जशपुर : जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 144.6 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 10 जून तक सामान्य औसत वर्षा 172.9 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 33.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 7.4 मिमी, मनोरा में 22.2 मिमी, कुनकुरी में 18.2 मिमी, दुलदुला में 1.5 मिमी, फरसाबहार में 18.4 मिमी, बगीचा में 14.7 मिमी, कांसाबेल में 36.2 मिमी, पत्थलगांव में 14.9…
Read MoreAuthor: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]
जशपुर में निर्माण कार्य नहीं होंगे प्रभावित! दो रेत खदानें चालू, भण्डारण की भी व्यवस्था
जशपुर : समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर “रेत नहीं मिलने से निर्माण पर लगा ब्रेक” के संबंध में खनिज शाखा ने जानकारी दी है। खनिज शाखा जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में ग्राम साईटांगरटोली रकबा 3.000 हेक्टेयर एवं ग्राम बलुवाबहार रकबा 2.000 हेक्टेयर रेत खदान स्वीकृत होकर संचालित है। इसके अतिरिक्त ग्राम साईटांगरटोली में श्री आजम हुसैन तथा ग्राम बलुवाबहार में श्री एलबेस्तर को रेत भण्डारण स्वीकृत है। रेत खदानों तथा रेत भण्डारण क्षेत्र से जिले में रेत की आपूर्ति की जाती है।
Read More60 KM दूर वनांचल में विकास की नई धारा: पुटुकेला के हर घर तक पहुंचा शुद्ध पानीजल जीवन मिशन से बदली गांव की तस्वीर, 134 परिवारों को मिला नल से नियमित पेयजल
जशपुर : जशपुर जिला मुख्यालय से लगभग 60-70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कुनकुरी विकासखण्ड के ग्राम पुटुकेला एक वनांचल क्षेत्र है, जो चारों ओर से घने जंगलों से घिरा हुआ है। भौगोलिक चुनौतियों के बावजूद जल जीवन मिशन के माध्यम से ग्राम में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ एवं विकसित किया गया है। ग्राम में स्थापित 4 उच्च स्तरीय जलागारों के माध्यम से 134 फंक्शनल हाउसहोल्ड टैप कनेक्शन द्वारा सभी परिवारों को नियमित रूप से शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। पाइप लाइन नेटवर्क के जरिए घर-घर…
Read MoreCG BREAKING : IAS रमेश कुमार शर्मा को सौंपी गई सहकारिता विभाग की कमान, बनाए गए नए आयुक्त और रजिस्ट्रार
रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर एक बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के वरिष्ठ अधिकारी श्री रमेश कुमार शर्मा को नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है. राज्य सरकार द्वारा जारी ताजा आदेश के अनुसार, अब वे सहकारिता विभाग के नए मुखिया के रूप में बागडोर संभालेंगे. गृह सचिव के साथ संभालेंगे नई जिम्मेदारी साल 2010 बैच के काबिल और अनुभवी IAS अधिकारी श्री रमेश कुमार शर्मा वर्तमान में गृह विभाग के सचिव पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. राज्य शासन…
Read Moreकलयुगी बहू का खूनी खेल! घर में अकेली मिली सास को बसुला से उतारा मौत के घाट, पोते ने खोला हत्या का राज; कुनकुरी कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा
कुनकुरी : रिश्तों के कत्ल और पारिवारिक मूल्यों के पतन की एक बेहद दर्दनाक और रूह कँपा देने वाली घटना में जशपुर जिले के कुनकुरी न्यायालय ने एक ऐतिहासिक और कड़ा फैसला सुनाया है । माननीय न्यायालय ने अपनी ही सास की बेरहमी से हत्या करने वाली कलयुगी बहू को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास (उम्रकैद) की सजा से दंडित किया है । यह फैसला समाज में पारिवारिक ताने-बाने को सुरक्षित रखने और अपराध के प्रति कड़ा संदेश देने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है ।…
Read Moreसांसें थमने से पहले सिम्स के डॉक्टरों ने रचा जीवन बचाने का चमत्कार: कटी श्वासनली, गले के गहरे घाव और गंभीर चोटों के बीच दो घंटे की हाई-रिस्क सर्जरी से 26 वर्षीय युवक को मिला नया जीवन
