Author: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]

  • जशपुर में बेटियों की सुरक्षा और बच्चों के स्वास्थ्य की दोहरी पहल: एचपीवी टीकाकरण अभियान व शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ, सर्वाइकल कैंसर रोकथाम और कुपोषण नियंत्रण पर विशेष फोकस

    जशपुर में बेटियों की सुरक्षा और बच्चों के स्वास्थ्य की दोहरी पहल: एचपीवी टीकाकरण अभियान व शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ, सर्वाइकल कैंसर रोकथाम और कुपोषण नियंत्रण पर विशेष फोकस

    बेटियों की सुरक्षा और बच्चों के स्वास्थ्य की दोहरी पहल

    जशपुर में एचपीवी टीकाकरण अभियान व शिशु संरक्षण माह का हुआ शुभारंभ

    सर्वाइकल कैंसर से बचाव और कुपोषण नियंत्रण पर रहेगा फोकस

    जशपुर : जिले में महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए आज एचपीवी टीकाकरण अभियान तथा शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ किया गया। जिला चिकित्सालय जशपुर में आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत के आतिथ्य में दोनों अभियानों की शुरुआत हुई। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों एवं किशोरी बालिकाओं को समय पर टीकाकरण कराकर इन अभियानों का लाभ अवश्य लें, ताकि भविष्य में गंभीर बीमारियों से बचाव सुनिश्चित किया जा सके। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक श्री मुकेश सोनी, डॉ. विपिन इंदवार , सिविल सर्जन डॉ. कपिलदेव कश्यप , डॉ. आर.एस. पैंकरा, डॉ. अनुभा, श्री राजेश कुरील, वीसीसीएम श्री राजेश , एएनएम श्रीमती अनिता सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, मितानिन एवं आमजन मौजूद रहे।

    एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत, पहली वैक्सीन साक्षी सोनवानी को –

    जिले की किशोरी बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के उद्देश्य से एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान जिले में पहला एचपीवी टीका भागलपुर जशपुर निवासी कुमारी साक्षी सोनवानी को लगाया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी.एस. जात्रा ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी तथा 15 वर्ष से कम आयु की किशोरियों को निःशुल्क एचपीवी वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए जिला अस्पताल सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। जिले में इस अभियान के लिए 9638 किशोरियों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जबकि प्रथम चरण में 3085 डोज वैक्सीन प्राप्त हुई है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. गौरव सिंह ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन का शुभारंभ राष्ट्रीय स्तर पर 28 फरवरी 2026 को किया गया है। यह टीका गर्भाशय ग्रीवा कैंसर (सर्वाइकल कैंसर) से बचाव में अत्यंत प्रभावी है और समय पर टीकाकरण से इस गंभीर बीमारी के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जिले में कैंसर के 10 संदिग्ध प्रकरण सामने आए हैं, जिनमें सर्वाइकल कैंसर एवं ब्रेस्ट कैंसर के एक-एक मरीज की पुष्टि हुई है, जिनका उपचार जारी है।

    शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ, बच्चों को पिलाया गया विटामिन ए –

    इसी अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत द्वारा एक बच्चे को विटामिन ए की खुराक पिलाकर शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सिविल सर्जन एवं जिला टीकाकरण अधिकारी द्वारा भी बच्चों को विटामिन ए एवं आयरन सिरप पिलाया गया। जिला टीकाकरण अधिकारी ने बताया कि शिशु संरक्षण माह का आयोजन 17 मार्च से 21 अप्रैल 2026 तक किया जा रहा है। इस दौरान प्रति मंगलवार एवं शुक्रवार को वीएचएनडी सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक एवं आयरन (आईएफए) सिरप पिलाकर प्रतिरक्षित किया जाएगा।

    बच्चों के समग्र स्वास्थ्य के लिए विशेष सेवाएं –

    शिशु संरक्षण माह के दौरान बच्चों को विटामिन ए एवं आयरन सिरप देने के साथ-साथ टीकाकरण, वजन मापन, आयु अनुसार पोषण आहार की जानकारी तथा पूरक पोषण आहार उपलब्ध कराया जाएगा। गंभीर कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कर उपचार भी सुनिश्चित किया जाएगा। जिले में इस अभियान के अंतर्गत कुल 81,865 बच्चों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए कुल 2672 सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें पत्थलगांव, फरसाबहार, कांसाबेल, बगीचा, कुनकुरी, दुलदुला, लोदाम और मनोरा विकासखंड शामिल हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि विटामिन ए अनुपूरण और एनीमिया नियंत्रण से बाल मृत्यु दर में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है। साथ ही कुपोषण नियंत्रण, शीघ्र एवं पूर्ण स्तनपान तथा समय पर पूरक आहार से बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार संभव है।

