16 जून 2026 से ही प्रारंभ होगा शैक्षणिक सत्र 2026-27 01 जुलाई से प्रारंभ होने संबंधी सूचना भ्रामक एवं फर्जी रायपुर : संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ द्वारा जारी पत्र दिनांक 12 जून 2026 के अनुसार राज्य की समस्त शासकीय एवं अशासकीय शालाओं में शैक्षणिक सत्र 2026-27 का विधिवत संचालन 16 जून 2026 (मंगलवार) से प्रारंभ किया जाएगा। इस संबंध में सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों पर प्रसारित की जा रही यह सूचना कि शैक्षणिक सत्र 01 जुलाई 2026 से प्रारंभ होगा, पूर्णतः असत्य, भ्रामक तथ्यों से परे एवं फर्जी…
Read MoreAuthor: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]
‘अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ’— मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का जनसंपर्क अभियान, सड़क, पेयजल, बिजली और आवास से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए मौके पर दिए निर्देश
मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया जनसंपर्क, ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मंत्री श्रीमती राजवाड़े रायपुर : महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज सूरजपुर जिले के भटगांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कमलपुर, पहाड़गांव एवं पण्डोनगर का दौरा कर ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित किया। डोर-टू-डोर जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान उन्होंने घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। मंत्री…
Read Moreनैनो उर्वरकों से खेती में आ रही नई क्रांति, कम लागत में बढ़ रहा उत्पादन; मिट्टी की उर्वरता बचाते हुए किसान बना रहे कृषि को अधिक लाभकारी और टिकाऊ
नैनो उर्वरकों से बढ़ रहा उत्पादन, मिट्टी संरक्षण को भी मिल रही मजबूती आधुनिक कृषि तकनीकों से किसान बना रहे खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ रायपुर : कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों और वैज्ञानिक पद्धतियों के बढ़ते उपयोग से किसानों को उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ मिट्टी की गुणवत्ता बनाए रखने में भी मदद मिल रही है। नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी जैसे उन्नत उर्वरक किसानों के लिए एक प्रभावी विकल्प के रूप में उभर रहे हैं, जो कम मात्रा में अधिक दक्षता के साथ फसलों को आवश्यक पोषण उपलब्ध…
Read Moreखून की कुछ बूंदें नहीं, जीवन का सबसे बड़ा उपहार है रक्तदान; दुर्घटना, कैंसर, थैलेसीमिया और आपात स्थितियों में बनता है जीवन और मृत्यु के बीच उम्मीद की आखिरी डोर
विश्व रक्तदान दिवस 14 जून पर विशेष आपकी रगों में बहता हुआ खून किसी के बुझते हुए घर के चिराग को दोबारा रोशन कर सकता है जीवन का उपहार: रक्तदान धनंजय राठौर, संयुक्त संचालक, जनसंपर्क रायपुर : “रक्तदान महादान” — यह केवल एक नारा नहीं है, बल्कि मानवता की सेवा का सबसे बड़ा प्रमाण है। जब आप रक्तदान करते हैं, तो आप केवल खून की कुछ बूंदें नहीं दे रहे होते, बल्कि किसी को मुस्कुराने का, जीने का और अपने परिवार के साथ रहने का एक और मौका दे रहे…
Read Moreदेवपुर के जंगलों में सहेजा गया वनौषधियों का खजाना, बॉटनाइजेशन कार्यशाला में 80 से अधिक औषधीय प्रजातियों की पहचान; वैद्यों, वनकर्मियों और छात्रों ने सीखे प्रकृति के अनमोल रहस्य
देवपुर में औषधीय वनस्पतियों पर एक दिवसीय बॉटनाइजेशन कार्यशाला 80 से अधिक प्रजातियों की पहचान, वैद्यों और छात्रों ने ली भागीदारी रायपुर : बलौदाबाजार- भाटापारा जिले के वनमंडल बलौदाबाजार के देवपुर परिक्षेत्र में शुक्रवार को औषधीय वनस्पतियों की पहचान और महत्व पर केंद्रित एक दिवसीय बॉटनाइजेशन कार्यशाला आयोजित की गई। यह कार्यशाला वन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देश और प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख अरुण कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य वन क्षेत्र में उपलब्ध औषधीय पौधों की पहचान कराना,…
Read Moreढाई वर्षों में स्वास्थ्य क्षेत्र में ऐतिहासिक विस्तार, दूरस्थ अंचलों तक पहुंचीं बेहतर सेवाएं; मुख्यमंत्री बोले— स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में एनएचएम कर्मियों का योगदान अतुलनीय
ढाई वर्षों में प्रदेश के स्वास्थ्य सेवाओं में हुए व्यापक विस्तार से स्वास्थ्य सेवाएं हुई सुदृढ़ : मुख्यमंत्री श्री साय एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री प्रदेश के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में एनएचएम कर्मचारियों की भूमिका महत्वपूर्ण मुख्यमंत्री ने एनएचएम कर्मचारियों को दी बड़ी सौगात, 33 दिनों की हड़ताल अवधि का वेतन देने की घोषणा रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित छत्तीसगढ़ प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम)…
Read Moreछत्तीसगढ़ की बेटी महक नरवासे को मिली बड़ी जिम्मेदारी, श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान बनीं; मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मानित
श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान बनीं महक नरवासे : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया सम्मानित महक की उपलब्धि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजनांदगांव जिले की प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटर सुश्री महक नरवासे ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह तथा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने भारतीय महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम के आगामी श्रीलंका दौरे के लिए…
Read Moreकेंद्र-राज्य की मजबूत साझेदारी से तेज़ होगा विकास का पहिया, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की मुलाकात में जनकल्याण व विकास को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा
केंद्र-राज्य समन्वय से विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय केंद्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से की सौजन्य भेंट रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में केंद्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह का शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य…
Read Moreकलेक्टर रोहित व्यास की बड़ी पहल, एफपीओ को मिलेगा राष्ट्रीय बाजार का रास्ता; ओएनडीसी प्लेटफॉर्म, काजू प्रोसेसिंग, मधुमक्खी पालन और कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग से किसानों की बढ़ेगी आमदनी
किसानों की आय बढ़ाने एफपीओ होंगे और मजबूत मूल्य संवर्धन व डिजिटल बाजार से जुड़ेंगे उत्पाद डीएमसी बैठक में कलेक्टर ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश आत्मनिर्भर एवं व्यवसायोन्मुख किसान उत्पादक संगठनों के निर्माण पर जोर जशपुर : किसानों की आय में वृद्धि, कृषि उत्पादों के बेहतर विपणन तथा किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को आत्मनिर्भर और व्यवसायिक रूप से सक्षम बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री रोहित व्यास की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति (डीएमसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारत सरकार की 10,000 नवीन किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ)…
Read More‘Yoga for Healthy Ageing’ थीम के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की भव्य तैयारी, 21 जून को रणजीता स्टेडियम में होगा सामूहिक योगाभ्यास, 14 जून को विश्व रिकॉर्ड बनाने का प्रयास
14 जून को योग से बनेगा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड 21 जून को मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस रणजीता स्टेडियम जशपुर में होगा योगाभ्यास जशपुर : आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 का थीम “Yoga for Healthy Ageing” निर्धारित किया गया है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रयास आयुष विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 जून 2026 को प्रातः 6:15 बजे से 7:35 बजे तक ऑनलाइन योग सत्र के माध्यम से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया जाएगा। इसमें अधिकतम लोगों की सहभागिता के…
Read More