फूड बिजनेस करने वालों के लिए अहम मौका: जशपुर के कांसाबेल में लाइसेंस-पंजीयन शिविर आयोजित, नए आवेदन, नवीनीकरण और नियमों की पूरी जानकारी एक ही जगह

जशपुर : खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिला जशपुर के समस्त खाद्य कारोबारकर्ताओं खुदरा, होलसेल, वितरक, होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, विनिर्माता और वेंडर, कैटरर्स, मिलर्स, स्ट्रीट फूड वेंडर आदि को उनके द्वारा संचालित खाद्य व्यापार के वार्षिक टर्नओवर के अनुसार आवश्यक खाद्य अनुज्ञप्ति-लाईसेंस पंजीयन हेतु 18 मार्च 2026 को सनातन धर्मशाला, कांसाबेल मेन रोड़ में 11 बजे से शिविर आयोजित किया जा रहा है। उक्त शिविर में खाद्य अनुज्ञप्ति, पंजीयन से संबंधित कार्य हेतु आवश्यक मार्गदर्शन व सहयोग दिया जाएगा। जिसमें खाद्य प्रतिष्ठान के लिये नवीन खाद्य अनुज्ञप्ति व पंजीयन हेतु आवेदन, जारी खाद्य अनुज्ञप्ति पंजीयन में नियमानुसार बदलाव, नवीनीकरण, 12 लाख से अधिक का टर्नओवर वाले पंजीयनधारी खाद्य कारोबारकर्ता को नियमानुसार खाद्य लाईसेंस हेतु आवेदन प्राक्रिया किया जाएगा।

सभी संगठन के संबंधित समस्त खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य सुरक्षा विभाग रायगढ़ द्वारा खाद्य अनुज्ञप्ति व पंजीयन शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।

Related posts