  • युवाओं के लिए सुनहरा अवसर: भारतीय सेना में भर्ती प्रक्रिया शुरू, 1 अप्रैल अंतिम तिथि, जून में परीक्षा; पूरी चयन प्रक्रिया पारदर्शी, दलालों से रहें सावधान

    युवाओं के लिए सुनहरा अवसर: भारतीय सेना में भर्ती प्रक्रिया शुरू, 1 अप्रैल अंतिम तिथि, जून में परीक्षा; पूरी चयन प्रक्रिया पारदर्शी, दलालों से रहें सावधान

    भारतीय सेना में भर्ती के लिए आवेदन जारी : 1 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन, जून में होगी कॉमन एंट्रेंस परीक्षा

    जशपुर : सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर द्वारा भारतीय सेना में विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना को जारी की जा चुकी है। यह अधिसूचना भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है।

    सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी प्रारंभ हो चुकी है, जो 01 अप्रैल 2026 तक खुली रहेगी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित समयावधि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार अग्निवीर पुरुष (जनरल ड्यूटी, तकनीकी, लिपिक/स्टोरकीपर, ट्रेडमैन दसवीं पास, ट्रेडमैन आठवीं पास), अग्निवीर महिला (सेना पुलिस) तथा स्थायी कैडर के अंतर्गत नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट वेट एवं सिपाही फार्मा के पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम 01 जून से 10 जून 2026 के मध्य आयोजित किए जाने की संभावना है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देश एवं पात्रता शर्तों का सावधानीपूर्वक अध्ययन करें।

     सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर ने स्पष्ट किया है कि भारतीय सेना में चयन प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी है तथा केवल योग्यता के आधार पर ही चयन किया जाता है। अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार के दलाल या मध्यस्थ से सावधान रहने की सलाह दी गई है। अधिक जानकारी अथवा किसी प्रकार के स्पष्टीकरण हेतु अभ्यर्थी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के समीप स्थित सेना भर्ती कार्यालय, नया रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-2965212 एवं 2965214 पर संपर्क कर सकते हैं।

  • जशपुर में नगरीय विकास को गति देने की तैयारी: कलेक्टर रोहित व्यास ने व्यापक वृक्षारोपण कार्ययोजना बनाने, स्वच्छता सर्वेक्षण और आवास योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश

    जशपुर में नगरीय विकास को गति देने की तैयारी: कलेक्टर रोहित व्यास ने व्यापक वृक्षारोपण कार्ययोजना बनाने, स्वच्छता सर्वेक्षण और आवास योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश

    नगरीय निकायों में व्यापक वृक्षारोपण के लिए बनाए कार्ययोजना – कलेक्टर श्री व्यास

    स्वच्छता, आवास और विकास कार्यों की तेजी पर भी जोर

    कलेक्टर ने नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

    जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने जिले के नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक लेकर विभिन्न विकास एवं जनहितकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने स्वच्छता सर्वेक्षण के सभी मापदंडों पर विशेष ध्यान देते हुए कार्यों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए, ताकि जिले की रैंकिंग में बेहतर परिणाम सुनिश्चित हो सके। कलेक्टर ने कचरा निष्पादन, डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन, शौचालय निर्माण, नियमित साफ-सफाई, सिटीजन फीडबैक तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के मापदंडों में उत्कृष्ट कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन के लिए सभी निकाय समन्वय के साथ कार्य करें। आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने अभी से वृक्षारोपण की ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पहली बारिश से पहले स्थल चयन, गड्ढा खुदाई और ट्री गार्ड की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए। 30 जून तक गड्ढा खुदाई एवं 25 जुलाई तक वृक्षारोपण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण करने को कहा। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर श्री अनिकेत अशोक फड़तरे सहित जिले के सभी नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारीगण मौजूद रहे।

     कलेक्टर श्री व्यास ने बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने स्वीकृत, पूर्ण, प्रगतिरत एवं अप्रारंभ कार्यों की जानकारी लेते हुए सभी आवासों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अप्रारंभ कार्यों को प्राथमिकता के साथ शुरू करने और निर्माण कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया। कलेक्टर ने नगरीय निकायों में संपत्ति कर, जल कर एवं यूजर चार्जेस की वसूली की निकायवार समीक्षा करते हुए इसमें प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व संग्रहण में सुधार से निकायों की कार्यक्षमता और विकास कार्यों को गति मिलेगी।

