मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कुनकुरी हनुमान टेकरी व महागिरजा घर दर्शन करने पहुँचे, पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की प्रार्थना की

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुनकुरी हनुमान टेकरी स्थित भगवान हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की प्रार्थना की एवं मंदिर परिसर में पीपल का पौधा भी लगाया। कुनकुरी हनुमान मंदिर की स्थापना 2006 में स्थापना की गई थी। मुख्यमंत्री यहां मंदिर ट्रस्ट के लोगों से भी मिले। कुनकुरी-पत्थलगांव सड़क मार्ग पर लगभग 200 मीटर ऊंचे पहाड़ पर स्थित है हनुमान टेकरी मंदिर। मंदिर के व्यवस्थापक रमेश बजाज ने बताया, हनुमान जी का शिला रूप में स्वयंभू मूर्ति है। मंदिर के गर्भगृह में पहुंचकर मुख्यमंत्री…

Read More

आपातकाल तो संवैधानिक व्यवस्था थी आज तो पूरे देश में अघोषित आपातकाल लगा हुआ, मोदी और शाह की तानाशाही से पूरी भाजपा डरी सहमी – सुशील आनंद शुक्ला

मोदी-शाह के डर से भाजपा सांसद राज्य के जनता की बात भी नहीं उठा पाते समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा नेताओं द्वारा अपातकाल के संदर्भ में दिये गये बयान का कांग्रेस ने कड़ा प्रतिवाद किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि आपातकाल देश की तत्कालीन परिस्थितियों के अनुसार उठाया गया संवैधानिक कदम था। संविधान के अनुच्छेद 352 के तहत तत्कालीन केंद्र सरकार ने आपातकाल लगाया था। आपातकाल को देश की संसद की मंजूरी के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल की सलाह पर राष्ट्रपति के द्वारा…

Read More

मोदी सरकार आदतन युवा विरोधी-कांग्रेस, अग्नि वीर योजना का युवा अहिंसक तरीके से विरोध करें – मोहन मरकाम

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार आदतन युवा विरोधी है। मोदी सरकार द्वारा अब अग्निपथ योजना के नाम पर फिर से युवाओं को गुमराह किया जा रहा है। मोदी ने 2014 के चुनाव में देश के युवाओं से वादा किया था हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे। युवाओं को रोजगार तो नहीं दिया लेकिन देश की सेना में मिलने वाले रोजगार से भी युवाओं को अलग रखने का षड़यंत्र रच दिया। पिछले तीन साल में सेना की जिन…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुनकुरी में विभिन्न समाज एवं संगठनों के प्रतिनिधियों से की भेंट-मुलाकात

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कुनकुरी में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों और प्रमुखों से भेंट-मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर लोगों से सामाजिक गतिविधियों के संबंध में चर्चा करने के साथ ही उनसे शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन का फीडबैक भी लिया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर सामाजिक प्रतिनिधियों की मांग पर सामाजिक भवनों के निर्माण के लिए राशि स्वीकृत किए जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात के दौरान रौतिया समाज के सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 20 लाख रूपए स्वीकृत किए…

Read More

मुख्यमंत्री 26 जून को जशपुर विधानसभा क्षेत्र के बगीचा एवं आस्ता में आमजनता से करेंगे भेंट-मुलाकात

कुनकुरी में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल सहित कई विकास कार्याें का होगा लोकार्पण एवं भूमिपूजन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट-मुलाकात अभियान के तहत 26 जून को जशपुर विधानसभा क्षेत्र के बगीचा एवं आस्ता में आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा और लोगों से फीडबैक लेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल जशपुर में विभिन्न समाज एवं संगठनों के पदाधिकारियों से भेंट-मुलाकात एवं रात्रि विश्राम भी करेंगे। जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 26 जून…

Read More

भेंट-मुलाकात कार्यक्रम : विधानसभा- कुनकुरी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यक्रम की झलकियां एक नज़र में, जाने कहाँ कहाँ की क्या क्या घोषणा..