सिम्स में डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान : गले की कटी श्वासनली की आपातकालीन सर्जरी कर दिया नया जीवन दो घंटे चली जटिल सर्जरी, ईएनटी एवं एनेस्थीसिया विभाग की तत्परता से टला बड़ा खतरा रायपुर : छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) बिलासपुर के चिकित्सकों ने अपनी विशेषज्ञता, त्वरित निर्णय क्षमता एवं उत्कृष्ट टीमवर्क का परिचय देते हुए एक 26 वर्षीय युवक की जान बचाने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। गले में गंभीर एवं जानलेवा चोट के साथ अस्पताल पहुंचे युवक का आपातकालीन ऑपरेशन कर न केवल उसकी सांसों को…
Read Moreअमानक दवा पर बड़ी कार्रवाई के बीच CGMSC का स्पष्ट संदेश: ‘गुणवत्ता से नहीं होगा कोई समझौता’, सख्त जांच के बाद ही मरीजों तक पहुंचीं दवाएं
दवा क्रय एवं आपूर्ति की प्रक्रिया पूर्ण रूप से गुणवत्ता के मानकों पर आधारित: सीजीएमएससी मानकों पर आधारित प्रक्रिया से गुणवत्ता परीक्षण पश्चात ही स्वास्थ्य केन्द्रों को दवा का वितरण रायपुर : सीजीएमएससी से मिली जानकारी के अनुसार फर्म Unicure India Ltd. द्वारा 18 मई 2026 को छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कारपोरेशन लिमिटेड को सूचना प्रदान किया है। इसके अनुसार फर्म को मध्यप्रदेश पब्लिक हेल्थ सर्विसेस कारपोरेशन लिमिटेड भोपाल द्वारा दिनांक 08 मई 2026 को दवा Lactulose Solution IP 10 gm/15 ml -100 ml bottle के 3 बैचों को शासकीय प्रयोगशालाओं…
Read Moreनई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने का सफल अभियान: ‘आकार-2026’ के भव्य समापन में गूंजे लोकगीत-लोकनृत्य, सांसद बृजमोहन अग्रवाल बोले— कला, परंपरा और मिट्टी से जुड़ाव ही हमारी असली पहचान
प्रतिभा, परंपरा और सृजनशीलता का उत्सव : रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’ 16 विधाओं में 1281 प्रतिभागियों ने लिया प्रशिक्षण, रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ भव्य समापन नई पीढ़ी को संस्कृति, कला और लोक परंपराओं की जानकारी देना समय की आवश्यकता है – बृजमोहन अग्रवाल रायपुर : छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं, हस्तशिल्प, संगीत, नृत्य और आधुनिक रचनात्मकता के अद्भुत संगम का प्रतीक बना संस्कृति विभाग का बहुप्रतीक्षित कला प्रशिक्षण शिविर “आकार-2026” रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं प्रतिभागियों की शानदार प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हो गया। 25…
Read Moreनैनो यूरिया से बदल रही खेती की तस्वीर: सक्ती के किसान गुलाबचंद राठौर ने कम लागत में बढ़ाया उत्पादन, आधुनिक तकनीक अपनाकर बने प्रगतिशील किसानों की नई पहचान
नैनो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम आधुनिक कृषि तकनीक अपनाकर कम लागत में बढ़ा रहे उत्पादन, अन्य किसानों के लिए बने प्रेरणा स्रोत नैनो उर्वरकों के उपयोग से उर्वरक प्रबंधन हुआ सरल, समय और श्रम की हो रही बचत रायपुर : राज्य शासन द्वारा कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देने के प्रयासों का सकारात्मक प्रभाव अब किसानों के खेतों में दिखाई देने लगा है। आधुनिक कृषि तकनीकों एवं नवाचारों को अपनाकर किसान खेती को अधिक सुविधाजनक, किफायती और…
Read Moreकभी जंगल, नदी और दुर्गम रास्तों में घिरा था मयूरीपारा, अब विकास ने दी दस्तक: 16 किलोमीटर सड़क निर्माण से शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की नई उम्मीद जगी, अबुझमाड़ मुख्यधारा से जुड़ने की ओर अग्रसर
आजादी के 78 साल बाद अबुझमाड़ के मयूरीपारा तक पहुंची विकास की राह प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा रायपुर : बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के अतिसंवेदनशील और पूर्व नक्सल प्रभावित अबुझमाड़ क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण कार्य ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है। वर्षों तक विकास से दूर रहे मयूरीपारा तक अब सड़क पहुंचने से लोगों को बेहतर आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलने लगा है। 16…
Read More