    बैठक में कलेक्टर ने नगरीय निकायों में संचालित वृहद निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने अमृत मिशन के तहत चल रहे कार्यों, सामुदायिक भवन, अतिरिक्त भवन, ऑडिटोरियम, नालंदा परिसर, सड़कों, पार्क उन्नयन, स्ट्रीट लाइट, गौरव पथ, तालाब सौंदर्यीकरण तथा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट जैसे कार्यों की विस्तृत जानकारी लेकर प्रगति तेज करने के निर्देश दिए।

  • जशपुर में कर्मचारियों के लंबित प्रकरणों के समाधान के लिए विशेष पहल: 18 से 20 मार्च तक सामान्य भविष्य निधि, सेवानिवृत्ति और अंतिम भुगतान के निराकरण हेतु शिविर आयोजित

    जशपुर में कर्मचारियों के लंबित प्रकरणों के समाधान के लिए विशेष पहल: 18 से 20 मार्च तक सामान्य भविष्य निधि, सेवानिवृत्ति और अंतिम भुगतान के निराकरण हेतु शिविर आयोजित

    सामान्य भविष्य निधि, सेवानिवृत्ति और अंतिम भुगतान प्रकरणों के निराकरण हेतु शिविर का आयोजन 18 से 20 मार्च तक

    जशपुर : जिले के सामान्य भविष्य निधि के ऋणात्मक शेष, फूलवांट, पार्टवांट, मिशिंग क्रेडिट, सेवानिवृत्त एवं मृतक कर्मचारियों के सामान्य भविष्य निधि के अंतिम भुगतान प्रकरणों का निराकरण किए जाने हेतु 18 से 20 मार्च तक जिला कोषालय में शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

     उक्त निराकरण शिविर में महालेखाकार रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा जिले उन कर्मचारियों के सामान्य भविष्य निधि, सेवानिवृत्ति और अंतिम भुगतान प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा जो अब तक लंबित है। जिला कोषालय अधिकारी ने निराकरण शिविर में जिले के सभी कर्मचारियों को सम्पूर्ण दस्तावेज के साथ उपस्थित होकर लाभ लेने के लिए आग्रह किया गया है।

  • धान की जगह मक्का की खेती से बदली किस्मत: जशपुर के किसान मालती मोहन ने 2 एकड़ में कम लागत में कमाए 88 हजार रुपये, जल संरक्षण के साथ बढ़ी आय

    धान की जगह मक्का की खेती से बदली किस्मत: जशपुर के किसान मालती मोहन ने 2 एकड़ में कम लागत में कमाए 88 हजार रुपये, जल संरक्षण के साथ बढ़ी आय

    सफलता की कहानी : गर्मी के मौसम में धान फसल के बदले किसान मालती ने मक्का के फसल से कमाया मुनाफा

    जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में जल सरंक्षण और किसानों की आय बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित है। जिसका फायदा पत्थलगांव विकासखण्ड के ग्राम काडरो के कृषक श्री मालती मोहन उठा रहे हैं। पहले ग्रीष्मकालीन धान की खेती करने वाले कृषक श्री मालती ने कृषि विभाग के मार्गदर्शन से इस बार 2 एकड़ की भूमि में मक्का फसल की खेती की। जिससे उनको 88,200 रूपये की शुद्व आमदनी प्राप्त हुई।

    किसान ने बताया कि धान फसल की तुलना में दोगुनी मुनाफा मिलता है। किसान मालती मोहन ने बताया कि विभाग से संपर्क कर मक्का फसल लेकर खेतों में लगाया एवं उत्पादन पर कुल 11,800 रूपये का खर्च आया, जिसमें खाद, बीज एवं अन्य व्यवस्थाएं शामिल हैें।

    मक्का की बिक्री से 1 लाख रूपये की आमदनी हुई, जिससे उन्हे 88,200 रू. की शुद्व मुनाफा मिला। इसके विपरीत गर्मी के मौसम में धान की खेती में ज्यादा लागत और पानी भी अधिक लगता है जिसकी तुलना में लाभ भी कम होता हेै।

    कृषक मालती मोहन ने मुख्यमंत्री श्री साय और जिला प्रशासन की सराहना करते हुए धान के स्थान पर अन्य फसलों की खेती के लिए प्रेरित हुए हैं। जिसका फायदा उन्हें मिला। साथ ही इनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई और जल सरंक्षण से पर्यावरण सरंक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

