कुनकुरी टावर आत्महत्या कांड में बड़ा खुलासा: प्रेम संबंध में धोखा और कथित दुष्प्रेरणा के आरोप में शादीशुदा प्रेमी रविशंकर राम गिरफ्तार, जशपुर पुलिस ने भेजा जेल

कुनकुरी आत्महत्या प्रकरण में जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, युवती को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला शादीशुदा प्रेमी रविशंकर राम गिरफ्तार युवती को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में जशपुर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी शादीशुदा प्रेमी रविशंकर राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पूर्व एक युवती गुप्त रूप से थाना कुनकुरी परिसर में प्रवेश कर मोबाइल टावर पर चढ़ गई थी, जहां उसने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस जांच में युवती और आरोपी रविशंकर राम के बीच पूर्व…

Read More

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला न्यायालय परिसर से हरित संदेश: प्रधान जिला न्यायाधीश सत्येन्द्र कुमार साहू ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण को बताया हर नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला न्यायालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए किया गया प्रेरित जशपुर : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर जशपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर श्री सत्येन्द्र कुमार साहू द्वारा वृक्षारोपण कर किया गया। इस अवसर पर न्यायालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया गया। कार्यक्रम…

Read More

आधुनिक रायगढ़ के निर्माण की दिशा में तेज़ी: सिंदूर पार्क, मिनी स्टेडियम, पंचतत्व गार्डन समेत प्रमुख परियोजनाओं का निरीक्षण, ओपी चौधरी बोले— सुनियोजित विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

रायगढ़ का सुनियोजित विकास हमारी प्राथमिकता, कार्यों की गुणवत्ता और समयसीमा से समझौता नहीं- वित्त मंत्री ओपी चौधरी वित्त मंत्री ने रायगढ़ शहर में संचालित विभिन्न विकास कार्यों का किया जमीनी निरीक्षण सिंदूर पार्क, मिनी स्टेडियम और पंचतत्व गार्डन सहित कई परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की रायपुर : छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज रायगढ़ शहर का दौरा कर वहां संचालित विभिन्न विकास कार्यों का कड़ा निरीक्षण किया और परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सिंदूर पार्क, मिनी स्टेडियम, पंचतत्व गार्डन, जूटमिल हाउसिंग बोर्ड,…

Read More

विश्व पर्यावरण दिवस पर मंत्री ओ.पी. चौधरी का आह्वान: जल, जंगल और जमीन के संरक्षण को बनाएं जनआंदोलन, हर नागरिक कम से कम एक पौधा लगाने का ले संकल्प

आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने विश्व पर्यावरण दिवस की दी शुभकामनाएं रायपुर : आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। अपने शुभकामना संदेश में मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि स्वच्छ, सुरक्षित और संतुलित पर्यावरण मानव जीवन तथा सतत विकास की आधारशिला है। पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व भी है। उन्होंने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण के लिए हमें जल, जंगल और जमीन…

Read More

महाराष्ट्र सीमा से सटे अबूझमाड़ की पदमकोट पंचायत में विकास की नई धारा: जल जीवन मिशन से बदली ग्रामीणों की जिंदगी

रायपुर : कठिन भौगोलिक परिस्थितियां, घने जंगलों से घिरा दुर्गम रास्ता और आधुनिक बुनियादी सुविधाओं से मीलों की दूरी—यह पहचान रही है छत्तीसगढ़ के अंतिम छोर पर बसे अबूझमाड़ क्षेत्र की। लेकिन आज इसी अबूझमाड़ की एक पंचायत विकास की नई इबारत लिख रही है। महाराष्ट्र सीमा से सटी जिला मुख्यालय नारायणपुर से लगभग 65 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत पदमकोट में ‘जल जीवन मिशन’ ने न केवल हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाया है, बल्कि ग्रामीणों के स्वास्थ्य, स्वच्छता और आजीविका की तस्वीर भी बदल कर रख दी है।…

