सुशासन तिहार 2026 : किलकिला शिविर में 7 हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति, दिव्यांग को मिला श्रवण यंत्र जशपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में चल रहे “सुशासन तिहार 2026” के तहत जिलेभर में लगातार समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शासन की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने और उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से प्रशासन गांव-गांव पहुंच रहा है। इसी क्रम में पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम किलकिला में आयोजित शिविर में पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। शिविर…
Read MoreAuthor: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]
KPL चैप्टर 4 में रोमांच का विस्फोट: अजय गुप्ता और खागेश कुमार की तूफानी बल्लेबाजी से MI ने DC को 42 रन से रौंदा, आखिरी ओवर के थ्रिलर में LSG ने CSK से छीनी जीत
कुनकुरी : कुनकुरी की धरती इन दिनों क्रिकेट के महायुद्ध का गवाह बन रही है, जहां हर मुकाबला रोमांच, जुनून और सनसनी की नई कहानी लिख रहा है। कुनकुरी प्रीमियर लीग (KPL) चैप्टर 4 अब सिर्फ एक स्थानीय टूर्नामेंट नहीं रहा, बल्कि यह ऐसा क्रिकेट महाकुंभ बन चुका है जिसने पूरे क्षेत्र को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। मैदान में उतरते ही खिलाड़ी किसी योद्धा की तरह जीत के लिए भिड़ रहे हैं, दर्शकों की धड़कनें हर गेंद के साथ तेज हो रही हैं और हर चौका-छक्का पूरे मैदान…
Read Moreवायरल वीडियो पर प्रशासन का स्पष्टीकरण : उड़ीसा में निवासरत होने से छूटा था नाम, अब पात्र हितग्राही को मिलेगा पीएम जनमन योजना का आवास, समाधान शिविर में बना राशन और जॉब कार्ड
विशेष पिछड़ी जनजाति के परिवारों हेतु सर्वे कर 33 हजार से अधिक आवास स्वीकृत एवं 21 हजार आवास पूर्ण वायरल वीडियो में हितग्राही के उड़ीसा में निवासरत होने के कारण आवास सर्वे में नहीं था नाम, जल्द दिलाया जाएगा आवास- जिला पंचायत सीईओ गरियाबंद समाधान शिविर में हितग्राही का बनवाया गया राशन कार्ड और जॉब कार्ड रायपुर : राज्य शासन द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति के परिवारों के लिए केंद्र प्रवर्तित पीएम जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत अब तक राज्य में सर्वे कर 33 हजार…
Read Moreसुशासन तिहार ने बदली अनिल की जिंदगी : 12 किलोमीटर का कठिन सफर अब हुआ आसान, मोटरराइज्ड ट्राइसिकल से दिव्यांग छात्र के सपनों को मिली नई उड़ान
सफलता की कहानी : सुशासन की रफ़्तार 12 किमी का मुश्किल सफर अब अनिल के लिए हुआ आसान रायपुर : हौसले बुलंद हों और शासन का साथ मिल जाए, तो कोई भी बाधा सपनों को नहीं रोक सकती। बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम नागपुरा के रहने वाले अनिल कुमार की कहानी आज इसी बदलाव की गवाही दे रही है। सुशासन तिहार के माध्यम से मिली एक मोटरराइज़्ड ट्राइसिकल ने न केवल अनिल के रास्ते की दूरी कम की है, बल्कि उनके आत्मविश्वास को नई ऊँचाई दी है।…
Read Moreतेंदूपत्ता बीनने वाले परिवार का बेटा बना IFS अधिकारी : वनांचल के अजय गुप्ता ने 91वीं रैंक हासिल कर रचा इतिहास, संघर्ष से सफलता तक की कहानी बनी लाखों युवाओं की प्रेरणा
वनांचल के सपनों को मिली नई उड़ान : तेंदूपत्ता संग्राहक के बेटे अजय गुप्ता बने भारतीय वन सेवा के अधिकारी “अजय की सफलता छत्तीसगढ़ के वनाश्रित परिवारों के अटूट विश्वास की जीत है” – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय रायपुर : छत्तीसगढ़ के जंगलों से निकली एक प्रतिभा ने आज देश की सर्वाेच्च सेवाओं में अपनी जगह बनाकर प्रदेश का नाम रोशन कर दिया है। रायगढ जिले के सम्बलपुरी ग्राम के एक साधारण तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार के सुपुत्र अजय गुप्ता ने अपने अटूट संकल्प से भारतीय वन सेवा (IFS) में…
Read Moreअब वैज्ञानिक तकनीक से बदलेगा बकरी पालन का भविष्य : धमतरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक रिसर्च और ब्रीडिंग सेंटर, युवाओं और पशु सखियों को मिलेगा रोजगार व प्रशिक्षण