  • फूड बिजनेस करने वालों के लिए अहम मौका: जशपुर के कांसाबेल में लाइसेंस-पंजीयन शिविर आयोजित, नए आवेदन, नवीनीकरण और नियमों की पूरी जानकारी एक ही जगह

    फूड बिजनेस करने वालों के लिए अहम मौका: जशपुर के कांसाबेल में लाइसेंस-पंजीयन शिविर आयोजित, नए आवेदन, नवीनीकरण और नियमों की पूरी जानकारी एक ही जगह

    जशपुर : खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिला जशपुर के समस्त खाद्य कारोबारकर्ताओं खुदरा, होलसेल, वितरक, होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, विनिर्माता और वेंडर, कैटरर्स, मिलर्स, स्ट्रीट फूड वेंडर आदि को उनके द्वारा संचालित खाद्य व्यापार के वार्षिक टर्नओवर के अनुसार आवश्यक खाद्य अनुज्ञप्ति-लाईसेंस पंजीयन हेतु 18 मार्च 2026 को सनातन धर्मशाला, कांसाबेल मेन रोड़ में 11 बजे से शिविर आयोजित किया जा रहा है। उक्त शिविर में खाद्य अनुज्ञप्ति, पंजीयन से संबंधित कार्य हेतु आवश्यक मार्गदर्शन व सहयोग दिया जाएगा। जिसमें खाद्य प्रतिष्ठान के लिये नवीन खाद्य अनुज्ञप्ति व पंजीयन हेतु आवेदन, जारी खाद्य अनुज्ञप्ति पंजीयन में नियमानुसार बदलाव, नवीनीकरण, 12 लाख से अधिक का टर्नओवर वाले पंजीयनधारी खाद्य कारोबारकर्ता को नियमानुसार खाद्य लाईसेंस हेतु आवेदन प्राक्रिया किया जाएगा।

    सभी संगठन के संबंधित समस्त खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य सुरक्षा विभाग रायगढ़ द्वारा खाद्य अनुज्ञप्ति व पंजीयन शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।

  • स्कूल में पानी की समस्या का समाधान: जशपुर के टिकलीपारा में बोरवेल से बच्चों को मिली पेयजल सुविधा, विभाग ने त्वरित कार्रवाई कर किया निवारण

    स्कूल में पानी की समस्या का समाधान: जशपुर के टिकलीपारा में बोरवेल से बच्चों को मिली पेयजल सुविधा, विभाग ने त्वरित कार्रवाई कर किया निवारण

    जशपुर : लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 12.03.2026 के दैनिक समाचार पत्र में उल्लेखित शिकायत स्कूल में पानी नहीं कुएं पर शिक्षक साथ जाते है ताकि बच्चे गिर न जाये के संबंध में विकासखण्ड फरसाबहार के बसाहट टिकलीपारा में समस्या का निवारण के लिए विभाग द्वारा 02 हैंडपंप किया गया था परंतु दोनों ड्राई होने के कारण इससे 50 मीटर की दूरी पर एक बोर किया गया है जिससे स्कूल के बच्चों द्वारा पेयजल प्राप्त किया जाता है।

  • जशपुर में सौर ऊर्जा और जल संरक्षण पर जोर: कलेक्टर रोहित व्यास ने पीएम सूर्य घर योजना का लाभ घर-घर पहुंचाने और सोखता गड्ढा निर्माण के दिए निर्देश

    जशपुर में सौर ऊर्जा और जल संरक्षण पर जोर: कलेक्टर रोहित व्यास ने पीएम सूर्य घर योजना का लाभ घर-घर पहुंचाने और सोखता गड्ढा निर्माण के दिए निर्देश

    जशपुर कलेक्टर ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लोगों को देने के दिए निर्देश

    जल संरक्षण संवर्धन के‌ लिए घरों में सोखता गढ्ढा बनाए

    जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने सोमवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर मुख्यमंत्री जनदर्शन कलेक्टर जनदर्शन और टीएल के लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों का निराकरण समय सीमा के भीतर करने के निर्देश दिए हैं।

    कलेक्टर बिजली विभाग के अधिकारियों को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लोगों को देने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य घरों की छत पर सौर ऊर्जा पैनल लगाकर हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान करना है।इस योजना के तहत लोगों को सब्सिडी और कम ब्याज पर लोन की भी सुविधा उपलब्ध कराया गया है।

