की सुरक्षा होगी और मजबूत : रविशंकर सागर जलाशय के गेटों की मरम्मत एवं संरक्षण कार्यों के लिए 65.50 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति

रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति रायपुर : प्रदेश में सिंचाई संरचनाओं की सुरक्षा और जल प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा लगातार प्रभावी कदम उठाया जा रहा है। इसी कड़ी में जल संसाधन विभाग द्वारा धमतरी जिले में स्थित रविशंकर सागर जलाशय (गंगरेल बांध) के गेटों की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों के लिए 65 करोड़ 50 लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है। जारी स्वीकृति के अनुसार जलाशय…

Read More

बिना यूरिया-डीएपी के कमाल : डोलनारायण की जैविक मिर्च खेती ने बदली किस्मत, सिर्फ 75 डिसमिल जमीन से 15 दिनों में कमाए 75 हजार रुपये

सफलता की कहानी : बिना केमिकल, बंपर मुनाफाः डोलनारायण की जैविक मिर्च ने बाजार में मचाई धूम रायपुर : जैविक खेती मिट्टी के स्वास्थ्य को पुनर्जीवित कर, कम लागत में विषमुक्त (रसायन-मुक्त) और पौष्टिक फसल उत्पादन की शक्ति प्रदान करती है। यह टिकाऊ कृषि पद्धति केंचुआ खाद और प्राकृतिक कीट नियंत्रण अपनाकर न केवल पर्यावरण की रक्षा करती है, बल्कि कृषि लागत में कमी और बेहतर बाज़ार मूल्य के माध्यम से किसानों की आय में वृद्धि भी सुनिश्चित करती है। जैविक खेती के माध्यम से डोलनारायण जैसे किसान अपनी मेहनत,…

Read More

“सही दवा-शुद्ध आहार” अभियान से युवाओं को जागरूक करने की पहल : जशपुर में नारकोटिक और एंटीबायोटिक दवाओं के दुरुपयोग पर विद्यार्थियों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

सही दवा शुद्ध आहार यही छत्तीसगढ़ का आधार अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित जशपुर : “सही दवा – शुद्ध आहार – यही छत्तीसगढ़ का आधार” अभियान के तहत नारकोटिक एवं एंटीबायोटिक दवाओं के दुरुपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित। “सही दवा – शुद्ध आहार – यही छत्तीसगढ़ का आधार” जनजागरूकता अभियान के 12वें दिन औषधि विभाग जशपुर की टीम द्वारा स्वापक एवं मनःप्रभावी औषधियों (नारकोटिक दवाओं) तथा एंटीबायोटिक दवाओं के दुरुपयोग के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम जशपुर जिले के शासकीय राम भजन राय N.E.S. पी.जी.…

Read More

सुशासन तिहार 2026 में गांव तक पहुंचीं स्वास्थ्य सेवाएं : पीएम जनमन योजना के तहत पहाड़ी कोरवा परिवारों के लिए लगा विशेष स्वास्थ्य शिविर, महिलाओं-बुजुर्गों की हुई जांच

सुशासन तिहार में पहुंचीं स्वास्थ्य सेवाएं : पीएम जनमन योजना के तहत पहाड़ी कोरवा परिवारों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जिलेभर में संचालित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत मनोरा जनपद के ग्राम खरसोता-बिछीटोली में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के लिए प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन योजना) के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया, जहां ग्रामीणों को उनके गांव के समीप स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।…

Read More

सुशासन तिहार 2026 में दिखा स्वच्छता और सद्भाव का अनूठा रंग : खरसोता में अधिकारियों-ग्रामीणों ने किया श्रमदान, रोमांचक क्रिकेट मैच में पंचायत विभाग ने मारी बाजी

सुशासन तिहार में स्वच्छता, सहभागिता और सद्भाव का अनूठा संगम ग्राम पंचायत खरसोता में श्रमदान के साथ खेला गया सद्भावना क्रिकेट मैच, पंचायत विभाग ने दर्ज की जीत जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जिलेभर में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत ग्राम पंचायत खरसोता में स्वच्छता, जनभागीदारी और आपसी समन्वय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम एवं सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन आकर्षण का केंद्र रहा। ग्राम पंचायत खरसोता में आयोजित स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी…

Read More

पत्नी के साथ पहले विवाद और मारपीट, फिर उतार दिया मौत के घाट : हत्याकांड में पति ही निकला कातिल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोली दिल दहला देने वाली सच्चाई

रायपुर : दिनांक 28.04.2026 को सूचक रवि बुंदेल द्वारा थाना में सूचना दी गई कि छुईया तालाब के पास स्थित किराये के मकान में रहने वाली पार्वती साहू अपने घर में अचेत अवस्था में पड़ी हुई है। उसे उपचार हेतु मेकाहारा अस्पताल ले जाने पर उसे मृत होंगे बताया गया। बाद में दिनांक 08.05.2026 को प्राप्त पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर द्वारा मृत्यु का कारण गला घोंटने से दम घुटना लेख किए जाने पर थाना कोतवाली में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 234/26 धारा 103(1) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध…

Read More

पुलिस, ED और सुप्रीम कोर्ट का डर दिखाकर महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, राजस्थान से दो आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 1 करोड़ से अधिक की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के दो आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार बिलासपुर : रेंज साइबर थाना बिलासपुर द्वारा “डिजिटल अरेस्ट” के नाम पर करोड़ों रुपये की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के दो आरोपियों को राजस्थान राज्य से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर बिलासपुर लाया गया है। आरोपियों द्वारा एक महिला को पुलिस, ईडी, आरबीआई एवं सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही का भय दिखाकर ऑनलाइन ठगी की गई थी। प्रकरण में थाना रेंज साइबर बिलासपुर में अपराध क्रमांक 02/2026…

Read More

उपभोक्ताओं को मिले निर्बाध बिजली सप्लाई : सुबोध कुमार सिंह ने पावर कंपनीज़ की समीक्षा बैठक में AI आधारित मॉनिटरिंग, फॉल्ट मैनेजमेंट और शिकायत समाधान को मजबूत करने दिए निर्देश

बिजली सप्लाई को बेहतर बनाने नई तकनीकों का करें उपयोग, अधिकारी से लाइनमेन तक हों एआई तकनीक से लैस रायपुर : छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ के अध्यक्ष श्री सुबोध कुमार सिंह ने डंगनिया स्थित मुख्यालय में जनरेशन, ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बिजली हर व्यक्ति के जीवन की मूलभूत आवश्यकता बन चुकी है और उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराना पावर कंपनीज़ की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।  श्री सिंह ने अधिकारियों से कहा कि विद्युत व्यवस्था को…

Read More