धमतरी का भटगांव बनेगा इनोवेशन हब : छत्तीसगढ़ के पहले अत्याधुनिक बकरी ब्रीडिंग एवं रिसर्च सेंटर की तैयारी रायपुर : छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य से धमतरी जिले का भटगांव एक ऐतिहासिक बदलाव का साक्षी बनने जा रहा है। कलेक्टर की विशेष पहल पर यहाँ राज्य का पहला “रिसर्च कम इंटीग्रेटेड प्रोडक्शन एडवांसमेंट ब्रीडिंग सेंटर” स्थापित किया जा रहा है। यह केंद्र न केवल पशुपालन के पारंपरिक स्वरूप को बदलेगा, बल्कि वैज्ञानिक अनुसंधान और उद्यमिता का एक ग्लोबल मॉडल पेश करेगा। वैज्ञानिक पशुपालन-…
Read Moreकोलकाता से लौटे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का रायपुर में जोरदार स्वागत : भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह, पश्चिम बंगाल में सुशासन के नए दौर की जताई उम्मीद
पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक विजय के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का रायपुर आगमन पर भव्य स्वागत रायपुर : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय के बाद राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का गर्मजोशी और उत्साह के साथ स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के रायपुर आगमन पर स्वामी विवेकानंद विमानतल में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव एवं उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा भी उनके साथ उपस्थित…
Read Moreनगरीय प्रशासन विभाग में बड़ा फेरबदल : रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग समेत कई शहरों में इंजीनियरों के तबादले, अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां
नगरीय प्रशासन विभाग में इंजीनियरों का हुआ तबादला, रायपुर-बिलासपुर समेत कई शहरों के अधिकारी बदले रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ इंजीनियरों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इस आदेश के तहत राज्य के विभिन्न निकायों में पदस्थ कार्यपालन और सहायक अभियंताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। राज्य शासन द्वारा जारी सूची के अनुसार लाल महेंद्र प्रताप सिंह कार्यपालन अभियंता को नगर निगम रायपुर से नगर निगम बिलासपुर भेजा गया है। इसी प्रकार दिनेश नेताम कार्यपालन अभियंता को…
Read Moreबदलता छत्तीसगढ़ : ‘हरा सोना’ बन रहा ग्रामीण समृद्धि की नई पहचान, वनोपज से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते गांव और सशक्त होती महिलाएं
बदलता छत्तीसगढ़: वनोपज की चमक से संवरती ग्रामीण अर्थव्यवस्था हरा सोना, नई उड़ान: वनोपज से आत्मनिर्भरता की ओर छत्तीसगढ़ धनंजय राठौर, संयुक्त संचालक अशोक कुमार चंद्रवंशी, सहायक जनसंपर्क अधिकारी रायपुर : छत्तीसगढ़, जिसे हर्बल स्टेट के रूप में जाना जाता है, आज अपनी समृद्ध वन संपदा और दूरदर्शी शासकीय नीतियों के बल पर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को एक नई दिशा दे रहा है। यहाँ के वनों से प्राप्त होने वाला ग्रीन गोल्ड अब केवल स्थानीय उपयोग तक सीमित नहीं है, बल्कि वैश्विक बाज़ारों में अपनी चमक बिखेर रहा है। छत्तीसगढ़ की…
Read Moreगंगरेल बांध की सुरक्षा होगी और मजबूत : रविशंकर सागर जलाशय के गेटों की मरम्मत एवं संरक्षण कार्यों के लिए 65.50 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति
रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति रायपुर : प्रदेश में सिंचाई संरचनाओं की सुरक्षा और जल प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा लगातार प्रभावी कदम उठाया जा रहा है। इसी कड़ी में जल संसाधन विभाग द्वारा धमतरी जिले में स्थित रविशंकर सागर जलाशय (गंगरेल बांध) के गेटों की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों के लिए 65 करोड़ 50 लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है। जारी स्वीकृति के अनुसार जलाशय…
Read More