    इस अवसर पर सहायक कलेक्टर अनिकेत अशोक, अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू सभी एसडीएम और जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।कलेक्टर ने समीक्षा के दौरान जल संरक्षण संवर्धन के लिए सभी अधिकारियों को कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शासकीय भवनों और निजी भवनों में रैन हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने के लिए कहा है। इसके माध्यम से घर या इमारतें की छत पर बारिश का पानी एकत्र किया जाता है।

    कलेक्टर ने जल संरक्षण संवर्धन के तहत अधिकारियों को सोखता गढ्ढा बनाने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा जहां पानी निकासी की सुविधा है उन स्थानों पर सोखता गढ्ढा बनाकर जल संरक्षण संवर्धन के तहत बेहतर कार्य किए जा सकते हैं। योजना का उद्देश्य ग्रामीण घरों से निकलने वाले अपशिष्ट जल का प्रबंधन करना और भू जल स्तर को बढ़ाना है।

    कलेक्टर ने बताया की सोखता गढ्ढा बनाना बहुत आसान होता है यह लगभग 1 मीटर की गहराई वाला गढ्ढा होता है। जो गंदे पानी को साफ कर जमीन में रिसने देता है।जो गांव को स्वच्छ रखने और जल संचयन में मदद करता है।

    कलेक्टर ने समीक्षा के दौरान प्राकृतिक आपदा के तहत प्रकरणों का निराकरण गंभीर से करने के निर्देश दिए हैं। प्राकृतिक आपदा के तहत प्रभावित परिवारों को मुआवजा राशि समय पर देने के निर्देश दिए हैं।

  • लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज होना भारतीय लोकतंत्र की परिपक्वता का प्रतीक: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने संसदीय परंपराओं और संस्थागत मर्यादा पर जताया विश्वास

    लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज होना भारतीय लोकतंत्र की परिपक्वता का प्रतीक: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने संसदीय परंपराओं और संस्थागत मर्यादा पर जताया विश्वास

    रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला के विरुद्ध प्रस्तुत अविश्वास प्रस्ताव को सदन द्वारा अस्वीकार किए जाने को भारतीय लोकतंत्र की परिपक्वता, संसदीय परंपराओं और संस्थागत मर्यादा के प्रति गहरी आस्था का सशक्त उदाहरण बताया है।

    डॉ. रमन सिंह ने कहा कि यह निर्णय केवल एक संसदीय प्रक्रिया का परिणाम नहीं है, बल्कि यह इस बात का प्रमाण है कि भारतीय लोकतंत्र में संस्थाओं की गरिमा, निष्पक्षता और मर्यादा सर्वोपरि है। सदन में जिस स्पष्टता, गंभीरता और विवेक के साथ माननीय सदस्यों ने अपना मत व्यक्त किया, उससे यह पुनः स्थापित हुआ है कि संसद और उसकी संस्थाओं के प्रति देश की लोकतांत्रिक चेतना अत्यंत परिपक्व है।

    उन्होंने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव पर निर्णय के उपरांत लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला द्वारा सदन को जिस संतुलित, विचारपूर्ण और गरिमामय ढंग से संबोधित किया गया, वह अत्यंत प्रेरक है। अध्यक्ष पद की निष्पक्षता, संसदीय नियमों की सर्वोच्चता और संसद की गौरवशाली परंपराओं के प्रति उनकी प्रतिबद्धता भारतीय संसदीय लोकतंत्र की मूल भावना को प्रतिबिंबित करती है।

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र की जड़ें केवल आधुनिक संवैधानिक ढांचे में ही नहीं, बल्कि हमारी दीर्घ बौद्धिक और नैतिक परंपरा में भी निहित हैं, जहाँ शासन और सार्वजनिक जीवन को सत्य, उत्तरदायित्व, संवाद और मर्यादा के आधार पर संचालित करने की कल्पना की गई है।

    उन्होंने भारतीय संसदीय परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्रीय विधान सभा के अध्यक्ष के रूप में विट्ठलभाई पटेल ने अपने आचरण से यह स्थापित किया था कि अध्यक्ष का पद केवल कार्यवाही संचालित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि वह सदन की निष्पक्षता, स्वतंत्रता और गरिमा का प्रतीक होता है। उन्होंने दलगत सीमाओं से ऊपर उठकर नियमों और परंपराओं की रक्षा का जो आदर्श प्रस्तुत किया, उसने भारतीय संसदीय जीवन में अध्यक्ष पद की निष्पक्षता की स्थायी परंपरा स्थापित की।