Read More

विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री निवास बगिया से गूंजा हरित संदेश: कौशल्या साय ने स्काउट-गाइड बच्चों संग किया पौधरोपण, प्रकृति संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का किया आह्वान

विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री निवास बगिया में हुआ पौधरोपण मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने स्काउट-गाइड के बच्चों के साथ दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश जशपुर : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास बगिया में विशेष पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने स्काउट-गाइड के बच्चों के साथ पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन का संदेश दिया। श्रीमती कौशल्या साय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि हम…

Read More

युवाओं की प्रतिभा को मिला बड़ा मंच: स्व. ओम प्रकाश साय स्मृति रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन, कौशल्या साय ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, RRR लुड़ेग ने रचा जीत का इतिहास

स्व. ओम प्रकाश साय स्मृति रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन, RRR लुड़ेग बनी विजेता मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुईं शामिल, विजेता एवं उपविजेता टीमों को किया सम्मानित जशपुर : स्व. ओम प्रकाश साय की स्मृति में आयोजित रात्रिकालीन ग्रामीण एवं ओपन नॉकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता बंदरचुवा का भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता में 16 ग्रामीण एवं 16 ओपन टीमों ने भाग लेकर खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला RRR लुड़ेग और डोडकाचौरा, जशपुर के मध्य खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए RRR लुड़ेग की…

Read More

विश्व पर्यावरण दिवस पर दुलदुला के वेस्ट पार्क से गूंजा हरित संदेश: श्रमदान, वृक्षारोपण और रीसाइक्लिंग नवाचारों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का प्रेरक उदाहरण

विश्व पर्यावरण दिवस पर वेस्ट पार्क में गूंजा हरित संदेश दुलदुला में स्वच्छता श्रमदान एवं वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प वेस्ट मटेरियल से बनी आकर्षक कलाकृतियां बनीं आकर्षण का केंद्र जशपुर : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत दुलदुला में विकसित वेस्ट पार्क परिसर में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वच्छता श्रमदान एवं वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से वेस्ट…

Read More

जब समाज जागा तो प्रकृति मुस्कुराई: कुनकुरी में विश्व पर्यावरण दिवस पर जन-जागरण की अनूठी मिसाल, प्रभात फेरी और पौध वितरण के साथ लिया पर्यावरण बचाने का संकल्प

जन-जागरण के जरिए दिया ‘हरियाली‘ का संदेश, संभाग और अंचल के प्रमुख पदाधिकारियों सहित ग्रामीणों की रही गरिमामयी उपस्थिति कुनकुरी : बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वॉर्मिंग के दौर में प्रकृति को सहेजने और धरा को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ उत्तर छत्तीसगढ़ भाग के कुनकुरी अंचल में ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ अत्यंत उत्साह और गरिमामय माहौल में मनाया गया। स्थानीय खेल मैदान में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में अंचल और संभाग के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने न केवल अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, बल्कि समाज को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने…

Read More

विकसित छत्तीसगढ़ का नया विजन: पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर बढ़ते युवाओं के कदम, सिर्फ साक्षरता नहीं, सक्षमता का नया दौर

रायपुर : छत्तीसगढ़, जो अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, घने वनों और खनिज संपदा के लिए जाना जाता है, आज एक नई पहचान के साथ उभर रहा है,एक ज्ञान-आधारित, प्रगतिशील राज्य। 21वीं सदी की वैश्विक अर्थव्यवस्था में वह समाज सफल होगा जिसके पास अत्याधुनिक ज्ञान, तकनीकी कौशल और नवाचार की शक्ति हो। इसी सोच के साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘उत्कृष्टता केंद्र (Center of Excellence) योजना’ शुरू की है। यह पहल पारंपरिक उच्च शिक्षा मॉडल को बदलकर कॉलेजों को युवाओं के लिए आधुनिक लॉन्चपैड बनाने…

Read More