जशपुर : जनहानि के 1 मामलें में प्रभावित परिजनो हेतु 4 लाख की सहायता राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के 1 मामले में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत जशपुर विकासखण्ड के ग्राम रातामाटी निवासी स्व. सुखनी बाई की नहर के पानी में डूबने से 12 जनवरी 2023 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पुत्र वधु श्रीमती राजमनी बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं।

Related posts