    डॉ. रमन सिंह ने कहा कि संविधान सभा की बहसों में भी लोकतंत्र के इन आदर्शों को अत्यंत गंभीरता और दूरदृष्टि के साथ अभिव्यक्त किया गया था। डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने स्पष्ट कहा था कि संविधान कितना भी उत्कृष्ट क्यों न हो, यदि उसे संचालित करने वाले लोग उसके प्रति निष्ठावान नहीं होंगे, तो वह सफल नहीं हो सकेगा। यही दृष्टि आज भी हमारे संसदीय आचरण के लिए मार्गदर्शक है।

    उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत के संसदीय इतिहास में भी अनेक अवसर ऐसे आए हैं, जब लोकतांत्रिक परिपक्वता का उत्कृष्ट उदाहरण सामने आया है। प्रथम लोकसभा के गठन के समय श्री जी.वी. मावलंकर ने अध्यक्ष पद की गरिमा पर बल देते हुए कहा था कि अध्यक्ष का आसन किसी दल या व्यक्ति का प्रतिनिधि नहीं होता, बल्कि पूरे सदन की सामूहिक चेतना और विश्वास का प्रतीक होता है।

    डॉ. रमन सिंह ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति यह है कि वह असहमति को स्थान देता है, विविध विचारों का सम्मान करता है और संवाद के माध्यम से सहमति का मार्ग खोजता है। संसद इसी लोकतांत्रिक चेतना का सर्वोच्च मंच है, जहाँ व्यक्त प्रत्येक विचार देश के करोड़ों नागरिकों की आकांक्षाओं और अपेक्षाओं का प्रतिनिधित्व करता है।

    उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला के नेतृत्व में संसद अपनी गौरवशाली संसदीय परंपराओं को और अधिक सुदृढ़ करेगी तथा लोकतांत्रिक संवाद, रचनात्मक विमर्श और संस्थागत गरिमा के उन आदर्शों को नई ऊर्जा मिलेगी, जिन पर भारतीय लोकतंत्र की प्रतिष्ठा आधारित है।

    डॉ. रमन सिंह ने श्री ओम बिरला को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में लोकसभा संविधान के प्रति अपनी निष्ठा और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत करती रहेगी।

  • चैत्र नवरात्रि में डोंगरगढ़ आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत: मां बम्लेश्वरी मंदिर मेले के दौरान दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की विशेष व्यवस्था, कई एक्सप्रेस ट्रेनों का अस्थायी ठहराव और अतिरिक्त सुविधाएं

    चैत्र नवरात्रि में डोंगरगढ़ आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत: मां बम्लेश्वरी मंदिर मेले के दौरान दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की विशेष व्यवस्था, कई एक्सप्रेस ट्रेनों का अस्थायी ठहराव और अतिरिक्त सुविधाएं

    डोंगरगढ में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर डोंगरगढ़ मेले के दौरान दर्शनार्थियों की सुविधा हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा आवश्यक व्यवस्था

    बिलासपुर : प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मॉ बम्लेश्वरी मंदिर, डोंगरगढ में चैत्र नवरात्रि पर्व (दिनांक 19 मार्च से 27 मार्च, 2026 तक) मेला में जाने वाले दर्शनार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये रेलवे प्रशासन द्रारा गाडियों का अस्थायी ठहराव, स्पेशल ट्रेन एवं कुछ गाड़ियो का विस्तार की सुविधा प्रदान की जा रही है :-

    संख्यागाड़ी का नाम एवं नंबरदिनांकडोंगरगढ रेलवे स्टेशन में ठहराव की समय सारणी 
    पहुँच छुट
    120843 बिलासपुर-भगत की कोठी  एक्सप्रेस23 एवं 24.03.2026  21.5621.58
    220844  भगत की कोठी-बिलासपुर एक्सप्रेस  26.03.202605.4005.42
    320845 बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस  19 एवं 21.03.202621.5621.58
    420846 बीकानेर-बिलासपुर एक्सप्रेस22 एवं 24.03.202605.4005.42
    512851 बिलासपुर – चेन्नई एक्सप्रेस22.03.202612.1612.18
    612852 चेन्नई – बिलासपुर एक्सप्रेस23.03.202610.2110.२३
    712849 बिलासपुर-पुणे एक्सप्रेस19 एवं 26.03.202614.3614.38
    812850 पुणे- बिलासपुर एक्सप्रेस20.03.202611.5812.00
    912772 रायपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस  21 एवं 24.03.202618.3018.32
    1012771 सिकंदराबाद-रायपुर एक्सप्रेस  20,23, एवं 25.03.202610.4610.48