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आम-जनता से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की झलकियां, विधानसभा- कुनकुरी, जिला-जशपुर दिनांक: 25.06.2022              मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज जशपुर जिले के कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड फरसाबहार के पमशाला में ईब नदी के तट पर कंवर समाज द्वारा निर्मित राधाकृष्ण मंदिर दर्शन कर पूजा-अर्चना की और मंदिर परिसर में आम का पौधा लगाया।              मुख्यमंत्री ने पगुराबहार के आश्रित ग्राम पमशाला में छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना कर ईब नदी के तट पर बने पंडाल में लोगों से भेंट-मुलाकात की और ग्रामवासियों को…

Read More

भेंट मुलाकात – सलियाटोली में मुख्यमंत्री ने लोगों की मांग पर की कई घोषणाएं : यह जानने और देखने आए हैं कि आप सबको सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा कि नहीं : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

जंगलों में फलदार वृक्ष लगाने से हाथियों को बस्तियों में आने से रोकने में मिलेगी मदद समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जशपुर जिले के कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के गांव सलियाटोली में आम जनता से भेंट-मुलाकात कर शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन तथा मिल रहे लाभ के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम मंत्रालय और विधानसभा में आप सबकी बेहतरी के लिए योजनाएं बनाते हैं। आज हम आपके बीच यह जानने और देखने आए हैं कि आप सबको सरकारी योजनाओं का लाभ सही…

Read More

मुख्यमंत्री ने सलियाटोली के भेंट मुलाकात कार्यक्रम में जेईई मेंस, नीट और स्टेट टॉपर स्टूडेंट्स को प्रदान किए लैपटॉप और टेबलेट

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/ रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जशपुर जिले के कुनकुरी विधानसभा के ग्राम सलियाटोली के भेंट मुलाकात कार्यक्रम में जेईई मेंस, नीट और कक्षा दसवीं के स्टेट टॉपर स्टूडेंट्स से मिले। मुख्यमंत्री ने जेईई मेंस में चयनित प्रतीति टोप्पो और हसीबा अमान तथा नीट में नीतीश सोनी और जयंती यादव के परिजनों को लैपटॉप वितरित किया। उल्लेखनीय है कि प्रतीति को एनआईटी जमशेदपुर में मेटलर्जी ब्रांच और हसीबा को एनआईटी रायपुर में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में दाखिला मिला है। नीतीश सिम्स बिलासपुर में एमबीबीएस और जयंती बी…

Read More

बेसहारा सुनीता का सहारा बनी राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, पति के जेल में होने पर मुख्यमंत्री ने वकील लगाकर विधिक सहायता देने कलेक्टर को दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/रायपुर  ‘‘मुझे राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का एकमात्र सहारा मिला साहब… इस योजना ने मुझ बेसहारा महिला को बड़ा सहारा दिया जिसके लिए मैं आपकी हमेशा आभारी रहूंगी..। मेरे पति जेल में हैं और मैं उनके लिए कुछ नहीं कर पा रही हूं…!’’ जशपुर जिले के ग्राम सलियाटोली में आज शाम को आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में ग्राम बेमताटोली की महिला श्रीमती सुनीता लकड़ा ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के समक्ष अपना दुख साझा करते हुए कहा। इस पर मुख्यमंत्री ने महिला को ढांढस बंधाते…

Read More

जशपुर में दिव्यांग रोशन कर रहे आत्मनिर्भरता का उजाला : दिव्यांग सिलमिना ने मुख्यमंत्री को दिखाया पैरों से एलईडी बल्ब बनाने का हुनर, मुख्यमंत्री ने की खूब सराहना

डिसएबल्ड नहीं अब डीजी-एबल्ड बन रहे दिव्यांग जशदीप एलईडी बल्ब बनाकर जगमगा रहे जिंदगी मुख्यमंत्री ने किया दिव्यांगजनों के हौसले और हुनर को सलाम मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना बदल रही लोगों का जीवन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/रायपुर जशपुर के दिव्यांगजन हौसले और हुनर की बेजोड़ मिसाल पेश कर रहे हैं। दिव्यांगजन न सिर्फ जशदीप एलईडी बल्ब निर्माण कर आत्मनिर्भर बन रहे हैं बल्कि आत्मनिर्भरता के इस उजाले को रोशन कर सभी के लिए प्रेरणा बन रहे हैं। आज सलियाटोली भेंट-मुलाक़ात कार्यक्रम में दिव्यांग सिलमिना तिग्गा ने पैर से एलईडी बल्ब…

Read More